पत्तानी प्रान्त

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
पत्तानी
ปัตตานี
Pattani
पत्तानी बड़ी मस्जिद
मानचित्र जिसमें पत्तानी ปัตตานี Pattani हाइलाइटेड है
सूचना
राजधानी : पत्तानी
क्षेत्रफल : १,९४०.४ किमी²
जनसंख्या(२०१४):
 • घनत्व :
६,८६,१८६
 ३५०/किमी²
उपविभागों के नाम: अम्फोए (ज़िले)
उपविभागों की संख्या: १२
मुख्य भाषा(एँ): पत्तनी मलय, थाई


पत्तानी थाईलैण्ड का एक प्रान्त है। यह दक्षिणी थाईलैण्ड क्षेत्र में मलय प्रायद्वीप में स्थित है। उत्तर और पूर्व में यह थाईलैण्ड की खाड़ी से तटवर्ती है।[1]

नामोत्पत्ति[संपादित करें]

"पत्तानी" नाम की जड़ों पर मतभेद है। कुछ के अनुसार यह मलय भाषा के "पतानी" शब्द से आया है जिसका अर्थ सागरतट है, लेकिन अन्य के अनुसार यह संस्कृत के "पथिनी" शब्द से आया है, जो "जल-सुंदरी" के लिये प्रयोग होता था। स्थानीय ऐतिहासिक लंग्कासुका साम्राजय के संस्थापक मेरोंग महावंग्सा की पुत्री का नाम भी पथिनी था।

लोग[संपादित करें]

पत्तानी थाईलैण्ड के उन केवल चार प्रान्तों में से एक है जिसमें मुस्लिम समुदाय बहुसंख्यक है। स्थानीय आबादी ८८% मुस्लिमहै। अधिकांश लोग अपनी मातृभाषा के रूप में पत्तानी मलय भाषा बोलते हैं, हालांकि थाई भाषा लगभग सभी को आती है। सांस्कृतिक व जातीय रूप से पत्तानी के मलय मलेशिया के केलंतन राज्य के मलयों से मिलते-जुलते हैं। अधिकतर लोग कृषि और मत्स्योद्योग में लगे हुए हैं।[2]

इन्हें भी देखें[संपादित करें]

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. "Moon Living Abroad in Thailand[मृत कड़ियाँ]," Suzanne Nam, Avalon Travel, 2010, ISBN 9781598806953
  2. Tasanasuwan, P. (1991). Changwat kong rao sib see changwat pak tai (Our province 14 provinces in the South). Bangkok: Thai Watana Panitch