जीसैट-1

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
जीसैट-1
मिशन प्रकार संचार तकनीक
संचालक (ऑपरेटर) इसरो
कोस्पर आईडी 2001-015A
सैटकैट नं॰ 26745
मिशन अवधि ३ महीने[1]
अंतरिक्ष यान के गुण
बस आई-2के
निर्माता इसरो
लॉन्च वजन 1,530 किलोग्राम (54,000 औंस)[2]
मिशन का आरंभ
प्रक्षेपण तिथि 18 अप्रैल 2001 10:13 पूर्वाह्न यूटीसी
रॉकेट जीएसएलवी-डी1
प्रक्षेपण स्थल श्रीहरिकोटा प्रथम प्रक्षेपण स्थल
ठेकेदार इसरो
कक्षीय मापदण्ड
निर्देश प्रणाली सूर्य तुल्यकाली भू-स्थिर कक्षा[2]
काल मध्य कक्षा
भू-स्थिर योजना अनुसार
देशान्तर 73° पश्चिम (2000)
99° पश्चिम (2000—2006)
76.85° पश्चिम (2006—2009)
परिधि (पेरीएपसिस) 33,800 किलोमीटर (21,000 मील)
उपसौर (एपोएपसिस) 35,725 किलोमीटर (22,198 मील)
झुकाव 0.9 डिग्री
अवधि 1384.09 मिनट
युग 25 अप्रैल 2001[3]
ट्रांस्पोंडर
बैंड 3 सी बैंड
2 एस बैंड
TWTA power ५० वॉट और ७० वॉट[1]

जीसैट-१ जीएसएलवी रॉकेट की पहली उडान द्वारा प्रक्षेपित एक प्रयोगधर्मी संचार उपग्रह था। यह अंतरिक्ष यान एस बैंड आवृति और सीबैंड के तीन प्रेषानुकरों (ट्रांसपौंडरों) द्वारा छोडे जा रहे स्पदंन स्वर परिवर्तन (पल्स कोड मॉड्युलेशन) नापने वाले उपकरणों से सुसज्जित था। इस उपग्रह पर सुधारित प्रतिक्रिया नियंत्रण थ्रस्टर, त्वरित पुनःप्राप्ति तारा संवेदक और ऊष्मा प्रवाहिका रेडियेटर पैनल जैसे कई नए अंतरिक्ष यान अवयवों का परीक्षण भी किया गया। जीसैट-1 का उपयोग डिजीटल ऑडियो प्रसारण, इंटरनेट सेवाएँ और संपीडित डिजीटल टी.वी. प्रसारण जैसे संचार प्रयोगों के लिए किया जाता है।[2]

उपलब्धियाँ[संपादित करें]

इसके जरिए भविष्य के संचार उपग्रहों के निर्माण में मदद मिली। यह एक प्रयोगात्मक संचार उपग्रह था जिसपर भविष्य के उपग्रहों के लिये प्रयोग किये गये। पहले प्रक्षेपण द्वारा यह उपग्रह चौबीस घंटों से कम की कक्षा में ही प्रवेश कर पाया था जिसे बाद में उपग्रह पर ही मौजूद प्रणोदन उपकरणों द्वारा बढाया गया।[1]

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. "GSAT-1". विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र. मूल से 14 मई 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि ०१-०६-२०१६. |accessdate= में तिथि प्राचल का मान जाँचें (मदद)
  2. "जीसैट-1". इसरो. मूल से 14 मई 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 1 जून 2016. नामालूम प्राचल |Accessdate= की उपेक्षा की गयी (|accessdate= सुझावित है) (मदद)
  3. मैकडॉवेल, जोनाथन. "Satellite Catalog". जोनाथन्स स्पेस पेज. मूल से 23 जनवरी 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि ०१-०६-२०१६. |accessdate= में तिथि प्राचल का मान जाँचें (मदद)

इन्हें भी देखें[संपादित करें]

साँचा:जीसैट उपग्रह