सामग्री पर जाएँ

निक्की हेली

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
निक्की हेली
11वीं दक्षिण कैरोलिना की गवर्नर/ (प्रस्तावित संयुक्त राष्ट्र संघ में अमेरिकी राजदूत)
पदस्थ
12 जनवरी 2011/ प्रस्तावित 20/01/2017
लेफ्टीनेंटकेन अर्द (रिपब्लिकन पार्टी, संयुक्त राज्य अमेरिका) (2011-2012)
ग्लेन माइक्कोनेल (रिपब्लिकन पार्टी, संयुक्त राज्य अमेरिका) (2012-2014) यानसी मैकगिल (डेमोक्रेटिक पार्टी, संयुक्त राज्य अमेरिका) (2014 से अब तक)
पूर्वाधिकारीमार्क सैनफोर्ड (रिपब्लिकन पार्टी, संयुक्त राज्य अमेरिका)
Member of the दक्षिण कैरोलिना House of Representatives
from the 87वें district
कार्यकाल
11 जनवरी 2005 – 11 जनवरी 2011
पूर्वाधिकारीलैरी कून
उत्तराधिकारीटोड अटवाटर
व्यक्तिगत जानकारी
जन्म20 जनवरी 1972 (1972-01-20) (आयु 54)
बमबर्ग, दक्षिण कैरोलिना,
संयुक्त राज्य अमेरिका
दलरिपब्लिकन पार्टी, संयुक्त राज्य अमेरिका
पत्नीमाइकल हेली
(2 बच्चे)
क्लेमसन विश्वविद्यालय (बी.एस.)
पेशालेखाकार, राजनीतिज्ञ
वेबसाइटwww.governor.sc.gov

निम्रता निक्की रंधावा हेली (अँग्रेजी: Nimrata Nikki Randhawa Haley, जन्म: 20 जनवरी 1972) अमेरिका के दक्षिण कैरोलाइना प्रांत की गवर्नर हैं। उन्होने भारतीय मूल की दूसरी अमेरिकी गवर्नर और पहली महिला गवर्नर होने का गौरव हासिल किया है। इससे पहले भारतीय मूल के बॉबी जिंदल अमेरिका के लूइजियाना प्रांत के गवर्नर बने थे। वे वर्तमान में साउथ कैरोलिना प्रांत के लेक्सिंग्‍टन काउंटी से सांसद हैं। हेली सिख माता-पिता की बेटी हैं जिनके पूर्वज अमृतसर से आकर यहां बस गए थे।[1][2]

प्रारंभिक जीवन, शिक्षा और कैरियर

[संपादित करें]

हेली का जन्म अमेरिका के बमबर्ग, दक्षिण कैरोलिना में 20 जनवरी 1972 को एक भारतीय सिख परिवार में हुआ। उनका प्रारंभिक नाम निम्रता निक्की रंधावा था। उनके माता पिता, राज कौर रंधावा और अजीत सिंह रंधावा भारत के अमृतसर जिला से आप्रवासी हैं। उनके दो भाई क्रमश: मिट्टी और चरण है तथा एक बहन सिमरन है जो सिंगापुर में पैदा हुई। हेली ओरेंजबर्ग प्रीपरेटरी स्कूल, इंक से स्नातक और क्लेमसन विश्वविद्यालय के लेखा स्नातक (बी॰ एस॰) हैं।[3][4]

शुरुआत में उन्होने एक अपशिष्ट प्रबंधन और रीसाइक्लिंग कंपनी एफ॰ सी॰ आर॰ निगम में काम किया। इस कंपनी में नियुक्ति से पूर्व उन्होने 1994 में अपनी माँ की एक व्यावसायिक कंपनी एक्सोटिका इन्टरनेशनल, जो कपड़े का एक बड़ा फ़र्म है में योगदान दिया। 1998 में हेली ओरेंजबर्ग काउंटी चेम्बर ऑफ कॉमर्स के निदेशक मण्डल में शामिल हुई। 2003 में वे लेक्सिंगटन, दक्षिण कैरोलिना चैंबर ऑफ कॉमर्स के निदेशक मंडल के लिए नामित की गई थी। हेली वर्ष 2003 में नेशनल एसोसिएशन ऑफ वुमेन बिजनेस ऑनर की कोषाध्यक्ष और 2004 में अध्यक्ष बनाई गई।[5]

उन्होने समाज सेवा में उल्लेखनीय पहल करती हुई एक स्थानीय अस्पताल के लिए धन जुटाने हेतु गठित लेक्सिंगटन गला टू राइज़ फंड की अध्यक्षता की। इसके अलावा वे लेक्सिंगटन मेडिकल फाउंडेशन, लेक्सिंगटन काउंटी शेरिफ फाउंडेशन और वेस्ट मेट्रो रिपब्लिकन वुमेन में महत्वपूर्ण उत्तरदायित्व निभा चुकी हैं तथा साउथ केरोलिना चेप्टर ऑफ दि नेशनल एसोसिएशन ऑफ वुमेन बिजनेस ऑनर की अध्यक्ष रह चुकी हैं। साथ ही 2006 में फ्रेंड ऑफ स्कौटिंग लीडरशिप डिवीजन चैंपियन की अध्यक्ष और लेक्सिंगटन में रोटरी क्लब की सदस्य रह चुकी हैं।[6]

सम्मान/पुरस्कार

[संपादित करें]
  • फ्रेंड ऑफ दि टेक्सपेयर अवार्ड, एस सी असोसियेशन ऑफ टेक्सपेयर्स (2005)
  • लीडर इन लिबर्टी अवार्ड-अवेट ऑफ साउथ कैरोलिना (2005)
  • लेजिस्लेटर ऑफ दि ईयर अवार्ड, सेंटेनियल फाउंडेशन (2005)
  • इंडियन-अमेरिकन प्राइड अवार्ड, इंडियन-अमेरिकन ग्रेंडशिप काउंसिल (2005)
  • पाल्मेट्टों लीडरशिप अवार्ड, एस सी पॉलिसी काउंसिल (2006)
  • स्टोर्म थर्मोन्द एक्सेलेन्स इन पब्लिक सर्विस एंड गोवर्नमेंट अवार्ड (2006)
  • चैंपियन ऑफ हाउसिंग अवार्ड, होम बिल्डर्स असोसियेशन ऑफ एस सी (2007)
  • डब्ल्यू मैक चांबिनी क्वालिटी ऑफ लाइफ अवार्ड (2007)
  • लीडरशिप अवार्ड (2013)[7]
  • 2014 की 50 सबसे अधिक ताकतवर मांओं की सूची में शामिल[8]

सन्दर्भ

[संपादित करें]
  1. ↑ "निक्की हेली न्यूज वीक के आवरण पर". वेबदुनिया हिन्दी. मूल से से 17 सितंबर 2014 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 17 सितंबर 2014. {{cite web}}: Unknown parameter |accessyear= ignored (|access-date= suggested) (help)
  2. ↑ "निक्की हेली की लोकप्रियता बढ़ी". बिजनेस स्टेंडर्ड. 21 फ़रवरी 2013. मूल से से 17 सितंबर 2014 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 17 सितंबर 2014. {{cite web}}: Unknown parameter |accessyear= ignored (|access-date= suggested) (help)
  3. ↑ Milbank, Dana (9 अगस्त 2012). "Nikki Haley (R): Path to Power" [निक्की हेली (आर): प्रकाश पथ]. दि बसिंग्टन पोस्ट (अंग्रेज़ी भाषा में). 21 जून 2018 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 17 सितंबर 2014.
  4. ↑ देवान, शीला; ब्राउन, रोबी (13 जून 2010). "All Her Life, Nikki Haley Was the Different One" [पूरा जीवन औरों से भिन्न]. दि न्यूयार्क टाइम्स (अंग्रेज़ी भाषा में). 1 मई 2018 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 17 सितंबर 2014.
  5. ↑ रक्कर, फिलिप (2010-06-08). "Nikki Haley: 10 things you didn't know about the S.C. Republican" [निक्की हेली: रिपब्लिकन पार्टी के बारे में दस बातें जो आप नही जानते]. वाशिंगटन पोस्ट वाइसेज (अंग्रेज़ी भाषा में). 15 जुलाई 2012 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 17 सितंबर 2014.
  6. ↑ पेज, सुज़ेन (2012-04-02). "Don't say 'no' to South Carolina Gov. Nikki Haley" ["ना" मत कहें दक्षिण कैरोलिना सरकार को: निकी हेली]. यूएसए टुडे (अंग्रेज़ी भाषा में). 5 मार्च 2016 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 17 सितंबर 2014.
  7. ↑ "निक्की हेली को लीडरशिप अवार्ड". डेली न्यूज. 21 फ़रवरी 2013.[मृत कड़ियाँ]
  8. ↑ "पचास ताकतवर मांओं की सूची में दो भारतीय महिलाएं". प्रबल प्रबक्ता. 24 मई 2014. मूल से से 12 सितंबर 2015 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 17 सितंबर 2014.

बाहरी कड़ियाँ

[संपादित करें]