दोहा अन्तर्राष्ट्रीय विमानक्षेत्र
दोहा अन्तर्राष्ट्रीय विमानक्षेत्र مطار الدوحة الدولي | |||||||||||
|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|
| विवरण | |||||||||||
| हवाईअड्डा प्रकार | सार्वजनिक/ सैन्य | ||||||||||
| संचालक | कतर सिविल एविएशन अथॉरिटी | ||||||||||
| स्थिति | |||||||||||
| विमान कंपनी का केंद्र | कतर एयरवेज़ | ||||||||||
| समुद्र तल से ऊँचाई | 35 फ़ीट / 11 मी॰ | ||||||||||
| निर्देशांक | 25°15′40″N 051°33′54″E / 25.26111°N 51.56500°E | ||||||||||
| वेबसाइट | dohaairport.com | ||||||||||
| उड़ानपट्टियाँ | |||||||||||
| |||||||||||
| सांख्यिकी (2011) | |||||||||||
| |||||||||||
दोहा अन्तर्राष्ट्रीय विमानक्षेत्र (IATA: DOH, ICAO: OTBD) (अरबी: مطار الدوحة الدولي) कतर का एकमात्र व्यापारिक/ वाणिज्यिक विमानक्षेत्र है। यहाँ 60 चेक-इन द्वार, 42 पार्किंग बे एवं 8 बैगेज बेल्ट हैं।
इस विमानक्षेत्र के कई बार विस्तार के बाद भी अत्यधिक प्रयोग व भार दॄश्य होता है। यहां की वर्तमान क्षमता स्थिति 120 लाख यात्री प्रतिवर्ष है।[4] यहां की उड़ानपट्टी 15,600 फीट (4,800 मी॰) नागर विमानक्षेत्र में विश्व की सबसे लंबी उड़ानपट्टियों में से एक है। यह विमानक्षेत्र कतर एयरवेज़ का मुख्य बेस भी है। कुछ समय पूर्व तक यह विमानक्षेत्र मुख्यतः कतर में तेल एवं गैस कंपनियों के कर्मचारियों द्वारा छुट्टी मनाने जाने व वापस आने के लिये ही प्रयोग किया जाता रहा था। आजकल इस विमानक्षेत्र पर छुट्टी मनाने आने वाले सैलानियों एवं ट्रांज़िट यात्रियों की भीड़ भी मिलती है। कतर एयरवेज़ के विस्तार के साथ-साथ भी यह विमानक्षेत्र बढ़ता जा रहा है। वर्ष २०१० में यह कार्गो ट्रैफ़िक के अनुसार विश्व का 27वां व्यस्ततम विमानक्षेत्र था। यहां का नियंत्रण टावर (कंट्रोल टावर) एवं सहायक भवन कुर्टिस डब्ल्यु. फ़ेन्ट्रेस, FAIA, RIBA, फ़ेन्ट्रेस आर्किटेक्ट्स द्वारा डिज़ाइन की गयी हैं।
अभी इस विमानक्षेत्र के विस्तार की योजना २०१३ के मध्य तक की है जब निर्माणाधीन न्यू दोहा अन्तर्राष्ट्रीय विमानक्षेत्र आर्म्भ होना संभावित है। यह नया विमानक्षेत्र पुराने वाले से 4 कि.मी दूर स्थित है और इसका क्षेत्रफ़ल 5760 एकड़ (लगभग. 2200 हेक्टेयर) है। यह अपने प्रथम चरण के पूर्ण होने पर 1.5 करोड़ यात्री प्रतिवर्ष की क्षमता वहन कर सकेगा।[5]
आंकडे
[संपादित करें]वर्ष 1998 से, यात्री संख्या एवं कुल कार्गो भार में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है।
| वर्ष | कुल यात्री | कुल कार्गो (टन) | कुल कार्गो (1000 पाउण्ड) | विमान यातायात |
|---|---|---|---|---|
| 1998 | 2,100,000 | 86,854 | ||
| 1999 | 2,300,000 | 62,591 | ||
| 2002 | 4,406,304 | 90,879 | 200,351 | 77,402 |
| 2003[6] | 5,245,364 | 118,406 | 261,037 | 42,130 |
| 2004[6] | 7,079,540 | 160,088 | 352,930 | 51,830 |
| 2005[6] | 9,377,003 | 207,988 | 458,530 | 59,671 |
| 2006[6] | 11,954,030 | 262,061 | 577,739 | 103,724 |
| 2007[7] | 9,459,812 | 252,935 | 557,626 | 65,373 |
| 2008[7] | 12,272,505 | 414,872 | 914,636 | 90,713 |
| 2009[3] | 13,113,224 | 528,906 | 1,166,038 | 101,941 |
| 2010[3] | 15,724,027 | 707,831 | 1,560,498 | 118,751 |
चित्र दीर्घा
[संपादित करें]- रैम्प का दृश्य
- कतर एयरवेज़ ग्राउण्ड हैण्डलिंग
- एमिरेट्स दोहा में
सन्दर्भ
[संपादित करें]- ↑ OTBD विमानक्षेत्र सूचना वर्ल्ड एयरपोर्ट डाटा पर। आंकड़े अक्टूबर २००६ तक अद्यतित। . Source: DAFIF.
- ↑ DOH की विमानक्षेत्र जानकारी ग्रेटर सर्कल मैपर पर। आंकड़े अक्टूबर, २००६ तक अद्यतित। Source: DAFIF.
- 1 2 3 "दोहा अन्तर्राष्ट्रीय विमानक्षेत्र - 2009/2010 Statistics" (PDF). मूल से (PDF) से 7 जनवरी 2012 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 7 जनवरी 2012.
- ↑ A-Z Group Ltd. "A-Z World Airports Online – Qatar airports – Doha International Airport (DOH/OTBD)". Azworldairports.com. 23 फ़रवरी 2018 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 2 नवम्बर 2010.
- ↑ "कतर सूचना मार्गदर्शिका". 1 दिसंबर 2012 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 2012-02-14.
- 1 2 3 4 "A-Z वर्ल्ड एयरपोर्ट्स ऑनलाइन – देश सूची – करत विमानक्षेत्र – दोहा अन्तर्राष्ट्रीय विमानक्षेत्र (DOH/OTBD)". 23 फ़रवरी 2018 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 19 नवंबर 2012.
- 1 2 "दोहा अन्तर्राष्ट्रीय विमानक्षेत्र - 2007/2008 Statistics" (PDF). मूल से (PDF) से 7 जनवरी 2012 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 7 जनवरी 2012.
बाहरी कड़ियाँ
[संपादित करें]| दोहा अन्तर्राष्ट्रीय विमानक्षेत्र से संबंधित मीडिया विकिमीडिया कॉमंस पर उपलब्ध है। |
- दोहा अन्तर्राष्ट्रीय विमानक्षेत्र
- दोहा अन्तर्राष्ट्रीय विमानक्षेत्र (OTBD) के लिये NOAA/NWS पर उपलब्ध वर्तमान मौसम
- DOH का दुर्घटना इतिहास विमानन सुरक्षा तंत्रजाल