"विकिपीडिया:निर्वाचित लेख उम्मीदवार": अवतरणों में अंतर

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
पंक्ति 102: पंक्ति 102:
::{{सही}} अत्यंत रोचक लेख, सरल व सुगठित भाषा में, ढेरों जानकारी और तथ्यों के साथ। पूर्ण समर्थन।--[[सदस्य:सुरुचि|सुरुचि]] १५:२६, २६ जून २००९ (UTC)
::{{सही}} अत्यंत रोचक लेख, सरल व सुगठित भाषा में, ढेरों जानकारी और तथ्यों के साथ। पूर्ण समर्थन।--[[सदस्य:सुरुचि|सुरुचि]] १५:२६, २६ जून २००९ (UTC)
::{{सही}}पूर्ण समर्थन- गंगा नदी लेख को निर्वाचित लेख बनाने के लिए मेरा पूर्ण समर्थन है।<br /> --[[सदस्य:यायावर|यायावर]] १५:४९, २६ जून २००९ (UTC)'''
::{{सही}}पूर्ण समर्थन- गंगा नदी लेख को निर्वाचित लेख बनाने के लिए मेरा पूर्ण समर्थन है।<br /> --[[सदस्य:यायावर|यायावर]] १५:४९, २६ जून २००९ (UTC)'''

::{{सही}} समर्थन--[[सदस्य:वेब हिन्दी समिति|वेब हिन्दी समिति]] १६:३३, २७ जून २००९ (UTC)


==[[विनायक दामोदर सावरकर]]==
==[[विनायक दामोदर सावरकर]]==

16:33, 27 जून 2009 का अवतरण

निर्वाचित लेख
निर्वाचित लेख आवश्यकताएँ (वार्ता) निर्वाचित लेख प्रत्याशी (वार्ता) मुखपृष्ठ में निर्वाचित लेख (वार्ता)

निर्वाचित लेख उम्मीदवार

निर्वाचित लेख उम्मीदवार का सिम्बल
निर्वाचित लेख उम्मीदवार का सिम्बल

यह तालिका हिन्दी विकिपीडिया में निर्वाचित लेख बनने के लिए नामांकित उम्मीदवारों की तालिका है। लेख को नामांकित करने के लिए पन्ने के अंत में {{subst:नया निर्वाचित लेख प्रस्ताव|लेख का नाम जिसे आप नामांकित कर रहे हैं|~~~~|आपकी टिप्पणियाँ}} यह जोड़ दें। निर्वाचित बनने के पहले लेख को निर्वाचित लेख आवश्यकताओं को पूरा करना होगा। अतः आप इस सूची के लेखों के आगे (लेख के सुधार से संबंधित) अपने विचार या टिप्पणियाँ भी डाल सकते हैं। अपने मत की शुरुआत करें *'''समर्थन''' या *'''विरोध''' के साथ।

पुरालेख १

(प्रस्तावक: Wolf १५:१३, १३ जनवरी २००७ (UTC))

Despite this article is already on the front page, it is not yet officially featured. What is still expected from this article:

  • The introduction' needs to be improved; please see en:WP:LEAD
  • Footnotes need to be added. These are very necessary. Please look at en:Wikipedia:Footnotes.
  • References need to be added. These are very necessary. Please look at en:WP:HARV.
  • A lot of the links are red, these will have to be linked to pages.
  • It is not balanced; some of the sections are very small, and some of them are very large.
  • The Hindi text needs to be cleaned up, for example sometimes there is |, sometimes there is ।.
  • Too many redlinks. Deeptrivia २३:३८, ११ मार्च २००७ (UTC)
  • I've never thought redlinks were much of a problem. An article should stand on its own quality. The redlinks typically serve to mark articles that the reader can contribute, and I think that's fine for a growing project. - टैक्सवाला १५:४३, १२ मार्च २००७ (UTC)
  • Haha, okay.. was just trying to make use of the situation to get the article count to increase :P Deeptrivia १५:५५, १२ मार्च २००७ (UTC)
(प्रस्तावक: आशीष भटनागरसंदेश ०२:५०, २५ अप्रैल २००८ (UTC))

आपकी टिप्पणियाँ

इस लेख को अंग्रेजी के लगभग अनुरूप बनाया जा चुका है। सभी कड़िया यथा सम्भव जुड़ी हुईं हैं। कुछ प्रयास इसे अंग्रेजी से बेहतर बनाने हेतु भी किये हैं। शेष आप अपनी राय एवं टिप्पणियां प्रस्तुत कर बेहतर बनाने में मदद करें, एवं निर्वाचन को अग्रसर करें।
यह सूची विकिपीडिया:निर्वाचित सूची के लिए बेहतर नामांकित होती है।--आशीष भटनागरसंदेश ०५:१३, १२ जून २००९ (UTC)
(प्रस्तावक: आशीष भटनागरसंदेश ०४:१८, ४ मई २००८ (UTC))

यह लेख भी पूर्ण हो चुका है। एवं निर्वाचन हेतु प्रस्तुत है। राय एवं टिप्पणियाँ दें।

  • ताजमहल, हिन्दी विकि पर श्रेष्ठ लेखों मे से एक, पूर्ण समर्थन. --Munita Prasad ११:००, ४ अक्टूबर २००८ (UTC)


प्रस्तावक:--पूर्णिमा वर्मन ०५:२४, १ जुलाई २००८ (UTC)

समर्थन। यदि शिर्षक भी हिन्दी में हो तो और मजा आ जाए --राजीवमास ०५:३७, १५ जनवरी २००९ (UTC)


प्रस्तावक:--आशीष भटनागरसंदेश ०५:१०, २३ अक्टूबर २००८ (UTC)
यह लेख क्योंकि हिन्दी पुस्तकों एवं अंग्रेज़ी पुस्तकों से संकलन करके बनाया गया है, अतएव इसमें संदर्भों का कुछ अभाव है, जिसका मुख्य कारण है कि नेट पर इस विषय से संबंधित अधिक पाठ हिन्दी में उपलब्ध नहीं है। पिछले कुछ दिनों में हुई वार्ता के अनुसार हमें हिन्दी लेखों में हिन्दी के सन्दर्भ ही डालने चाहियें। अन्यथा अंग्रेज़ी के तो कई सन्दर्भ मिल सकते हैं। और यदि कोई चाहे, तो वे सन्दर्भ वह अंग्रेज़ी लेख में जाकर ले सकत है, जिसकी कड़ी दी हुई है।आप सभी का समर्थन अपेक्षित है।--आशीष भटनागरसंदेश ०५:१०, २३ अक्टूबर २००८ (UTC)
यह लेख एक काफी अच्छा प्रयास है। मगर मेरे विचार से इस लेख की भाषा को सुधारने की जरूरत है।
जैसे लेख मे बताया गया है कि "आज से लगभग 136 वर्ष पूर्व, बोहेमियन भिक्षुक ग्रेगर जॉन मेंडल ने मटर के दानों पर किये अपने प्रयोगों ओ प्रकाशित किया था, जिसमें अनुवांशिकी के अध्ययन का एक नया युग आरंभ हुआ था। उन्होंने इस नयी अनुवांशिकीय इकाई का नाम जीन रखा, तथा इसके पृथक होने के नियमों का गठन किया। "
मुझे समझ मे नही आया कि मेंडल का लेख कौनसा था और कहाँ प्रकाशित हुआ? अब उस लेख की बात करते-करने अचानक "अनुवांशिकीय इकाई" कहाँ से आ गई?
इस लेख को निर्वाचित लेख बनाने से पहले इसमे सुधार लाने की आवश्यकता है।--मितुल १९:२९, २७ अक्टूबर २००८ (UTC)


प्रस्तावक:--Munita Prasadवार्ता ०२:०९, १९ जनवरी २००९ (UTC)

प्रस्तावक: --Munita Prasadवार्ता १८:४६, १४ अप्रैल २००९ (UTC)

   लेख में कुछ खास सुधार किए हैं, जिनमें अंग्रेज़ी लेख के मानचित्र जैसा ही हिन्दी लेख में भि लगाने का उद्योग किया है। इसके साथ ही इसका ज्ञानसन्दूक भी काफ़ी कुछ बदला है। कोई खास कड़ी लाल नहीं है। संदर्भों को भी जोड़ा गया है। अन्य कई सुधार किए है। इसे निर्वाचित किया जा सकता है। कुछ और सुधारतब तक और हो जाएंगे। भाषा सुधार भी जारी है। साथ ही कोई हिन्दी से खास जुड़े व्यक्ति इसे देख सकते हैं।--आशीष भटनागरसंदेश १८:४९, १७ अप्रैल २००९ (UTC)
दिल्ली लेख में अभी वर्तनी की अनेक अशुद्धियाँ हैं। इन अशुद्धियों को कृपया ठीक करके ही लेख को दिजिए। धन्यवाद। कुछ अशुद्ध शब्दों को यहाँ दिया जा रहा है -- चाहरदिवारी, पूरानी, स्वत्रंता, स्वत्रंता प्राप्ति , यहां, शूरू, पृथवीराज, राजपूतो, इसवी, इसवी निर्धारित , इसवी के बाद , महत्व , राजसिक, दिल लूट लेते हैं।, महत्वपूर्ण, भागो--डा० जगदीश व्योम
  आपके त्रुटियाँ बताने का बहुत धन्यवाद। उपरोक्त सभि सही किए गए हैं। किंतु दिल लूट लेते हैं। इस वाक्यांश में गलती समझ नहीं आई। कृपया बताएं, या सुधार दें, या बेहतर विकल्प सुझाएं। आगे भी आपसे यह एक्स्पर्ट ओपीनियन अपेक्षित है। पुनः धन्यवाद। --आशीष भटनागरसंदेश ११:१५, २० अप्रैल २००९ (UTC)
दिल्ली लेख में मेरे द्वारा बताई गई त्रुटियों को ठीक कर दिया है इसके लिए धन्यवाद। परन्तु अभी भी कई गलतियाँ दिख रही हैं। कुछ को यहाँ दिया जा रहा है। कृपया इन्हें भी ठीक कर दीजिए।चाहरदीवारी की जगह चहारदीवारी, अनेकों की जगह अनेक, संगितकारों की जगह संगीतकारों, कभि की जगह कभी, ज्यादतर की जगह ज़्यादातर,इस प्रारंभिक चरण के २००६ में पूरा होने की उम्मीद है। (२००६ बीत गया है अब इस वाक्य को ठीक कर दीजिए), सभि की जगह सभी,दिल लूट लेते हैं। यह प्रयोग यहाँ पर उचित नहीं है। अलग अलग मुहावरे हैं- दिल लूटना, और दिल लुभाना, दिल जीतना। यहाँ पर दिल लुभाना या दिल जीतना का उचित होगा प्रयोग, वाक्य में यह प्रयोग होगा--- दिल लुभा लेते हैं या दिल जीत लेते हैं। धन्यवाद --डा० जगदीश व्योम १६:१४, २१ अप्रैल २००९ (UTC)
  उपरोक्त कमियों को पूरा किया गया। सधन्यवाद--आशीष भटनागरसंदेश १४:३६, ९ जून २००९ (UTC)
जुलाई माह के लिए प्रस्तावित
--आशीष भटनागरसंदेश १२:४५, ८ जून २००९ (UTC)

उपरोक्त लेख को काफी सुधारा गया है। संदर्भ भी लगाए गए हैं। साँचे सुधारे गए हैं। अन्य कई वर्तनी और वाक्य सुधार भी किए गए हैं। यह लेख प्रस्तावित है। कृपया राय दें।

समर्थन, थोड़े सन्दर्भ और जोड़ने होंगे --सुमित सिन्हावार्ता १६:५८, ९ जून २००९ (UTC)
   २१ संदर्भ हो गए हैं, साथ ही एक अनुभाग भी बढ़ाया गया है, हिन्दू धर्म पर प्रभाव। इससे लेख की जानकारी मात्रा और कुल लंबाई में भी बढ़ोत्तरी हुई है।--आशीष भटनागरसंदेश १९:३०, ९ जून २००९ (UTC)
   समर्थन!! कृपया इस अंग्रेजी विकी के पृष्ठ को देखे , अगर इसे जोड़ दिया जाये तो लेख की गुणवंता और बढ जायेगी। --गुंजन वर्मासंदेश ०४:१०, १० जून २००९ (UTC)
   मेरी तरफ़ से समर्थन । --अमित प्रभाकर १७:३७, १० जून २००९ (UTC)
एक राय है। लेख पडते समय मन और विचार अकबर कालीन हो जाते है और मजा आने लगता है किन्तु फिल्मो से समबन्धित पोस्टर देख कर अचानक मन उचट जाता । क्या हम अलग से बाहरी लिंक में उसका जिक्र नही कर सकते ?? बाकी तो फुल समर्थन है ही -राजीवमास ०५:१६, ११ जून २००९ (UTC) (संकलित:वार्ता:अकबर से)
अकबर के अंग्रेज़ी लेख में यह शीर्षक उपस्थित है, इस कारण से ही शायद गुंजन जी ने इसे जोड़ा है। साथ ही यह भी, कि सूचना तो अकबर लेख से संबंधित है ही। पोस्टर का जहां तक सवाल है, तो उसे हटाया जा सकता है, वैसे वो भी उन्हीं की (अकबरकालीन) फिल्म के दर्शन कराता है। --आशीष भटनागरसंदेश ०९:५८, ११ जून २००९ (UTC)
  विरोध आपने एक ऐसे विषय को प्रमुख लेख बनाने के लिए चुना है जो विवादित है। कृपया लेख के मानदंडों को देखें संख्या 4-5 को ध्यान से पढ़ें। अकबर ऐतिहासिक दृष्टि से विवादास्पद व्यक्ति हैं। उनकी धर्म निरपेक्षता या महानता के पक्ष में जितनी किताबें मिलेंगी उससे अधिक विपक्ष में। इस प्रकार के लेखों को निर्वाचित उम्मीदवार के लिए नहीं चुना जाना चाहिए। समर्थन देते समय भी प्रमुख लेख की आवश्यकताओं का ध्यान रखना चाहिए। अकबर की पटरानी जोधाबाई थी इसको तो आशुतोष गोवारीकर तक सिद्ध नहीं कर पाए हार कर उनको कहना पड़ा कि कहानी काल्पनिक है और इसके तथ्य इतिहास से नहीं लिए गए हैं। लेकिन यहाँ पता नहीं किस आधार पर जोधाबाई का चित्र लगाकर इस लेख को आज का आलेख में प्रदर्शित कर दिया है। जाहिर है यह लेख बिना अध्ययन और पर्याप्त जानकारी के लिखा गया है। यह प्रमुख लेख के नियम संख्या 3 का भी उलंघन करता है। इस तरह हिंदी विकिपीडिया की प्रमाणिकता को तो धक्का लगता ही है, यह भी प्रकट करता है कि निर्वाचित या प्रमुख लेख के प्रति जिस गंभीरता या अध्ययन की आवश्यकता है वह लेखक में नहीं है। "वह निश्चय ही एक महान सम्राट था।" इस प्रकार के वाक्य साँचों में डालकर मुखपृष्ठ पर लाना लेखक की निरपेक्षता और प्रबंधकीय योग्यता पर प्रश्न चिह्न लगाते हैं। इसे तुरंत हटाया जाना चाहिए। यह विकि के नियमों और गरिमा के विरुद्ध है। बेहतर हो कि प्रमुख लेख के लिए लेखक उन विषयों का चयन करें जिनका स्वयं उन्होंने अध्ययन किया हो और जिनके विषय में वे ठीक से जानते हों। आखिर हर किसी ने किसी न किसी विषय का अध्ययन तो किया ही है उस विषय पर और मेहनत कर के हिंदी में अच्छे लेख क्यों नहीं बनाते हैं? कुछ इधर से कॉपी कर के चिपकाया, कुछ उधर से, कुछ जैसा तैसा अनुवाद किया और बन गया लेख। ऐसा तो प्रमुख लेख के लिए नहीं होना चाहिए। काम करने का उत्साह ठीक है पर उसके लिए ठीक योग्यता भी विकसित करनी चाहिए।--पूर्णिमा वर्मन ०४:५८, १३ जून २००९ (UTC)
  विरोध लेखों में विशेषकर ऐसे लेखों में जो विवादास्पद हें, से बचना चाहिए। निर्वाचित लेख या आज का आलेख बनाने के लिए ऐसे लेखों का दिया जाना ठीक नहीं है। जैसे- ताजमहल, अकबर, आर्यों का भारत में आगमन आदि विषय अभी तक भारत में विवादित हैं, जब तक यह विवादित रहें तब तक इन पर कुछ लिखना एक नए विवाद को जन्म देना है। लेखक एक संवेदनशील व्यक्ति होता है और प्रत्येक लेखक के लिए यह अनिवार्य है कि वह लेखकीय उद्देश्य का परिपालन करे।
--डा० जगदीश व्योम ०५:१६, १३ जून २००९ (UTC)
अकबर निश्चय ही भारतीय इतिहास में एक महान सम्राट था, इस विषय में कोई विवाद नहीं है। हां अधिकांश महान व्यक्तियों के बारे में विवाद उठते रहते हैं, जैसे श्रीमती इंदिरा गाँधी जी ने संजय गाँधी को मरवाया, गाँधी जी, पं.नेहरू, यहां तक की भगवान राम और श्रीकृष्ण, तथा उन दोनों की जन्म भूमियाँ। इस प्रकार से तो हम किसी भी महान व्यक्ति पर लेख ही नहीं निर्वाचित कर पाएंगे। इन विषयों पर लेख लिखने का अर्थ है, कि उनके विषय को विस्तृत कर बताना। उस ही प्रकार उनसे जुड़े विवाद, यदि कोई ज्ञान में हैं भी तो, उन्हें भी उल्लेख किया जा सकता है। इस कारण से ही अंग्रेज़ी में गाँधी जी का लेख निर्वाचित है। यह तो सर्वथा गलत है, कि महान व्यक्तियों को विवादित बता कर उन पर लिखे लेख निर्वाचित ना किए जाएं। या मात्र लेखक की आलोचना ही उद्देश्य है, तो क्या कहने? विषय कोई भी विवादित नहीं होता, विवाद उस विषय से जुड़े होते हैं। तो हमें विषय की जानकारी के साथ ही ज्ञात विवादों पर भी संभव प्रकाश डालना चाहिए। अन्य कोई विवाद जो पता चले, वो समय समय पर जोड़े जा सकते हैं, जैसे कि बाद में उपलब्ध सूचनाएं निर्वाचित लेख में जोड़ी जा सकती हैं।
ताजमहल, अकबर, आर्यों का भारत में आगमन आदि विषय अभी तक भारत में विवादित हैं, जब तक यह विवादित रहें तब तक इन पर कुछ लिखना एक नए विवाद को जन्म देना है। → यह विचार भी हमें प्रमुख विषयों पर लेख लिखने से रोकता है। हम यदि कुछ बात बिना संदर्भ के लिखें, तब तो शयद गलत हो, किंतु संदर्भ सहित विवाद को भी लिखा है, जो कि उस विषय से जुड़ा हो, तो इसमें गलत ही क्या है। ताजमहल इत्यादि विषय भारत की शान हैं। उस से जुड़ा कोई विवाद इस बात से बड़ा नहीं हो सकता है, कि ताजमहल विश्व में भारत को ऊंचा स्थान दिलाता है। तब क्या तुच्छ विवादों के चलते हम उस बात को भूल जाएं। जिस अकबर का नाम विश्व इतिहास में लिया जाता हो, वो क्या इन छोटे मोटे विवादों से ढंक जाएगा? हां, जोधाबाई का चित्र हटाया जा सकता है। और जहां तक निष्पक्षता की बात है, लेख में हिन्दू धर्म के प्रति लगाव के साथ ही हिन्दू मंदिर को मस्जिद में बदलवाना, जज़िया हटाने के साथ ही वापस लगवाना, भी लिखे हैं। जहां तक जुलाई माह के निर्वाचन का प्रश्न है, उसमें जैसे सर्वसम्मति।--आशीष भटनागरसंदेश ०६:३५, १३ जून २००९ (UTC)
अकबर लेख को अंग्रेजी विकि पर एक विवादित लेख कहॉ गया है। यह बात मुझे लेख लिखने से पहले से ही पता था। इसलिये मैने उन विषयो को नही छुआ जो विवादित थे जैसे की Relation with Hindus,Rajput Wives of Akbar,Hindu Temples Saved,Hindu Temples Destroyed,Jihad Against Hindu Kings आदि। जोधा बाई का नाम भी इसलिये नही जोड़ा क्योकि उस समय फ़िल्म जोधा अकबर के उपर विवाद चल रहा था। मेर उद्देश्य केवल अकबर के बारे मे वह जानकारी जुटाना था जो स्कूल की किसी भी इतिहास की पूस्तक मे उपलब्ध हो एवम जिसके उपर कोई विवाद नही हो। मैने इसे आज के आलेख के लिये प्रस्तावित किया था पर जैसा की विकि की प्रकृति है इस लेख को कुछ प्रबंधको का सानिध्य मिला और लेख की रूप रेखा बदल गयी। इन प्रयासो से आज यह लेख हिन्दी विकि पर उपलब्ध अच्छे लेखो मे से एक है। सभी लोगो ने इस पर अथक परिश्रम किया है। अगर विवादित होने के कारण इसे निर्वाचित लेख नही बनाया जा सकता तो कम से कम इसे हिन्दी विकि के प्रमुख या फ़िर अच्छे लेख ऎसी किसी श्रेणी मे रखना चाहिये ताकि नये योगदानकर्ता इसे देख सके, यह उन लोगो के लिये अच्छा उदाहरण रहेगा। हॉ विवादित लेख का साँचा अवश्य लगा दिया जाये। --गुंजन वर्मासंदेश ०७:३४, १३ जून २००९ (UTC)

   अकबर के विषय में जिस प्रकार के विवाद हैं वैसे कोई विवाद इंदिरागांधी या महात्मा गांधी के विषय में नहीं हैं। मैं भी इस बात का समर्थन करती हूँ कि कुछ विषयों को प्रमुख लेख से अलग रखना चाहिए और विकिपीडिया में विवादास्पद विषयों पर आज का आलेख या प्रमुख लेख नहीं लिखना चाहिए। प्रमुख लेख लिखने के लिए विषयों की कमी नहीं है, विज्ञान, भूगोल, साहित्य, संस्कृति आदि अन्य अनेक विषयों पर लेख लिखे जा सकते हैं। --Munita Prasadवार्ता ०८:३७, १६ जून २००९ (UTC)

   निश्चय ही अकबर अन्य की तुलना में अधिक सहिष्णु था। वह हिन्दुस्तान को लूटकर भाग जाना नहीं चाहता था बल्कि यहीं रहकर लम्बे समय तक राज्य करना चाहता था। लेकिन उसे बार बार महान कहना भारतीय इतिहास की कमजोरी है। तमाम ऐसे लोग आज हैं जो यह कहते हैं कि यदि अकबर महान था तो पूरे जीवन अकबर से जूझने वाले राणाप्रताप क्या थे ? और इस प्रश्न का कोई उत्तर हमारे पास नहीं है। देश और काल के अनुसार व्यक्ति महान और गद्दार होता है..... इन अति संवेदनशील और भावनात्मक पहलुओं को ध्यान में रखना बहुत आवश्यक है। यदि इस लेख को देना ही हॅ तो महान जॅसे शब्द निकाल दें। --आलोचक १०:१४, १६ जून २००९ (UTC)

अकबर को महान बहुत सोच समझ कर ही कहा गया होगा। भारत में इतनी मजबूरी नहीं आई है अभी तक। एक बात तो यह है, कि हम लेख को निर्वाचित करते हैं, ना कि व्यक्तित्व को। यनि अकबर लेख क्या निर्वाचन स्तर का है? इस पर विचार करें, ना कि अकबर स्वयं निर्वाचन स्तर का है या नहीं? दूसरा उसने जितने बडे भूभाग पर राज्य किया, क्या कोई अन्य है, जिसने इतने बडए भारतीय भूभाग पर एकछत्र राज्य किया, और इतने लंबे समय तक? यदि है तो एकमार अशोक, तभी दोनों को महान का विशेषण दिया गया है। इसलिए महान कोई मजबूरी नहीं थी। महाराणा प्रताप एक क्षेत्रीय व्यक्तित्व थे, जिन्हें राष्ट्रीय नेता नहीं माना जा सकता है, हां राजस्थान के लिए वे महान राणा प्रताप थे। किंतु भारत के लिए अधिकतम महाराणा प्रताप थे। हां शीवाजी अवश्य ए क्षेत्रीय नेता के ऊपर उठे थे। किंतु उन्होंने सभी ने अपने राज्यों की रक्शःआ हेतु संघर्ष किए थे। भारत के हिते हेतु गाँधी जी ने कार्य किया था, ज कि गुजरात से ऊपर उठे थे।
इन कारणों से अकबर को महान कहना अनुचित तो नहीं होगा। साथ ही निर्वाचन के लिए भी उपयुक्त लगेगा। कृपया असमर्थन पक्षधर लोग एक बार फिर सोचें।--आशीष भटनागरसंदेश १०:४३, १८ जून २००९ (UTC)
प्रस्तावकर्ता
--आशीष भटनागरसंदेश ०५:११, १२ जून २००९ (UTC)

  इस लेख में अंग्रेज़ी से संदर्भ सहित शिक्षा अनुभाग जोड़ सकते हैं। साथ ही कुछ अन्य अनुभाग व पहले बने अनुभागों में कुछ जोड़ कर लेख को निर्वाचन स्तर तक पहुंचाया जा सकता है।--आशीष भटनागरसंदेश ०५:०८, १२ जून २००९ (UTC)

प्रस्तावक:--Munita Prasadवार्ता १३:०५, १७ जून २००९ (UTC)
लेख संपूर्ण-- मेरी ओर से आज गंगा नदी पर यह लेख पूरा हो गया है। लेख के सभी वैज्ञानिक और भौगोलिक संदर्भ व जानकारी मुनिता प्रसाद ने जुटाई है जिसके लिए उनका आभार प्रकट करती हूँ। टेक्सोबॉक्स के लिए आशीष भटनागर का आभार। सारे पौराणिक और साहित्यिक संदर्भ व जानकारी डॉ. जगदीश व्योम के सौजन्य से प्राप्त हुए हैं। उनका सादर धन्यवाद। आशा है यह सहयोग आगे भी बना रहेगा। इस सबके बावजूद हो सकता है अभी इसमें कुछ कमियाँ हों और कुछ जोड़ना या हटाना ज़रूरी हो। सभी प्रबंधकों और सदस्यों के सुझावों का स्वागत है। --पूर्णिमा वर्मन १४:२६, २३ जून २००९ (UTC)
  मैंने यह लेख निर्वाचन हेतु ही विकसित किया था। उसके बाद बहुत विकास व सुधार हुए, किंतु मेरे विचार से उनके लिए किसी का आभार प्रकट करने की आवश्यकता नहीं है। कम से कम यहां नहीं। शेष जैसी सम्मति। सभी ने बहुत सहयोग किया, जो नि:स्वार्थ है। फिर भी सभी का आभार। कृपया निर्वाचन हेतु समर्थन दें जिससे यह लेख १ जुलाई को मुखपृष्ठ पर दिखाई दे।--आशीष भटनागरसंदेश १९:२०, २५ जून २००९ (UTC)
  समर्थन--User:पूर्णिमा वर्मन ०५:४५, २६ जून २००९ (UTC)
   पूर्ण समर्थन! आज यह हिंदी विकी के उत्कृष्ट लेखो में से एक है --गुंजन वर्मासंदेश ०६:५७, २६ जून २००९ (UTC)
   समर्थन! गंगा नदी लेख प्रत्येक दृष्टि से परिपूर्ण है। मैं इस लेख को निर्वाचित किए जाने के पक्ष में अपना पूर्ण समर्थन दे रहा हूँ।
--आलोचक ०९:२४, २६ जून २००९ (UTC)
   अत्यंत रोचक लेख, सरल व सुगठित भाषा में, ढेरों जानकारी और तथ्यों के साथ। पूर्ण समर्थन।--सुरुचि १५:२६, २६ जून २००९ (UTC)
  पूर्ण समर्थन- गंगा नदी लेख को निर्वाचित लेख बनाने के लिए मेरा पूर्ण समर्थन है।
--यायावर १५:४९, २६ जून २००९ (UTC)
   समर्थन--वेब हिन्दी समिति १६:३३, २७ जून २००९ (UTC)
प्रस्तावकर्ता:--आशीष भटनागरसंदेश २०:२५, २० जून २००९ (UTC)
(प्रस्तावक: आशीष भटनागरसंदेश ०३:४३, २४ जून २००९ (UTC))

यह लेख तैयार है। निर्वाचन हेतु वांछित सुझाव/सुधार अपेक्षित हैं।

यह लेख पूरा हो चुका है, मेरे विचार से यह निर्वाचित किया जा सकता है। सुधारों के लिए आप लोगों की राय का स्वागत है। रोहित रावत ०४:५६, २४ जून २००९ (UTC)

प्रस्तावकर्ता: --आशीष भटनागरसंदेश २०:१३, २५ जून २००९ (UTC)
लेख लगभग पूर्ण है। कुछ संदर्भ व भाषा के दिग्गजों की आवश्यकता है।
दशहरा लेख २८ जून को आज का आलेख स्तंभ के लिए चयन किया गया है, इस कारण इस पर लगा निर्वाचैत लेख उम्मीदवार का टैग तब तक के लिए हटा दिया गया है। २९ ता० से ये टैग दोबारा लगाया जाएगा। या किसी सदस्य को दिखे तो वह टैग पर से कृपया कमेंट हटा दें। इस में से नवरात्रि अनुभाग भी काट कर संबंधित लेख को भेजा गया है। --आशीष भटनागरसंदेश १०:१०, २७ जून २००९ (UTC)
प्रस्तावक: -- डॉ. जगदीश व्योम १९:२०, २६ जून २००९ (UTC)