ईमेल
ईमेल इलॅक्ट्रॉनिक मेल का संक्षिप्त रुप है। यह कम्प्यूटर द्वारा इण्टरनेट के माध्यम से पत्र भेजने का एक तरीका है। आमतौर इण्टरनेट पर कई मुफ्त ईमेल सेवायें उपलब्ध हैं ।
अनुक्रम |
इतिहास
१९७२ मे रे टॉमलिंसन ने पहला ई-मेल संदेश भेजा
हिन्दी में ईमेल
अधिकतर नई ईमेल सेवायें इण्डिक यूनिकोड का समर्थन करती हैं जिस कारण हिन्दी में ईमेल भेजना सम्भव है। गूगल की सेवा जीमेल हिन्दी आदि भारतीय भाषाओं के लिये सर्वोत्तम है। जीमेल में हिन्दी लिखने के लिये गूगल का इण्डिक टाइपिंग टूल अन्तर्निमित होता है। अन्य ईमेल सेवाओं के लिये आप ऑफलाइन हिन्दी टाइपिंग टूल प्रयोग कर सकते हैं। यदि आपने पहले कभी हिन्दी टाइप नहीं की या शुरु किये हुये कुछ ही समय हुआ है तो आप गूगल का ऑफलाइन टाइपिंग टूल प्रयोग कर सकते हैं। यदि आप अन्य कीबोर्ड लेआउटों के अभ्यस्त हैं तो हिन्दी टाइपिंग नामक लेख में विस्तार से हिन्दी टाइपिंग के अन्य तरीकों के बारे में जान सकते हैं।