माइक्रोसैट-आर

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
माइक्रोसैट-आर
संचालक (ऑपरेटर) भारत डीआरडीओ[1]
कोस्पर आईडी 2019-006A
अंतरिक्ष यान के गुण
निर्माता डीआरडीओ[1]
लॉन्च वजन 740 किलोग्राम (26,000 औंस)
मिशन का आरंभ
प्रक्षेपण तिथि 24 जनवरी 2019
रॉकेट ध्रुवीय उपग्रह प्रमोचन वाहन-सी44
प्रक्षेपण स्थल सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र
मिशन का अंत
निष्कासन (डिस्पोज़ल) उपग्रह रोधी हथियार
निष्क्रिय उपग्रह रोधी हथियार परीक्षण का लक्ष्य, 27 मार्च 2019
कक्षीय मापदण्ड
निर्देश प्रणाली भूकेंद्रीय
काल 274 किमी की ऊँचाई पर सूर्य तुल्यकाली कक्षा

माइक्रोसैट-आर (Microsat-R) रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन[1] द्वारा निर्मित और भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन द्वारा प्रक्षेपित किया गया पृथ्वी अवलोकन उपग्रह था। जिसका उपयोग सैन्य उपयोग के लिए किया गया था।[2]

प्रक्षेपण[संपादित करें]

माइक्रोसैट-आर 24 जनवरी 2019 को 23:37 बजे सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र के प्रथम प्रक्षेपण पैड से प्रक्षेपित किया गया था।[3] प्रक्षेपण ने ध्रुवीय उपग्रह प्रमोचन वाहन की 46 वीं उड़ान को चिह्नित किया।[4] उड़ान के 13 मिनट 26 सेकंड के बाद, माइक्रोसैट-आर को लगभग 277.2 किमी की लक्षित ऊंचाई पर इंजेक्ट किया गया था। इस प्रक्षेपण में पीएसएलवी के एक नए संस्करण की पहली उड़ान हुई थी। जिसे पीएसएलवी-डीएल बोला गया। जिसमें दो स्ट्रैप-ऑन बूस्टर थे। जिनमें से प्रत्येक में ठोस प्रणोदक का 12.2-टन भार था।[5]

उपग्रह विरोधी परीक्षण[संपादित करें]

माइक्रोसैट-आर ने 27 मार्च, 2019 को भारतीय उपग्रह विरोधी परीक्षण प्रयोग के लिए लक्ष्य के रूप में कार्य किया।[6][7][8] इस उपग्रह विरोधी परीक्षण से मलबे के 250 से अधिक टुकड़े उत्पन्न हुए जिनके 45 दिनों के भीतर पुनः प्रवेश की उम्मीद है।[9]

इन्हें भी देखें[संपादित करें]

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. "ISRO's first mission of 2019 to put military satellite Microsat-R in space". thehindu. अभिगमन तिथि January 25, 2019.
  2. "PSLV-C44, carrying India's experimental satellite Microsat-R and students' payload Kalamsat, lifts off". livemint.com. January 25, 2019. मूल से 28 मार्च 2019 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि January 25, 2019.
  3. "PSLV-C44 carrying India's military satellite Microsat-R, students' payload Kalamsat, launched". India Today. January 25, 2019. मूल से 28 मार्च 2019 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि January 25, 2019.
  4. "PSLV-C44 successfully launched Microsat-R and Kalamsat-V2 - ISRO". www.isro.gov.in. मूल से 28 मार्च 2019 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2019-02-18.
  5. Tejonmayam, U (January 25, 2019). "Isro's PSLV C-44 successfully places military satellite Microsat-R". Times of India. मूल से 26 जनवरी 2019 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि January 25, 2019.
  6. "Onmanorama Exclusive | DRDO's top secret A-SAT mission codenamed 'Project XSV-1'". OnManorama (अंग्रेज़ी में). मूल से 28 मार्च 2019 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2019-03-28.
  7. "Explained Mission Shakti | What is A-SAT and how it hit Microsat-R in 168 secs". OnManorama (अंग्रेज़ी में). मूल से 28 मार्च 2019 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2019-03-28.
  8. Foust, Jeff (27 March 2019). "India Tests Anti-Satellite Weapon". Space.com (अंग्रेज़ी में).
  9. "India says space debris from anti-satellite test to 'vanish' in 45..." Reuters (अंग्रेज़ी में). 2019-03-28. मूल से 28 मार्च 2019 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2019-03-28.