अम्नत चारोएन प्रान्त

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
अम्नत चारोएन
อำนาจเจริญ
Amnat Charoen
प्रांत में एक सड़क
मानचित्र जिसमें अम्नत चारोएन อำนาจเจริญ Amnat Charoen हाइलाइटेड है
सूचना
राजधानी : अम्नत चारोएन
क्षेत्रफल : ३,१६१ किमी²
जनसंख्या(२०१४):
 • घनत्व :
३,७५,३८०
 ११९/किमी²
उपविभागों के नाम: अम्फोए (ज़िले)
उपविभागों की संख्या:
मुख्य भाषा(एँ): थाई, फू थाई


अम्नत चारोएन थाईलैण्ड का एक प्रान्त है। यह देश के पूर्वोत्तरी भाग में स्थित है और लाओस देश के साथ सीमावर्ती है। यह मीकांग नदी की घाटी में स्थित है।

नामोत्पत्ति[संपादित करें]

थाई भाषा में "अम्नत" (อำนาจ) का अर्थ "शक्ति" या "अधिकार" होता है और "चारोएन" (เจริญ) का अर्थ "समृद्ध" होता है।[1]

लोग[संपादित करें]

प्रान्त के अधिकतर लोग "फू थाई" समुदाय के वंशज हैं जो सदियों पहले पड़ोस के लाओस देश से आये थे। उनकी फू थाई भाषा थाई से बहुत मिलती-जुलती है। प्रान्त के अधिकतर लोग बौद्ध धर्म के अनुयायी हैं। यहाँ की एक "लोंग खुअंग" नामक सांस्कृतिक परम्परा में किशोर युवक-युवतियाँ संगीतमय वातावरण में एकत्र होकर बुनाई-कताई जैसे काम में समय बिताते हैं। प्रान्त में इसे आधुनिक काल में भी जारी रखने के प्रयास हो रहे हैं।[1]

इन्हें भी देखें[संपादित करें]

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. "Amnat Charoen". Thailex Travel Encyclopedia. मूल से 21 मार्च 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 29 January 2016.

निर्देशांक: 15°54′5″N 104°37′22″E / 15.90139°N 104.62278°E / 15.90139; 104.62278