लिबरेशन टाइगर्स आफ तमिल ईलम

विकिपीडिया, एक मुक्त ज्ञानकोष से

यहां जाईयें: नेविगेशन, ख़ोज

लिबरेशन टाइगर्स आफ तमिल ईलम (अंग्रेजी - Liberation Tigers of Tamil Ealam, संक्षेप में - LTTE) एक तमिल राष्ट्रवादी संगठन है । यह विश्व का एक प्रमुख आतंकवादी और उग्रवादी संगठन हैं जो श्रीलंका के उत्तरी और उत्तर-पूर्वी क्षेत्रों में सक्रिय है | हिन्दी में इसका लघु नाम लिट्टे है | (लिट्टे, तमिल: தமிழீழ விடுதலைப் புலிகள்) के प्रमुख इसके संस्थापक वेलुपिल्लई प्रभाकरण हैं ।

अनुक्रम

[संपादित करें] स्थापना

इसकी स्थापना 1975 में वेलुपिल्लई प्रभाकरण द्वारा हुई थी । उस समय कई तमिल युवा श्रीलंका सरकार की नीतियों से क्षुब्ध थे जो देश के तमिलों के प्रति उदासीन सी थी । प्रभाकरन ने ऐसे युवाओं का विश्वास जीत लिया और इस संस्था का गठन किया । उस समय वे छोटे छोटे अधिकारियों पर हमला करते थे, जैसे पुलिसकर्मियों या छोटे नेताओं पर । जाफ़ना के मेयर (महापौर) अल्फ्रेड डुरैयप्पा की हत्या उस समय उनके द्वारा अंजाम दी जाने वाली पहली बड़ी वारदात थी ।

१९८४ में लिट्टे ने एक उग्रवादी मोर्चे की औपचारिक सदस्यता ग्रहण की जिसके अन्य सदस्य भी तमिळ उग्रवादी समूह थे - तमिळ ईलम लिबरेशन ऑर्गेनाइजेशन (अंग्रेज़ी में संक्षेप - टेलो), ईलम रेवॉल्यूशनरी ऑर्गेनाईजेशन ऑफ़ स्टूडेन्ट्स (छात्रों का स्वदेशी क्रांतिकारी संगठन, अंग्रेजी में संक्षेप - इरोस), पिपुल लिबरेशन ऑर्गेनाइजेशन ऑफ़ तमिल ईलम (पी एल ओ टी ई) । इस मोर्चे का नाम रखा गया था - ईलम नेशनल लिबरेशन फ्रंट (स्वदेश मुक्ति मोर्चा) । लेकिन १९८६ में लिट्टे इस मोर्चे से बाहर निकल गया और उसने एक एक करके अन्य सदस्य संगठनों पर अपना अघिपत्य जमाना चालू कर दिया । सबसे पहले इसने टेलो, जो कि उस समय श्रीलंका का सबसे बड़ा उग्रवादी निगम था, के सदस्यों तथा प्रशिक्षण शिविरों पर सशस्त्र हमला शुरु किया । कुछ महीनों के भीतर ही टेलो के सभी बड़े नेता मारे या पकड़े गए और लिट्टे का प्रभुत्व स्थापित हो गया । इसके बाद इसने इपीआरएलएफ़ के सदस्यों पर हमला बोला जिससे उसे जाफ़ना प्रायद्वीप में अपनी गतिविधियां बंद करनी पड़ी । इसके बाद एलटीटीई ने सभी तमिल लड़ाकों को एलटीटीई में मिल जाने को कहा । उस समय श्रीलंका मे छोटे-बड़े २० उग्रवादी संगठन कार्यरत थे, लगभग सभी ने लिट्टे की अधीनता या प्रभुत्व स्वीकार कर लिया । जाफना एक लिट्टे का दबदबा वाला शहर बन गया ।

[संपादित करें] विस्तार

इस आतंकवादी और उग्रवादी संगठन का मुख्य केन्द्र श्रीलंका है |

[संपादित करें] प्रमुख आतंकवादी गतिविधियाँ

[संपादित करें] बाहरी कड़ियाँ


विश्व के प्रमुख आतंकवादी संगठन संगठन
अल कायदा | कौमी एकता मूवमेंट | बास्कस | आयरिश नेशनल लिबरेशन आर्मी | आयरिश रिपब्लिक आर्मी | रेड ब्रिगेड्स | शाइनिंग पाथ | रेड आर्मी गुट | हिज्बुल्लाह् | पापुलर फ्रंट फार लिबरेशन आफ पैलेस्टाइन | अबु निदाल गुट | उल्स्टर डिफेंस एसोसिएशन | जम्मू-कश्मीर लिबरेशन फ्रंट | डेमोक्रेटिक फ्रंट फार लिबरेशन आफ पैलेस्टाइन | पीपुल्स मूवमेंट फार लिबरेशन आफ अंगोला | सराजो | अल्फोरा विवा | फाराबंदो मार्ती लिबरेशन फ्रंट | कु क्लुल्स क्लान | नेशनल यूनियन फार द टोटल | इंडीपेंडें आफ अंगोला | लिबरेशन टाइगर्स आफ तमिल ईलम| ख्मेर रूज | नेशनल लिबरेशन आर्मी | नेशनल डिग्रीटी कमांड | विकटर पोले | कारेन नेशन लिबरेशन आर्मी | जैश-ए-मोहम्म्द | हरकत-उल-जिहाद-ए-इस्लामी | रणवीर सेना | उल्फा
वैयक्तिक औज़ार