नन्दन (बाल पत्रिका)
(नंदन से अनुप्रेषित)
Jump to navigation
Jump to search
नंदन बच्चों की एक हिन्दी पत्रिका है जो पिछले ४० वर्षो से प्रति मास प्रकाशित होती है। इस पत्रिका की शुरुआत १९६४ में पंडित नेहरू की स्मृति में हुई थी। नंदन का पहला अंक पंडित नेहरू को ही समर्पित था। प्रमुख रूप से नंदन की कहानियॉ पौराणिक एवं परी कथाएँ होती थी पर समय के साथ एवं अपने बाल पाठको की बदलती रुचि को ध्यान रख कर नंदन में समकालिन विषयो एवम प्रसिध जीवनीया भी प्रकाशित करना शुरु कर दिया। आज तक नंदन में १०,००० से भी ज्यादा कहानियाँ प्रकाशित हो चुकी है।[1] पत्रिका में नियमित छप्ने वाली सुशील कालरा द्वारा बनाई कॉमिक चित्रकथा चीटू-नीटू काफ़ी लोकप्रिय थी।