सामग्री पर जाएँ

साउथ कैरोलीना

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
नक्शे में स्थिति

साउथ कैरोलीना (अंग्रेज़ी: South Carolina) संयुक्त राज्य अमेरिका का दक्षिण-पूर्वी क्षेत्र में राज्य है। राज्य के उत्तर में नॉर्थ कैरोलीना, दक्षिण और पश्चिम में जॉर्जिया और पूर्व में अटलांटिक महासागर है। 18वीं शताब्दी में साउथ कैरोलिना (नॉर्थ कैरोलिना के साथ मिलकर) कैरोलिना नाम के उपनिवेश का हिस्सा था जो मूल तेरह उपनिवेश में से एक था। 1861 में अमेरिकी गृहयुद्ध के समय राज्य परिसंघीय राज्य अमेरिका में जाने वाला पहला राज्य बना था।

सभी 50 राज्यों में साउथ कैरोलिना का क्षेत्र के मामले में 40वां स्थान है। 2016 के अनुमान के मुताबिक राज्य की जनसंख्या 49,61,119 हैं जिससे उसका स्थान सभी राज्यों में 23वां हुआ। अंग्रेजी अधिकारिक भाषा है। निक्की हेली अमेरिका के साउथ कैरोलीना प्रांत की जनवरी 2011 से जनवरी 2017 तक गवर्नर थी। उन्होने भारतीय मूल की दूसरी अमेरिकी गवर्नर और पहली महिला गवर्नर होने का गौरव हासिल किया है। हेली सिख माता-पिता की बेटी हैं जिनके पूर्वज अमृतसर से आकर यहां बस गए थे।[1][2]

सन्दर्भ

[संपादित करें]
  1. "निक्की हेली न्यूज वीक के आवरण पर". वेबदुनिया हिन्दी. 17 सितंबर 2014. मूल से से 17 सितंबर 2014 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 11 अक्तूबर 2014. {{cite web}}: Cite has empty unknown parameter: |trans_title= (help)
  2. "निक्की हेली की लोकप्रियता बढ़ी". बिजनेस स्टेंडर्ड. 21 फ़रवरी 2013 17 सितंबर 2014. मूल से से 17 सितंबर 2014 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 11 अक्तूबर 2014. {{cite web}}: Check date values in: |date= (help); Cite has empty unknown parameter: |trans_title= (help)