डायना एडुल्जी

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
Diana Eduji
व्यक्तिगत जानकारी
पूरा नाम Diana Fram Edulji
जन्म 26 जनवरी 1956 (1956-01-26) (आयु 68)
Mumbai, Maharashtra, India
बल्लेबाजी की शैली Right-handed
गेंदबाजी की शैली Slow left arm orthodox
भूमिका All-rounder
अंतर्राष्ट्रीय जानकारी
राष्ट्रीय पक्ष
टेस्ट में पदार्पण31 October 1976 बनाम West Indies
वनडे पदार्पण1 January 1978 बनाम England
अंतिम एक दिवसीय29 July 1993 बनाम Denmark
कैरियर के आँकड़े
प्रतियोगिता WTest WODI
मैच 20 34
रन बनाये 404 211
औसत बल्लेबाजी 16.16 8.79
शतक/अर्धशतक 0/1 0/0
उच्च स्कोर 57* 25
गेंदे की 5098+ 1961
विकेट 63 46
औसत गेंदबाजी 25.77 16.84
एक पारी में ५ विकेट 1 0
मैच में १० विकेट 0 n/a
श्रेष्ठ गेंदबाजी 6/64 4/12
कैच/स्टम्प 8/– 9/–
स्रोत : क्रिकइन्फो, 23 May 2017

डायना एडुल्जी (अंग्रेज़ी: Diana Fram Edulji) (जन्म ; २६ जनवरी १९५६) एक पूर्व भारतीय महिला क्रिकेट खिलाड़ी है जो भारत की राष्ट्रीय महिला क्रिकेट टीम के टेस्ट और एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच खेला करती थी। डायना भारतीय महिला टीम की कप्तान भी रह चुकी है।[1]

डायना को खेलों के सबसे बड़े पुरस्कार अर्जुन पुरस्कार से १९८३ में नवाजा गया था।[2] और २००२ में पद्म श्री पुरस्कार से भी नवाजा गया था।[3] वह टेस्ट में तीसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज हैं। 1986 में इंग्लैंड के दौरे पर भारत की कप्तानी करते हुए एडुल्जी को लॉर्ड्स पवेलियन में प्रवेश से मना कर दिया गया था। उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि एमसीसी (मैरीलेबोन क्रिकेट क्लब) को अपना नाम बदलकर एमसीपी ("मेल चौविनिस्ट पिग्स") कर देना चाहिए।[4]

एकदिवसीय मैचों के लिए भारतीय क्रिकेट टीम की पहली महिला कप्तान डायना एडुल्जी थी।।

अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेट में 100 विकेट लेने वाली प्रथम महिला हैं! उनके पास महिला टेस्ट इतिहास में किसी भी महिला क्रिकेटर द्वारा सबसे अधिक गेंदों को फेंकने (5098+) का रिकॉर्ड है।[5] वह पहली भारतीय महिला क्रिकेटर हैं जिनके सम्मान में एक बेनिफिट मैच खेला गया था![6] उन्हें 30 जनवरी 2017 को भारत के सर्वोच्च न्यायालय द्वारा BCCI प्रशासन पैनल में नियुक्त किया गया था।[7] वह बीसीसीआई चयन पैनल में नियुक्त होने वाली पहली महिला हैं।

इन्हें भी देखें[संपादित करें]

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. Hopps, David (29 April 2006). Great Cricket Quotes. Robson Books. पृ॰ 143. आई॰ऍस॰बी॰ऍन॰ 978-1861059673.
  2. "Padma Awards" (PDF). Ministry of Home Affairs, Government of India. 2015. मूल (PDF) से 15 नवंबर 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि ०५ मार्च २०१७. |accessdate= में तिथि प्राचल का मान जाँचें (मदद)
  3. "Diana Edulji, the Cricketer Trusted to Run BCCI". मूल से 11 जून 2017 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 5 मार्च 2017.
  4. Hopps, David (2006). A century of cricket quotations. Internet Archive. London : Robson Books. आई॰ऍस॰बी॰ऍन॰ 978-1-86105-967-3.
  5. "Records | Women's Test matches | Bowling records | Most balls bowled in career | ESPNcricinfo.com". Cricinfo. अभिगमन तिथि 2023-01-16.
  6. Setia, Harper (2016-03-24). "Diana Edulji - Pride of Indian Women's Cricket". Female Cricket (अंग्रेज़ी में). अभिगमन तिथि 2023-01-16.
  7. Pathak, Rohan (2017-01-30). "Diana Edulji, the Cricketer Trusted to Run BCCI". TheQuint (अंग्रेज़ी में). अभिगमन तिथि 2023-01-16.