हरीश हांडे
| हरीश हांडे | |
|---|---|
|
हरीश हांडे विश्व आर्थिक मंच के इंडिया इकनॉमिक समिट 2011 में | |
| जन्म | उडुपी जिला, कर्नाटक |
| पेशा | सामाजिक उद्यमी |
| पुरस्कार | रेमन मैगसेसे पुरस्कार, 2011 |
हरीश हांडे एक भारतीय सामाजिक उद्यमी हैं, जिन्होंने 1995 में सेल्को इंडिया की सह-स्थापना की थी।[1] इन्होंने अपनी कंपनी सेल्को इंडिया के माध्यम से लाखों ग़रीबों तक सौर ऊर्जा की प्रौद्योगिकी पहुंचाई, जिसके लिए उन्हें 2011 में रेमन मैगसेसे पुरस्कार से सम्मानित किया गया।[2]
प्रारंभिक जीवन
[संपादित करें]उनका जन्म उडुपी जिला, कर्नाटक में हुआ था और उनका पालन-पोषण राउरकेला, उड़ीसा में हुआ।[3]
उड़ीसा में इस्पात इंग्लिश मीडियम स्कूल में अपनी बुनियादी स्कूली शिक्षा पूरी करने के बाद, वह ऊर्जा अभियांत्रिकी में स्नातक की पढ़ाई के लिए भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान खड़गपुर गए और 1990 में स्नातक की उपाधि प्राप्त की।[4][5] इसके बाद वह अपनी मास्टर डिग्री करने के लिए संयुक्त राज्य अमेरिका चले गए और बाद में मैसाचुसेट्स लोवेल विश्वविद्यालय से ऊर्जा अभियांत्रिकी में पीएचडी की।[5][6]
हांडे को लैटिन अमेरिका और श्रीलंका में सौर ऊर्जा संयंत्रों और अविकसित गांवों का अध्ययन करने का मौका मिला। वहीं से उन्हें भारत जाकर ऊर्जा के मुद्दों पर काम करने की प्रेरणा मिली।[7]
कैरियर
[संपादित करें]हांडे ने 1995 में 'सेल्को' संगठन की स्थापना की। हांडे ने 2014 में सेल्को इंडिया का सक्रिय प्रबंधन छोड़ दिया और सेल्को फाउंडेशन के सीईओ बन गए।[8] हांडे ने ग्रामीण भारत में टिकाऊ प्रौद्योगिकियों को बढ़ावा देकर गरीबी उन्मूलन के लिए एक सामाजिक उद्यम सेल्को इंडिया (1995 में) की सह-स्थापना की। सेल्को इंडिया एक सामाजिक उद्यम है, जो भारत में गरीबों को स्थायी ऊर्जा सेवाएं प्रदान करता है।[9]
पुरस्कार
[संपादित करें]हांडे के नेतृत्व में सेल्को इंडिया ने 2005 के लिए सतत ऊर्जा के लिए एशडेन पुरस्कार और 2005 के लिए एक्सेंचर इकनॉमिक डेवलपमेंट अवॉर्ड प्राप्त किया।[10] 2007 में, एक बार फिर सेल्को इंडिया ने ऊर्जा क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए एशडेन पुरस्कार जीता।[11] यह पुरस्कार संयुक्त राज्य अमेरिका के पूर्व उपराष्ट्रपति अल्बर्ट गोर द्वारा प्रदान किया गया।
हांडे को श्वाब फाउंडेशन फॉर सोशल एंटरप्रेन्योरशिप[5][12] और नंद एंड जीत खेमका फाउंडेशन द्वारा वर्ष 2007 का सोशल एंटरप्रेन्योर ऑफ द एयर के रूप में चुना गया।[13] 2008 में, हांडे को बिजनेस टुडे द्वारा "भारत की 21वीं सदी के 21 युवा नेताओं" में से एक के रूप में चुना गया था।[5] बाद में, जून 2008 में, इण्डिया टुडे ने उन्हें भारत में परिवर्तन के 50 अग्रदूतों में से एक नामित किया।[14] उन्हें 2008 में अशोका फेलो के लिए चुना गया था।[15] 2011 में रेमन मैगसेसे पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।[16][17]
हांडे को 2011 में कर्नाटक सरकार द्वारा कर्नाटक राज्योत्सव प्रशस्ति से भी सम्मानित किया गया था।[18][19] 2013 में मैसाचुसेट्स विश्वविद्यालय के ट्रस्टियों ने उन्हें डॉक्टरेट ऑफ ह्यूमेन लेटर्स से सम्मानित किया।[19][20] 2014 में आईआईटी खड़गपुर ने उन्हें विशिष्ट पूर्व छात्र पुरस्कार से सम्मानित किया।[21]
सन्दर्भ
[संपादित करें]- ↑ "Solar crusader - Harish Hande- Business News". बिजनेस टुडे. 23 दिसंबर 2007. अभिगमन तिथि: 2019-04-05.
- ↑ "Bangalorean gets Ramon Magsaysay Award". द हिन्दू. 28 जुलाई 2011.
- ↑ Asia-Pacific; India. "Harish Hande of SELCO India: Shedding Light on India's Underserved Markets". Knowledge@Wharton (अंग्रेज़ी भाषा में). अभिगमन तिथि: 2021-07-20.
- ↑ "A toast to IIT Kharagpur". बिजनेस लाईन. अभिगमन तिथि: 2016-01-02.
- 1 2 3 4 भट्टाचार्य, सौम्य (13 जनवरी 2008). "Solar Crusader". बिजनेस टुडे.
- ↑ "Social Entrepreneur: Harish Hande (Part 1)". One Million by One Million. 10 मई 2007. अभिगमन तिथि: 2016-01-02.
- ↑ "भारताचे ऊर्जास्रोत : डॉ. हरीश हंडे" (मराठी भाषा में). दिव्य मराठी. 2 अगस्त 2011.
{{cite news}}: CS1 maint: unrecognized language (link) - ↑ "IIT Jodhpur". alumni.iitj.ac.in. अभिगमन तिथि: 2021-07-20.
- ↑ "Nileema Mishra, Harish Hande win Magsaysay award". द टाइम्स ऑफ इंडिया. 27 जुलाई 2011. मूल से से 20 अगस्त 2013 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 20 नवंबर 2023.
{{cite news}}: More than one of|archivedate=and|archive-date=specified (help); More than one of|archiveurl=and|archive-url=specified (help) - ↑ "The Tech Awards Laureates 2005". मूल से से 21 जुलाई 2011 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 16 जुलाई 2011.
{{cite web}}: More than one of|archivedate=and|archive-date=specified (help); More than one of|archiveurl=and|archive-url=specified (help) - ↑ "International winners 2007". Ashden Awards, sustainable and renewable energy in the UK and developing world. मूल से से 30 दिसंबर 2007 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 2016-01-02.
{{cite web}}: More than one of|archivedate=and|archive-date=specified (help); More than one of|archiveurl=and|archive-url=specified (help) - ↑ "Harish Hande | Schwab Foundation for Social Entrepreneurship". www.schwabfound.org. मूल से से 2 अगस्त 2018 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 2016-01-02.
{{cite web}}: More than one of|archivedate=and|archive-date=specified (help); More than one of|archiveurl=and|archive-url=specified (help) - ↑ Nand & Jeet Khemka Foundation
- ↑ "Let there be light". इंडिया टुडे. 26 जून 2008. मूल से पुरालेखन की तिथि: 5 अगस्त 2021. अभिगमन तिथि: 16 जुलाई 2012.
{{cite web}}: CS1 maint: bot: original URL status unknown (link) - ↑ Ashoka Fellow
- ↑ "Hande, Harish • The Ramon Magsaysay Award Foundation • Honoring greatness of spirit and transformative leadership in Asia". www.rmaward.asia. अभिगमन तिथि: 2021-07-20.
- ↑ "Two Indians among winners of Magsaysay Award 2011 - Rediff.com India News". रेडिफ न्यूज. अभिगमन तिथि: 2016-01-02.
- ↑ "Karnataka: Harish Hande among 50 state awardees". IBNLive. मूल से से 2011-11-04 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 2016-01-02.
{{cite web}}: More than one of|archivedate=and|archive-date=specified (help); More than one of|archiveurl=and|archive-url=specified (help) - 1 2 "Clean Energy Solutions Center | Harish Hande". cleanenergysolutions.org. मूल से से 20 जुलाई 2021 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 2021-07-20.
- ↑ Doctor of Humane Letters Award - Harish Hande - UMass Lowell 2013 Graduate Commencement (2:41), अभिगमन तिथि: 2016-01-02
- ↑ "Alumni | Alumnus Award". alumni.iitkgp.ac.in. मूल से से 19 अप्रैल 2021 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 2021-07-20.
{{cite web}}: More than one of|archivedate=and|archive-date=specified (help); More than one of|archiveurl=and|archive-url=specified (help)