सामग्री पर जाएँ

बुरीरम प्रान्त

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
बुरीरम
บุรีรัมย์
Buriram
फनोम रुंग ऐतिहासिक उद्यान
मानचित्र जिसमें बुरीरमบุรีรัมย์Buriram हाइलाइटेड है
सूचना
राजधानी :बुरीरम
क्षेत्रफल :१०,३२२.९ किमी²
जनसंख्या(२०१४):
  घनत्व :
१५,७९,२४८
 १५३/किमी²
उपविभागों के नाम:अम्फोए (ज़िले)
उपविभागों की संख्या:२३
मुख्य भाषा(एँ):लाओ, उत्तरी ख्मेर, थाई

बुरीरम थाईलैण्ड का एक प्रान्त है। यह देश के पूर्वोत्तरी भाग (ईसान क्षेत्र) में खोरात पठार के दक्षिणी भाग पर स्थित है।[1] इस क्षेत्र में कई मृत ज्वालामुखी हैं। प्रान्त की दक्षिणपूर्वी सीमाएँ कम्बोडिया से लगती हैं।

नामोत्पत्ति

[संपादित करें]

"बुरी" शब्द संस्कृत के "पुरी" (अर्थात नगर) शब्द का थाई भाषा रूप है, जबकि "रम" भी संस्कृत के "आनंद" का अर्थ रखने वाले "रम" शब्द से उत्पन्न हुआ है। "बुरीरम" का अर्थ "आनंद का नगर" है।

लोग व भाषा

[संपादित करें]

प्रान्त के अधिकतर लोग लाओ भाषा का प्रयोग करते हैं लेकिन लगभग २७% लोग उत्तरी ख्मेर भाषा बोलते हैं।

इन्हें भी देखें

[संपादित करें]

सन्दर्भ

[संपादित करें]