सामग्री पर जाएँ

बलराम जाखड़

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
डॉ॰ बलराम जाखड़
मध्य प्रदेश के राज्यपाल
कार्यकाल
2004 - 2009
लोकसभा के अध्यक्ष
कार्यकाल
1980 - 1989
व्यक्तिगत जानकारी
जन्म23 अगस्त 1923
अबोहर, पंजाब
मृत्युफ़रवरी 3, 2016(2016-02-03) (उम्र 92 वर्ष)

डॉ॰ बलराम जाखड़ भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता थे। वो भारत के पूर्व लोकसभा अध्यक्ष रहने के अलावा मध्यप्रदेश प्रांत के राज्यपाल रह चुके हैं। उनका जन्म पंजाब में 23 अगस्त 1923 को फिरोजपुर जिले के पंचकोसी गाँव में हुआ। उन्होंने राजस्थान के ज़िले सीकर से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी का लोकसभा में प्रतिनिनित्व किया और सन् 1980 से 10 साल तक लोकसभा अध्यक्ष रहे।[1]

पूर्व लोकसभा अध्यक्ष और कांग्रेस नेता बलराम जाखड़ का ०३/०२/२०१६ को ९३ वर्ष की आयु में देहान्त हो गया। [1] ये लंबे समय से ब्रेन स्ट्रोक की बीमारी से जूझ रहे थे।

सन्दर्भ

[संपादित करें]
  1. 1 2 केशव कुमार (3 फरवरी 2016). "पूर्व लोकसभा स्पीकर और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बलराम जाखड़ का निधन". आज तक. 4 फ़रवरी 2016 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 3 फरवरी 2016.

बाहरी कड़ियाँ

[संपादित करें]