बाली भाषा
मुक्त ज्ञानकोष विकिपीडिया से
बाली भाषा (स्थानीय उच्चारण बहासा बाली) एक मालाया-पोलिनेशियाई (Malayo-Polynesian) भाषा है। 39 लाख लोगों (२००१ की जनगणना के अनुसार) की यह भाषा बाली के इंडोनेशिया द्वीप में बोली जाती है। इसके अतिरिक्त यह पश्चिमी लोंबोक, उत्तरी नूसा पेनिडा (Nusa Penida)और पूर्वी जावा में भी बोली जाती है। बाली भाषा बोलने वाले लगभग सभी लोग इंडोनेशियाई भाषा भी बोलते हैं। कावी एक संबंधित पुरोहित भाषा है।