सामग्री पर जाएँ

हिडकल परियोजना

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से

राजा लक्षमगौडा बांध भारतीय राज्य कर्नाटक में कृष्णा नदी के बेसिन में घटप्रभा नदी पर बना एक बांध है। इसे हिडकल बांध के नाम से भी जाना जाता है। यह उत्तर कर्नाटक के बेलगाम जिले के हुक्केरी तालुका के हिडकल गाँव में स्थित है। बांध के 62.48 मीटर ऊँचाई वाले 10 ऊर्ध्वाधर शिखर हैं तथा यह 63.38 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। इसकी कुल जल भण्डारण क्षमता 51.16 अरब घन फुट है। यह जमीन पर चिनाई किया हुआ बांध है जिससे 8,20,000 एकड़ से अधिक भूमि की सिंचाई की जाती है और जलविद्युत उत्पादन किया जाता है।[1] इसका निर्माण घटप्रभा सिंचाई परियोजना के एक भाग के रूप में किया गया था जो तीन चरणों में पूरी हुई और यह कार्य सन् 2009 में पूर्ण हुआ। बांध का नाम वंतामुरी एक एक परोपकारी और ज़मींदार राजा लखमगौडा सरदेसाई के नाम पर रखा गया है।[2]

सन्दर्भ

[संपादित करें]
  1. "Ghata Prabha Project". Karnataka Water Resources Department. अभिगमन तिथि: 19 अक्टूबर 2016.
  2. "Raja Lakhamagouda Sardesai of Vantmuri, a great philanthropist". All About Belgaum. अभिगमन तिथि: 19 अक्टूबर 2016.