सामग्री पर जाएँ

खोरात पठार

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
खोरात पठार
ที่ราบสูงโคราช
Khorat Plateau
पठार
खोरात पठार का भूदृश्य
खोरात पठार का भूदृश्य
खोरात पठार क्षेत्र का मानचित्र
खोरात पठार क्षेत्र का मानचित्र
देश थाईलैंड
क्षेत्रफल
  वर्ग किमी155,000 km2 (60,000 sq mi)
ऊँचाई[convert: invalid number]

खोरात पठार, जो कोरात पठार भी कहलाता है, पूर्वोत्तरी थाईलैण्ड के ईसान क्षेत्र में एक पठार है। इसका नाम नखोन रात्चासीमा के नाम के संक्षिप्तिकरण से बना है।

पठार की औसत ऊँचाई २०० मीटर और क्षेत्रफल विस्तार १,५५,००० वर्ग किमी है। इसके बीच से निकलने वाली फू फान पहाड़ियाँ इसे दो भागों में बाँटती हैं: उत्तर में सखोन नखोन द्रोणी और दक्षिणी खोरात द्रोणी। पठार मे दक्षिणपूर्वी तरफ़ ढलान है और मुन नदी और ची नदी इसी दिशा में बहती हैं - यह दोनों मीकांग नदी में जल ले जाने वाली उपनदियाँ हैं। मीकांग पठार की पूर्वोत्तरी सीमा निर्धारित करती है। पश्चिम में फेत्चबून पहाड़ियाँ और दोंग फया येन पहाड़ियाँ तथा दक्षिणपश्चिम में दांग्रेक पहाड़ियाँ पठार को मध्य थाईलैण्ड से अलग करती हैं। इन सब बाधाओं के कारण पठार अन्य क्षेत्रों से अलग रहा है और यहाँ एक स्थानीय संस्कृति पनपी है। इन सब पहाड़ियों से वर्षा गिरने में भी रुकावट होती है और इस क्षेत्र में थाईलैण्ड के अन्य भागों की तुलना में अधिक शुष्कता है जिस कारणवश यहाँ चावल उगाने में भी कठिनाई होती है।[1]

इन्हें भी देखें

[संपादित करें]

सन्दर्भ

[संपादित करें]
  1. Bunopas, Sangad; Vella, Paul (17–24 November 1992). "Geotectonics and Geologic Evolution of Thailand" (PDF). Bangkok: National Conference on Geologic Resources of Thailand: 224. मूल से (PDF) से 20 अगस्त 2011 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 4 मई 2016. ...latest Pleistocene early to the Recent regional uplifting must have occurred. {{cite journal}}: Cite journal requires |journal= (help)