सुमित्रा महाजन
| सुमित्रा महाजन | |
|---|---|
| पद बहाल 5 जून 2014 – मई 2019 | |
| पूर्वा धिकारी | मीरा कुमार |
| उत्तरा धिकारी | ओम बिड़ला |
| पद बहाल 1988 – मई 2019 | |
| उत्तरा धिकारी | शंकर लालवानी |
| चुनाव-क्षेत्र | इन्दौर |
| जन्म | 12 अप्रैल 1943 चिपलून, रत्नागिरी जिला ,महाराष्ट्र |
| राजनीतिक दल | भारतीय जनता पार्टी |
| जीवन संगी | जयन्त महाजन |
| बच्चे | 2 बेटे |
| निवास | इंदौर, मध्य प्रदेश |
| As of 22 सितम्बर, 2006 Source: लोकसभा द्वारा प्रकाशित पृष्ठ का पुरालेख | |
सुमित्रा महाजन (जन्म: १२ अप्रैल १९४३) भारतीय राजनेत्री एवं भारत के सोलहवीं लोकसभा की अध्यक्ष थीं। वे इस पद पर आसीन होने वाली भारत की दूसरी महिला हैं (इनसे पूर्व मीरा कुमार,प्रथम महिला लोस अध्यक्ष)। वे भारत के इन्दौर लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी की सोलहवीं लोक सभा में सांसद हैं। वे इंदौर से लगातार वर्ष 1989, 1991, 1996, 1998, 1999, 2004, 2009 एवं 2014 में आठवीं बार सांसद बनी।[1] इन्दौर में वे 'सुमित्रा ताई' (सुमित्रा दीदी) के नाम से प्रसिद्ध हैं।[2]
व्यक्तिगत जीवन और शिक्षा
[संपादित करें]उनका जन्म महाराष्ट्र के चिपलून में १२ अप्रैल १९४३ को उषा और पुरुषोतम साठे के घर में हुआ। उनका विवाह २९ जनवरी १९६५ में इंदौर के जयंत महाजन के साथ हुआ। उन्होने इन्दौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय[ट 1] से स्नातकोत्तर और एलएलबी की शिक्षा प्राप्त की।[4]
राजनीतिक जीवन
[संपादित करें]सुमित्रा महाजन ने १९८९ के आम चुनाव में पहली बार लोकसभा चुनाव में भाग लिया और उन्होंने कांग्रेस नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश चंद्र सेठी को हराया। इससे पहले इंदौर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से वो लगातार तीन विधान सभा चुनाव हार चुकी थीं।[5] सुमित्रा महाजन २००२ से २००४ तक केन्द्रीय मंत्रिमण्डल में शामिल थीं। उन्हें मानव संसाधन, संचार तथा पेट्रोलियम मंत्रालय का काम दिया गया था। वो प्रथम महिला हैं जो कभी लोकसभा चुनावों में पराजित नहीं हुई। वो आठ बार लोकसभा चुनाव जीतने वाली प्रथम महिला सांसद हैं।[ट 2][7][5]
लोक सभा अध्यक्ष
[संपादित करें]सुमित्रा महाजन ने ५ जून २०१४ को लोक सभा अध्यक्ष के लिए नामांकन भरा।[8][9] ६ जून २०१४ को वो निर्विरोध लोकसभा अध्यक्ष चुनी गई।[10] यह पहली बार है कि भारतीय जनता पार्टी का कोई सांसद लोक सभा अध्यक्ष बना।[11]
उद्धरण
[संपादित करें]टिप्पणियाँ
[संपादित करें]सन्दर्भ
[संपादित करें]- ↑ "सुमित्रा ताई बन सकती हैं लोकसभा अध्यक्ष". लाइव हिन्दुस्तान. ४ जून २०१४. [ताई संसद की कार्यवाही के दौरान भी अपने कनिष्क-नवीन नवेले सांसदों को बेटा कहकर बुलाती थी और आवश्यकता होने पर समझाती भी थी। वे कार्यवाही के दौरान मुस्कुराती ही नजर आती थी।http://www.livehindustan.com/news/desh/national/article1-Lok-Sabha-Sumitra-Mahajan-Next-Speaker-of-Lok-Sabha-39-39-429213.html मूल से] से 6 जून 2014 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: ४ जून २०१४.
{{cite news}}: Check|url=value (help) - ↑ "Sumitra Mahajan: India BJP veteran elected parliament Speaker" [सुमित्रा महाजन: भारतीय भाजपा की वरिष्ट नेता लोकसभा अध्यक्ष निर्वाचित
सुमित्रा महाजन एक आदर्श के रूप में जानी जाती हैं ,जिन्होंने स्वेच्छा से चुनाव न लड़ने का निर्णय लिया। 8 बार सांसद होने के बाद भी उन्होंने cm पद की दावेदारी नहीं की।] (अंग्रेज़ी भाषा में). बीबीसी न्यूज़. ६ जून २०१४. 6 जून 2014 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: ६ जून २०१४.
{{cite web}}: line feed character in|trans-title=at position 70 (help) - ↑ "Sumitra Mahajan's sketch" [सुमित्रा महाजन का चित्रण] (अंग्रेज़ी भाषा में). टाइम्स ऑफ़ इण्डिया. 6 जून 2014 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: ६ जून २०१४.
{{cite web}}: Unknown parameter|source=ignored (help) - ↑ "Biographical Sketch: Sumitra Mahajan". इण्डिया प्रेस. मूल से से 6 जून 2014 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: ६ जून २०१४.
{{cite web}}: Text "trans_title:जीवनी चित्रण: सुमित्रा महाजन" ignored (help) - 1 2 3 पद्म शास्त्री (४ जून २०१४). "Sumitra Mahajan: The politician who couldn't become the CM" [सुमित्रा महाजन: एक राजनीतिज्ञ जो मुख्यमंत्री नहीं बन सकी] (अंग्रेज़ी भाषा में). हिन्दुस्तान टाइम्स. 6 जून 2014 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: ६ जून २०१४.
- ↑ "10 things you should know about Lok Sabha Speaker Sumitra Mahajan" [लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन के बारे में १० बातें जो आपको जाननी चाहिए] (अंग्रेज़ी भाषा में). द टाइम्स ऑफ़ इण्डिया. ६ जून २०१४. 9 जून 2014 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: ६ जून २०१४.
{{cite web}}: Unknown parameter|source=ignored (help) - ↑ "लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन के नाम है एक अनोखा रिकॉर्ड". राजस्थान पत्रिका. मूल से से 6 जून 2014 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: ६ जून २०१४.
- ↑ "सुमित्रा महाजन का निर्विरोध चुना जाना लगभग तय". नवभारत टाइम्स. ५ जून २०१४. 7 जून 2014 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: ६ जून २०१४.
- ↑ "स्पीकर के लिए सिर्फ़ सुमित्रा महाजन का नाम". बीबीसी हिन्दी. ५ जून २०१४. 8 जून 2014 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: ६ जून २०१४.
- ↑ "सुमित्रा महाजन बनीं लोकसभा अध्यक्ष". बीबीसी हिन्दी. ६ जून २०१४. 8 जून 2014 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: ६ जून २०१४.
- ↑ स्मृति काक रामचन्द्रन और अनीता जोसुआ (४ जून २०१४). "Sumitra Mahajan tipped to be Speaker" [सुमित्रा महाजन लोकसभा अध्यक्ष पद के लिए अनुमोदित] (अंग्रेज़ी भाषा में). द हिन्दू. 6 जून 2014 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: ६ जून २०१४.