याला प्रान्त

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
याला
ยะลา
Yala
याला रेल स्टेशन
मानचित्र जिसमें याला ยะลา Yala हाइलाइटेड है
सूचना
राजधानी : याला
क्षेत्रफल : ४,५२१.१ किमी²
जनसंख्या(२०१४):
 • घनत्व :
५,११,९११
 ११०/किमी²
उपविभागों के नाम: अम्फोए (ज़िले)
उपविभागों की संख्या:
मुख्य भाषा(एँ): पत्तनी मलय, थाई


याला थाईलैण्ड का एक प्रान्त है। यह दक्षिणी थाईलैण्ड क्षेत्र में मलय प्रायद्वीप में स्थित है। दक्षिण में इसकी सीमाएँ मलेशिया के पेराक और केदाह राज्यों से लगती हैं और यह दक्षिणी थाईलैण्ड का अकेला राज्य है जो समुद्र से तटवर्ती नहीं।[1]

नामोत्पत्ति व मलय नाम[संपादित करें]

"याला" शब्द मलय भाषा के "जाला" शब्द का थाई भाषा रूप है। इसका अर्थ "जाल" ही होता है। पत्तानी मलय में प्रान्त को "जोलोर" भी कहते हैं।

लोग[संपादित करें]

याला थाईलैण्ड के उन केवल चार प्रान्तों में से एक है जिसमें मुस्लिम समुदाय बहुसंख्यक है। स्थानीय आबादी ७२% मुस्लिम और अन्य बौद्ध धर्मी है। अधिकांश लोग अपनी मातृभाषा के रूप में पत्तानी मलय भाषा बोलते हैं।

इन्हें भी देखें[संपादित करें]

सन्दर्भ[संपादित करें]