मंगलम दंगलम
मंगलम दंगलम | |
---|---|
शैली | हास्य |
मूल देश | भारत |
मूल भाषा(एँ) | हिन्दी |
सीजन की सं. | 1 |
एपिसोड की सं. | 1 अप्रैल 2019 को 100 |
उत्पादन | |
उत्पादन स्थान | मुंबई, महाराष्ट्र, भारत |
कैमरा स्थापन | बहु-कैमरा |
प्रसारण अवधि | लगभग 22 मिनट |
उत्पादन कंपनी | विनियार्ड फिल्म्स |
मूल प्रसारण | |
नेटवर्क | सब टीवी |
प्रसारण | नवम्बर 13, 2018 वर्तमान | –
मंगलम दंगलम ससुर-दामाद के नोकझोंक पर आधारित एक भारतीय हिन्दी धारावाहिक है। इसका प्रसारण सोनी के सब टीवी पर 13 नवम्बर 2018 से रात 7:30 बजे शुरू हुआ। इसमें करणवीर शर्मा, मनोज जोशी और मनीषा रावत मुख्य किरदार निभा रहे हैं।
कहानी
[संपादित करें]ये कहानी ससुर-दामाद के प्यार और टकरार भरे रिश्ते की है। एक अमीर व्यापारी, संजीव की बेटी, रूमी (मनीषा रावत) और अर्जुन (करणवीर शर्मा) एक दूसरे से प्यार करने लगते हैं। जब रूमी और अर्जुन के प्यार के बारे में उनके परिवार वालों को पता चलता है तो रूमी के पिता और अर्जुन की माँ को छोड़ कर सभी लोग खुश होते हैं। काफी मुश्किलों के बाद उन दोनों की शादी हो जाती है, पर संजीव दिल के दौरे का नाटक करता है, जिसके बाद अर्जुन वहीं पर उनकी सेहत ठीक होने तक रुकने का फैसला करता है। अर्जुन की माँ को पता चलता है कि संजीव ने दिल के दौरे का नाटक किया था, तो वो भी अपने परिवार सहित उसके घर में रहने आ जाती है।
कलाकार
[संपादित करें]- मनोज जोशी — संजीव सकलेचा[1]
- करणवीर शर्मा — अर्जुन उर्फ नागार्जुन कुट्टी[2]
- मनीषा रावत — रूमी सकलेचा [3]
- अंजलि गुप्ता — संगीता सकलेचा, रूमी की माँ
- अनीता कुलकर्णी — चारुलता कुट्टी, अर्जुन की माँ
- अभय कुलकर्णी — वेंकटेश कुट्टी, अर्जुन के पिता
- शुभा खोटे — रूमी की दादी
- नेहल वाडोलिया
- कृतिका शर्मा — अर्जुन की बहन
- प्रविष्ट मिश्रा — रूमी का भाई
सन्दर्भ
[संपादित करें]- ↑ "Revealed! Launch date of SAB TV's Mangalam Dangalam". टेली चक्कर. 24 अक्टूबर 2018. Archived from the original on 29 अक्तूबर 2018. Retrieved 29 अक्टूबर 2018.
{{cite news}}
: Check date values in:|archive-date=
(help) - ↑ "सब टीवी पर शुरू हो रहा 'मंगलम दंगलम- कभी प्यार कभी वार' जिसमें ससुर-दामाद की होगी नोकझोंक". एबीपी न्यूज़. 18 अक्टूबर 2018. Retrieved 28 अक्टूबर 2018.
{{cite news}}
: Italic or bold markup not allowed in:|publisher=
(help)[मृत कड़ियाँ] - ↑ "दामाद-ससुर के बीच प्यार-नफरत की कहानी मंगलम दंगलम". अमर उजाला. 25 अक्टूबर 2018. Archived from the original on 26 अक्तूबर 2018. Retrieved 28 अक्टूबर 2018.
{{cite news}}
: Check date values in:|archive-date=
(help)
बाहरी कड़ियाँ
[संपादित करें]- Pages using the JsonConfig extension
- CS1 errors: dates
- CS1 errors: markup
- लेख जिनमें दिसंबर 2023 से मृत कड़ियाँ हैं
- Pages using infobox television with unknown parameters
- Pages using infobox television with incorrectly formatted values
- Pages using infobox television with nonstandard dates
- सब टीवी के कार्यक्रम
- भारतीय टेलीविजन धारावाहिक