तुरा, मेघालय

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
(तुरा से अनुप्रेषित)
तुरा
Tura
{{{type}}}
तुरा सरकारी कॉलेज
तुरा सरकारी कॉलेज
तुरा is located in मेघालय
तुरा
तुरा
निर्देशांक: 25°31′N 90°13′E / 25.52°N 90.22°E / 25.52; 90.22निर्देशांक: 25°31′N 90°13′E / 25.52°N 90.22°E / 25.52; 90.22
देश भारत
प्रान्तमेघालय
ज़िलापश्चिम गारो हिल्स ज़िला
ऊँचाई349 मी (1,145 फीट)
जनसंख्या (2011)
 • कुल74,858
भाषा
 • प्रचलितगारो
समय मण्डलभारतीय मानक समय (यूटीसी+5:30)
पिनकोड794001
दूरभाष कोड03651
वाहन पंजीकरणML-08
जलवायुउष्णकटिबंधीय

तुरा (Tura) भारत के मेघालय राज्य के पश्चिम गारो हिल्स ज़िले में स्थित एक शहर है।[1][2][3]

विवरण[संपादित करें]

तुरा एक पर्वतीय शहर है एवं राज्य के बड़े नगरों में से एक है। तुरा एक घाटी क्षेत्र है जो तुरा पहाड़ियों की तलहटी में तुरा शिखर के ठीक नीचे बसा है। तुरा की जलवायु वर्ष पर्यन्त मध्यम ही रहती है और यहां बड़ी संख्या में अनान्वेषित एवं रोचक स्थान हैं। स्थानीय मान्यतानुसार यहां के स्थानीय देवता दुरामा इन पर्वतों में वास करते हैं। कहते हैं शहर का मूल नाम चुरा था जो ब्रिटिश लोगों के गलत उच्चारण के कारण तुरा हो गया।[4]

यह नगर निकटतम शहर गुवाहाटी से २२० कि॰मी॰ दूर स्थित है और पश्चिम गारो हिल्स जिले का मुख्यालय भी है। यहां भरपूर हरियाली एवं छोटी छोटी नदियां-नाले प्रचुर मात्रा में पाये जाते हैं। यहां की प्रधान भाषाएं गारो, हैजोंग एवं अंग्रेज़ी हैं। नगर में ४ महाविद्यालय और बड़ी संख्या में माध्यमिक विद्यालय हैं। वर्ष १९७३ में यह शहर रोमन कैथोलिक डायोसीज़ ऑफ़ तुरा का केन्द्र बनाया गया था। तुरा गारो जनजाति के लोगों का सांस्कृतिक एवं प्रशासनिक केन्द्र है। राज्य के प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों जैसे बलफकरम राष्ट्रीय उद्यान, नोकरेक राष्ट्रीय उद्यान एवं सीजू गुफाएं जाने का मार्ग तुरा से होकर ही गुजरता है। तुरा में बहुत से जलप्रपात और जलधाराएं भी हैं जैसे रोंगबांगडरे, पेलगाडरे और गंडरक फ़ॉल्स, आदि। कई जलधाराएं भी हैं जैसे गनोल रंगोलवरी, नोकमावरी एवं दाचिमा, आदि।

पर्यटन[संपादित करें]

तुरा शिखर[संपादित करें]

तुरा पीक या शिखर गारो पर्वतमाला का एक सुन्दर आकर्षण एवं पर्यटन स्थल है। यह शिखर सागर सतह से लगभग ८७२ मीटर की ऊँचाई पर स्थित है। इस पर्वत से तुरा शहर का विहंगम दृश्य उपस्थित होता है। स्थानीय लोग तुरा ्पर्वत को तुरा शहर का रक्षक और भगवान का निवास स्थान मानते हैं। स्थानीय मान्यता के अनुसार तुरा हिल्स शहर और शहरवासियों की रक्षा करती है। तुरा पर्वत के वनों को संरक्षित वन घोषित कर दिया गया है। यहां एक वेधशाला भी स्थित है। सिंचोना की खेती यहां मुख्य तौर पर की जाती है। यहां एक डाक बंगला भी स्थित है।

सिजू गुफाएं[संपादित करें]

सिजु गुफ़ाएं एवं पक्षी अभयारण्य गारो पहाड़ियों के बीच स्थित एक अद्भुत प्राकृतिक संरचना है। गुफा में बनी चूना पत्थर की संरचनाएं यहां का मुख्य आकर्षण केंद्र है। कहते हैं कि ये गुफाएं भारत की सबसे लंबी गुफाओं में से एक हैं जिसके दूसरे छोर का अबतक पता नहीं लगाया जा सका है। सिजू गुआ में प्रवेश के निकट ही चमगादड़ों के समूह मिलते हैं, जिन्हें स्थानीय भाषा में डाबोखोल कहा जाता है यानी चमगादड़ों का घर। इन गुफा के अलावा यहां सिजू पक्षी अभयारण्य भी स्थित है जहां पक्षियों की विभिन्न प्रजाति निवास करती है, जिनमें प्राय लुप्त प्रजातियां भी शामिल हैं।

चित्रदीर्घा[संपादित करें]

भूगोल एवं जलवायु[संपादित करें]

तुरा की भौगोलोक स्थिति 25°31′N 90°13′E / 25.52°N 90.22°E / 25.52; 90.22 पर है और यहां की सागर सतह से औसत ऊँचाई ३४९ मी॰ (११४५ फ़ीट) है।

तुरा, मेघालय (१९५०-१९८५) के जलवायु आँकड़ें
माह जनवरी फरवरी मार्च अप्रैल मई जून जुलाई अगस्त सितम्बर अक्टूबर नवम्बर दिसम्बर वर्ष
उच्चतम अंकित तापमान °C (°F) 31.5
(88.7)
35.9
(96.6)
37.2
(99)
38.5
(101.3)
39.4
(102.9)
36.9
(98.4)
39.1
(102.4)
36.8
(98.2)
37.2
(99)
36.6
(97.9)
34.0
(93.2)
30.7
(87.3)
39.4
(102.9)
औसत उच्च तापमान °C (°F) 23.0
(73.4)
25.2
(77.4)
29.3
(84.7)
31.2
(88.2)
30.1
(86.2)
29.1
(84.4)
28.8
(83.8)
28.8
(83.8)
29.1
(84.4)
28.8
(83.8)
26.6
(79.9)
23.8
(74.8)
27.82
(82.07)
औसत निम्न तापमान °C (°F) 11.5
(52.7)
13.4
(56.1)
17.4
(63.3)
20.4
(68.7)
20.7
(69.3)
21.3
(70.3)
22.2
(72)
22.1
(71.8)
21.6
(70.9)
19.6
(67.3)
15.9
(60.6)
12.9
(55.2)
18.25
(64.85)
निम्नतम अंकित तापमान °C (°F) 2.5
(36.5)
5.0
(41)
6.5
(43.7)
10.1
(50.2)
10.6
(51.1)
10.1
(50.2)
12.6
(54.7)
12.6
(54.7)
12.6
(54.7)
10.6
(51.1)
8.1
(46.6)
4.1
(39.4)
2.5
(36.5)
औसत वर्षा मिमी (inches) 8.7
(0.343)
11.0
(0.433)
53.4
(2.102)
147.8
(5.819)
402.8
(15.858)
611.5
(24.075)
628.3
(24.736)
458.8
(18.063)
377.4
(14.858)
210.7
(8.295)
28.5
(1.122)
2.4
(0.094)
2,941.3
(115.798)
स्रोत: भारतीय मौसम विभाग[5]

आवागमन[संपादित करें]

राज्य की राजधानी शिलाँग यहां से ३२३ कि॰मी॰ दूर है और वहां से यहां तस्क पहुंचने का साधन बसें या हैलिकॉप्टर शटल सेवा है। यहां से अन्तर्राष्ट्रीय सीमा बांग्लादेश डालू से लगती है और यहां से मात्र ५० कि॰मी॰ दूर है। राष्ट्रीय राजमार्ग २१७ और राष्ट्रीय राजमार्ग ६२ ईस्ट गारो पर्वत जिले से होकर गुजरते है और सभी कस्बों और जिले के गांवों की मुख्य जीवन रेखा है। राष्ट्रीय राजमार्ग के अलावा, कई राजकीय राजमार्ग इन स्थानों को आपस में जोड़ते है। पर्यटकों को शिलांग और गुवाहाटी से विलियमनगर के लिए आसान साधन मिल सकता है।

इन्हें भी देखें[संपादित करें]

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. "The Beautiful India - Meghalaya," Syed Amanur Rahman and Balraj Verma, Reference Press, 2006, ISBN 9788184050233
  2. "Geographical identity of Meghalaya," D. T. Zimba, Anju Zimba, 1983
  3. "Meghalaya, Land and People," Ramamoorthy Gopalakrishnan, Omsons Publications, 1995, ISBN 9788171171460
  4. "तुरा लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र". दैनिक जागरण. मूल से 27 नवंबर 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2018-11-27.
  5. "Climatological Information for Tura, Meghalaya", Indian Meteorological Department. Web: [1].