मॉल्डोवा
| मोल्दोवा गणराज्य Republica Moldova |
|||||
|
|||||
| राष्ट्रगान: Limba noastră हमारी भाषा |
|||||
|
मोल्दोवा (हरा) की स्थिति |
|||||
| राजधानी (और सबसे बड़ा शहर) |
चिसीनाउ 47°0′ N 28°55′ E |
||||
| राजभाषा(एँ) | मोल्दोवियाई (रोमानियाई)¹ | ||||
|---|---|---|---|---|---|
| सरकार | संसदीय गणराज्य | ||||
| - कार्यकारी राष्ट्रपति | मिहाई घिम्पू | ||||
| - प्रधानमंत्री | व्लाद फिलात | ||||
| एकीकरण | |||||
| - संप्रभुता की घोषणा | 23 जून, 1990 | ||||
| - स्वतंत्रता की घोषणा (सोवियत संघ से) | 27 अगस्त, 19912 |
||||
| क्षेत्रफल | |||||
| - कुल | 33,846 किमी² (139 वां) 13,067 मील² |
||||
| - जल(%) | 1.4 | ||||
| जनसंख्या | |||||
| - 1 जनवरी, 2009 अनुमान | 3,567,500 (ट्रांसनिस्त्रिया और बेन्दर शामिल नहीं) (129 वां3) | ||||
| - 2004 जनगणना | 3,383,3324 | ||||
| - जन घनत्व | 121,9/किमी² (87 वां) 316/मील² |
||||
| सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) (पीपीपी) | 2008 अनुमान | ||||
| - कुल | $10.660 बिलियन (-) | ||||
| - प्रति व्यक्ति | $2,983[1] (-) | ||||
| मानव विकास सूचकांक (2007) | |||||
| मुद्रा | मोल्दोवन लियू (MDL) |
||||
| समय मंडल | ईईटी (यूटीसी +2) | ||||
| - ग्रीष्म (DST) | ईईएसटी (यूटीसी +3) | ||||
| इंटरनेट टीएलडी | .md | ||||
| दूरभाष कोड | +373 | ||||
मोल्दावा, आधिकारिक तौर पर मोल्दोवा गणराज्य, पूर्वी यूरोप में स्थित एक लैंडलाक देश है, जिसके पश्चिम में रोमानिया और उत्तर, पूर्व और दक्षिण में यूक्रेन स्थित है।
पुराने समय में आज का मोल्दोवा दासिया का हिस्सा हुआ करता था, जिसके बाद यह रोमन साम्राज्य के अधीन आ गया। मध्य युग में आज के मोल्दोवा का अधिकांश हिस्सा मोल्दोवा राज्य का हिस्सा हुआ करता था। 1812 में इस राज्य के पूर्वी हिस्से पर रूसी साम्राज्य ने कब्जा कर लिया और नाम रखा गया बेस्साराबिया. 1856 से लेकर 1878 के बीच दक्षिण के दो प्रांत (काउंटी) मोल्दोवा में फिर से मिल गए, जो 1859 में वेलाशिया के साथ मिलकर आधुनिक रोमानिया बनाए थे।
1917 में रूसी साम्राज्य के विघटन के बाद पहले स्वायत्त और बाद में स्वतंत्र मोल्दोवियाई लोकतांत्रिक गणराज्य का गठन किया गया, जो 1918 में वृहदतर रोमानिया के साथ मिल गया। 1940 में बेस्साराबिया पर सोवियत संघ ने कब्जा कर यूक्रेनियाई एसएसआर और नवनिर्मित मोल्दोवियाई एसएसआर में विभक्त कर दिया। द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान सत्ता परिवर्तन के दौर से लेकर 27 अगस्त 1991 को स्वतंत्र होने तक, यह देश सोवियत संघ का हिस्सा बना रहा। मार्च 1992 में मोल्दोवा संयुक्त राष्ट्र में शामिल किया गया।
सितंबर 1990 में मोल्दोवा के द्नाइस्त्र नदी के पूर्वी तट से लगी संकरे क्षेत्र ट्रांसट्रिया में अलग सरकार का गठन किया गया। 1992 में एक छोटे युद्ध के बाद यह स्वतंत्र राष्ट्र बन गया, हालांकि किसी भी संयुक्त राष्ट्र के सदस्य देश इसे मान्यता नहीं दी है।
देश में संसदीय गणतंत्र है, जहां राष्ट्रपति राष्ट्र का मुखिया है, और प्रधानमंत्री सरकार के मुखिया हैं। मोल्दोवा संयुक्त राष्ट्र के अलावा, यूरोपीय समिति, डब्ल्यूटीओ, ओएससीई, गुआम, सीआईएस, बीएसईसी और अन्य अंतरराष्ट्रीय संगठनों का सदस्य है। मोल्दोवा वर्तमान में यूरोपीय संघ का सदस्य बनना चाहता है, और यूरोपीय पड़ोसी नीति के तहत पहले तीन साल कार्य योजना पर अमल कर लिया है। देश की राजधानी चिसीनाउ है।
|
|||||||||||||||||
गलती उद्घृत करें: <ref>टैग मौजूद हैं, किन्तु कोई <references/>टैग नहीं मिला