सामग्री पर जाएँ

चेन्नई एक्सप्रेस

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
चेन्नई एक्सप्रेस

पोस्टर
निर्देशक रोहित शेट्टी
पटकथा यूनुस साजवाल
कहानी के॰ सुभाष
निर्माता गौरी खान
रोनी स्क्रूवाला
सिद्धार्थ राय कपूर
अभिनेता दीपिका पादुकोण
शाहरुख खान[1]
छायाकार डुडले
संपादक स्टीवन एच॰ बेर्नार्ड
संगीतकार विशाल-शेखर
निर्माण
कंपनी
रेड चिलीज़ एंटरटेनमेंट
वितरक यूटीवी मोशन पिक्चर्स[2]
प्रदर्शन तिथियाँ
  • 8 अगस्त 2013 (2013-08-08) (यूनाइटेड किंगडम[3], संयुक्त राज्य अमेरिका[4])
  • 9 अगस्त 2013 (2013-08-09) (Worldwide[5])
लम्बाई
141 मिनट[3]
देश भारत
भाषा हिन्दी
लागत ₹ 120 करोड़
कुल कारोबार ₹ 423 करोड़

चेन्नई एक्सप्रेस रेड चिलीज़ एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी रोहित शेट्टी द्वारा निर्देशित[6] और गौरी खान द्वारा निर्मित 2013 की भारतीय एक्शन हास्य फ़िल्म है।[7] शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण फ़िल्म में मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म ने भारत में ₹256.70 करोड़ का कारोबार किया था।[8]

राहुल (शाहरुख़ ख़ान) 40 वर्षीय अविवाहित उत्तर भारतीय युवक है, जिसे उसके मां-बाप के गुज़र जाने के बाद उसके दादा (लेख टंडन) और दादी (कामिनी कौशल) ने पाल पोस के बड़ा किया। उसके दादा की आख़िरी इच्छा थी कि उनके मरने के बाद उनकी अस्थियों को रामेश्वरम में प्रवाहित कर दिया जाए। उनकी इच्छा के अनुसार वो उनकी अस्थियां लेकर चेन्नई एक्सप्रेस में सवार होता है। वैसे उसकी असल योजना होती है कि वो अपनी रामेश्वरम यात्रा को बीच में छोड़कर दो दोस्तों के साथ छुट्टियां मनाने गोवा चला जाए। ट्रेन में उसकी मुलाक़ात एक तमिल लड़की मीना (दीपिका पादुकोण) से होती है। कुछ लोग मीना का अपहरण करना चाहते हैं और मीना उनसे बचने का प्रयास करती है। मीना के पिता (सत्यराज) कुंबन गांव के कुख्यात डॉन हैं। उन्होंने ही मीना के पीछे उसका अपहरण करने के लिए अपने रिश्तेदारों को भेज रखा है। वो मीना की शादी उसकी इच्छा के विरुद्ध थंगाबली (निकतिन धीर) से करना चाहते हैं। इसी कारण से मीना घर से भाग जाती है। राहुल, अपनी योजना के अनुसार गोवा नहीं जा पाता है क्योंकि वो परेशानी में घिरी मीना को देखता है और महसूस करता है कि उसे मदद की आवश्यकता है। इस प्रकार उन दोनों में प्यार हो जाता है और कहानी आगे बढ़ती है।

Untitled

फ़िल्म संगीत 1 जुलाई 2013 को जारी किया गया।[12]

गीत सूची
क्र॰शीर्षकगायकअवधि
1."वन टू थ्री फ़ोर"विशाल डडलानी, हंसिका अय्यर, श्रीचरण कस्तूरीरंगन3:48
2."तितली"गोपी सुंदर, चिन्मयी श्रीपाद5:50
3."तेरा रास्ता छोडूँ ना"अनुषा मणि, अमिताभ भट्टाचार्य4:13
4."कश्मीर मैं तु कन्याकुमारी"सुनिधि चौहान, अरीजीत सिंह, नीति मोहन5:07
5."रेड्डी स्टडी पो"मचास विद अत्तितुदे के विशाल डडलानी, ब्रोधा वी & स्मोकी और एंकोरे, नेटली डि लुक्कियो4:50
6."चेन्नई एक्सप्रेस"एस॰ पी॰ बालासुब्रमण्यम, जोनिटा गाँधी3:37
7."तीतली (डबस्टेप संस्करण)"ज़ोहेब खान, फोएनिक्स3:40
8."चेन्नई एक्सप्रेस (मैशप)"डीजे कीरण कामथ3:53
9."लुंगी डांस""यो! यो! हनी सिंह"4:36
कुल अवधि:39:34

संगीत समीक्षा

[संपादित करें]
व्यावसायिक रेटिंग
समीक्षकों से प्राप्त रेटिंग
स्त्रोत रेटिंग
देवेश शर्मा (फ़िल्मफ़ेर)[13]
इंडो एशियन न्यूज सर्विस (सीएनएन आईबीएन)[14]
यशिका माथुर (डेली न्यूज एंड एनालिसिस)[15]

समालोचना

[संपादित करें]

चेन्नई एक्सप्रेस को भारत में मिलीजुली समीक्षाएं मिली।

टिकट खिड़की

[संपादित करें]

चेन्नई एक्सप्रेस भारत की विश्वस्तर पर सबसे अधिक कमाई करने वाली फ़िल्म बनने में सफल रही। इस फ़िल्म ने कुल रु.. 3.95 बिलियन(US$ 57.67 मिलियन) की कमाई की।[16] बॉक्स ऑफ़िस इण्डिया के अनुसार फ़िल्म ने थ्री इडीयट्स द्वारा बनाये गये उच्च मानक रु.. 3.92 बिलियन(US$ 57.23 मिलियन) को पार किया।[17][18]

सन्दर्भ

[संपादित करें]
  1. "Chennai Express The Characters". Chennai Express. मूल से से 6 जुलाई 2013 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 9 अगस्त 2013. {{cite web}}: Italic or bold markup not allowed in: |publisher= (help)
  2. "Chennai Express Finally Chugs Off". न्यूयॉर्क टाइम्स. 28 सितम्बर 2012. मूल से से 12 अक्तूबर 2012 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 9 अगस्त 2013. {{cite web}}: Italic or bold markup not allowed in: |publisher= (help)
  3. 1 2 "CHENNAI EXPRESS (12A)". ब्रिटिश फिल्म वर्गीकरण बोर्ड. 31 जुलाई 2013. 14 सितंबर 2013 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 9 अगस्त 2013.
  4. "Chennai Express (2013) - Box Office Mojo". बॉक्स ऑफ़िस मोजो. 15 अगस्त 2013 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 9 अगस्त 2013.
  5. "Chennai Express Date Shifted". तरण आदर्श. 18 जुलाई 2013. 8 अक्तूबर 2013 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 9 अगस्त 2013. {{cite web}}: Italic or bold markup not allowed in: |publisher= (help)
  6. "Chennai Express (2013)". इण्टरनेट मूवी डेटाबेस. 6 मई 2017 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 2012-02-13. {{cite web}}: Italic or bold markup not allowed in: |publisher= (help)
  7. "Chennai Express". कोईमोई. 2 जुलाई 2013. 30 जुलाई 2013 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 9 अगस्त 2013. {{cite web}}: Italic or bold markup not allowed in: |publisher= (help)
  8. "200 करोड़ क्लब में शामिल होने वाली मशहूर फिल्में". पत्रिका समाचार समूह. ५ अगस्त २०१४. 8 अगस्त 2014 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: ५ अगस्त २०१४.
  9. "Introducing The Characters Of Chennai Express". कोईमोई. 2 जुलाई 2013. 6 जुलाई 2013 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 9 अगस्त 2013. {{cite web}}: Italic or bold markup not allowed in: |publisher= (help)
  10. "Chennai Express first trailer out". हिन्दुस्तान टाइम्स. 13 जून 2013. 12 अगस्त 2013 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 9 अगस्त 2013. {{cite web}}: Italic or bold markup not allowed in: |publisher= (help)
  11. 1 2 "Bollywood Hungama Chennai Express(2013)". बॉलीवुड हंगामा. 1 जनवरी 2013. 12 जुलाई 2013 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 9 अगस्त 2013. {{cite web}}: Italic or bold markup not allowed in: |publisher= (help)
  12. "Chennai Express Music Album". तरण आदर्श. 2 जुलाई 2013. 15 अक्तूबर 2013 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 9 अगस्त 2013. {{cite web}}: Italic or bold markup not allowed in: |publisher= (help)
  13. देवेश शर्मा (3 जुलाई 2013). "Music Review: Chennai Express". फ़िल्मफ़ेर. मूल से से 7 जुलाई 2013 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 9 अगस्त 2013. {{cite web}}: Italic or bold markup not allowed in: |publisher= (help)
  14. इंडो एशियन न्यूज सर्विस (4 जुलाई 2013). "'Chennai Express' Music Review: It's an entertaining all-rounder". सीएनएन आईबीएन. 7 जुलाई 2013 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 9 अगस्त 2013. {{cite web}}: Italic or bold markup not allowed in: |publisher= (help)
  15. यशिका माथुर (4 जुलाई 2013). "Music review: Chennai Express chugs on experimentation". डेली न्यूज एंड एनालिसिस. 6 जुलाई 2013 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 9 अगस्त 2013. {{cite web}}: Italic or bold markup not allowed in: |publisher= (help)
  16. सन्दर्भ त्रुटि: <ref> का गलत प्रयोग; run2013 नाम के संदर्भ में जानकारी नहीं है।
  17. "What Will Be The Final Worldwide Business Of Krrish 3 And What Was Chennai Express Worldwide?". बॉक्स ऑफ़िस इण्डिया. 27 नवंबर 2013 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 24 मार्च 2014.
  18. "Chennai Express Crosses Ek Tha Tiger Worldwide In Ten Days". बॉक्स ऑफ़िस इण्डिया. 19 अगस्त 2013. 19 अगस्त 2013 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 24 मार्च 2014.

बाहरी कड़ियाँ

[संपादित करें]