देवनहल्ली

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
देवनहल्ली
Devanahalli
ದೇವನಹಳ್ಳಿ
{{{type}}}
देवनहल्ली के दृश्य
देवनहल्ली के दृश्य
देवनहल्ली is located in कर्नाटक
देवनहल्ली
देवनहल्ली
कर्नाटक में स्थिति
निर्देशांक: 13°14′N 77°42′E / 13.23°N 77.70°E / 13.23; 77.70निर्देशांक: 13°14′N 77°42′E / 13.23°N 77.70°E / 13.23; 77.70
देश भारत
राज्यकर्नाटक
ज़िलाबंगलोर ग्रामीण ज़िला
जनसंख्या (2011)
 • कुल28,051
भाषा
 • प्रचलितकन्नड़
समय मण्डलभामस (यूटीसी+5:30)

देवनहल्ली (Devanahalli), जिसे देवनदोड्डी (Devanadoddi), देवनपुरा (Devanapura) भी कहा जाता है, भारत के कर्नाटक राज्य के बंगलोर ग्रामीण ज़िले में स्थित एक नगर है। यहीं नवनिर्मित बेंगलुरु अंतर्राष्ट्रीय विमानक्षेत्र है। यह विमानक्षेत्र भारत का दूसरा सबसे बड़ा विमानक्षेत्र है।[1][2]

विवरण[संपादित करें]

यह नगर राज्य की राजधानी, बंगलुरु, के बाह्यक्षेत्र में नगर से 30 किलोमीटर (19 मील) दूर स्थित है। इसके पड़ोस में ही दो देवनहल्ली व्यापार पार्क भी निर्माणाधीन हैं जो हवाई-अड्डे से 400 एकड़ (1.6 कि॰मी2) दूरी पर हैं। साथ ही एक एयरोस्पेस पार्क, विज्ञान पार्क एवं एक १००० करोड़ वित्तीय नगर (फ़ाईनेन्शियल सिटी) भी प्रक्रिया में है।[3] एक नयी उपग्रहीय रिंग मार्ग सड़क शहर को दोड्डबल्लपुर से जोड़ेगी। इसके निकटवर्ती ही $२२ बिलियन, 12,000-एकड़ (49 कि॰मी2) का ब्याल आईटी निवेश क्षेत्र निर्माणाधीन है, जो भारत में सूचना प्रौद्योगिकी का सबसे बड़ा क्षेत्र होगा।[4] क्षेत्र में आगामी २ वर्षों में कुल अवसंरचना विकास अनुमानित $३० बिलियन से अधिक अपेक्षित है। क्षेत्र में महत्वपूर्ण वाणिज्यिक और आवासीय विकास के साथ, अचल संपत्ति में उच्च मांग में है[5][6] स्थानीय शासक टीपू सुल्तान का जन्म देवनहल्ली में १७५० में हुआ था।

इन्हें भी देखें[संपादित करें]

बाहरी कड़ियाँ[संपादित करें]

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. "Lonely Planet South India & Kerala," Isabella Noble et al, Lonely Planet, 2017, ISBN 9781787012394
  2. "The Rough Guide to South India and Kerala," Rough Guides UK, 2017, ISBN 9780241332894
  3. "संग्रहीत प्रति". मूल से 28 फ़रवरी 2012 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 20 नवंबर 2010.
  4. "संग्रहीत प्रति". मूल से 5 अप्रैल 2010 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 20 नवंबर 2010.
  5. "संग्रहीत प्रति". मूल से 22 जुलाई 2012 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 20 नवंबर 2010.
  6. "संग्रहीत प्रति". मूल से 4 जून 2011 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 20 नवंबर 2010.