उमियम झील

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
उमियम झील
लुआ त्रुटि Module:Location_map में पंक्ति 408 पर: Malformed coordinates value।
स्थानमेघालय
निर्देशांक25.6532'N 91.8843'E
प्रकारसरोवर
जलसम्भर220 कि॰मी2 (2.4×109 वर्ग फुट)
द्रोणी देशभारत
बस्तियाँशिलांग

उमियम झील भारत के पूर्वोत्तर राज्य मेघालय की राजधानी शिलांग से उत्तर दिशा में लगभग १५ किलोमीटर दूर पहाड़ों में स्थित एक जलाशय है। इसे आमतौर पर बारापानी झील भी कहा जाता है। इसका निर्माण १९६० के दशक के आरम्भ में उमियम नदी को बांधकर किया गया था। झील और बांध २२० वर्ग किमी के क्षेत्र में फैला है।

मान्यता[संपादित करें]

Sunset at Umiam Lake

यह एक मानव निर्मित झील है जो अमेरिकी समोआ सैन मैरिनो या बरमूडा की झील से भी बड़ी है। उमियम का शाब्दिक अनुवाद है उम अर्थात् बड़ा या अधिक और यम अर्थात् जल, यानि बड़ा या अधिक जल। एक अन्य मान्यता अनुसार इसका शाब्दिक अनुवाद आँसू के पानी है। कहते हैं यहाँ पर दो बहने स्वर्ग से उतर कर यहाँ आई थी, यात्रा के दौरान एक बहन खो गई और दूसरी बहन इतनी दुखी हो गई थी कि जब वह मेघालय पहुंचती हैं तो उसके आँसू बहने बंद नहीं होते। माना जाता है की उसके आँसू से इस झील का गठन हुआ।

आवागमन[संपादित करें]

उमियम झील शिलांग से लगभग १७ किमी की दूरी पर स्थित है; इसलिए, यह सड़क द्वारा आसानी से सुलभ है। निकटतम रेलवे स्टेशन [[गुवाहाटी रेलवे स्टेशन|]] और हवाई अड्डा शिलांग में है, शिलांग पहुँचने के बाद पर्यटक यहां से टैक्सी या कैब ले सकते हैं। [1]

चित्र दीर्घा[संपादित करें]

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. चौहान, गोल्डी (२९-०३-२०१८). "इन छुट्टियों घूमे उमियम झील". hindi.nativeplanet.com. |date= में तिथि प्राचल का मान जाँचें (मदद)