"बेटा (फ़िल्म)": अवतरणों में अंतर
जानकारी जोड़ी |
छो हिंदुस्थान वासी ने बेटा (१९९२ फ़िल्म) पृष्ठ बेटा (फ़िल्म) पर स्थानांतरित किया: अनावश्यक वर्ष हटाया |
(कोई अंतर नहीं)
|
17:51, 27 अप्रैल 2018 का अवतरण
बेटा | |
---|---|
बेटा का पोस्टर | |
निर्देशक | इन्द्र कुमार |
अभिनेता |
अनिल कपूर, माधुरी दीक्षित, अरुणा ईरानी, अनुपम खेर, लक्ष्मीकांत बेर्डे |
संगीतकार | आनंद-मिलिंद |
प्रदर्शन तिथि |
1992 |
देश | भारत |
भाषा | हिन्दी |
बेटा इन्द्र कुमार द्वारा निर्देशित 1992 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है। मुख्य भूमिकाओं में अनिल कपूर, माधुरी दीक्षित और अरुणा ईरानी है। यह एक तमिल फिल्म की रीमेक है जिसमें राधा अभिंनेत्री थी। जो बी. पुट्टस्वामय्या द्वारा रचित एक कन्नड़ उपन्यास पर आधारित थी।
बेटा 1992 की सबसे बड़ी हिट फिल्म थी। इसने पाँच फिल्मफेयर पुरस्कार जीते थे। इसका संगीत भी काफी लोकप्रिय हुआ था।
संक्षेप
मुख्य कलाकार
- अनिल कपूर - राजू
- माधुरी दीक्षित - सरस्वती
- अरुणा ईरानी - लक्ष्मी देवी
- अनुपम खेर - तोताराम
- भारती अचरेकर - मैनावती
- लक्ष्मीकांत बेर्डे - पाँडु धोंदू भीकाजी
- आकाश खुराना - राजू के पिता
- अदि ईरानी - रमेश
- सत्येन कप्पू - सरस्वती के पिता
- कुनिका सदानंद - रमेश की पत्नी
संगीत
"बेटा" का संगीत बहुत सफल हुआ था। आनंद-मिलिंद को फिल्मफेयर में सर्वश्रेष्ठ संगीतकार की श्रेणी में नामांकित किया गया था। लेकिन वह दीवाना के लिये नदीम श्रवण से हार गए। अनुराधा पौडवाल ने सर्वश्रेष्ठ गायिका के लिये लगातार तीसरे साल पुरस्कार प्राप्त किया।
# | गीत | गायक | अवधि |
---|---|---|---|
1 | "धक धक करने लगा" | उदित नारायण, अनुराधा पौडवाल | 05:20 |
2 | "कोयल सी तेरी बोली" | उदित नारायण, अनुराधा पौडवाल | 05:38 |
3 | "सैयाँ जी से छुपके" | उदित नारायण, अनुराधा पौडवाल | 07:30 |
4 | "सजना मैं तेरी" | अनुराधा पौडवाल, विपिन सचदेव | 07:14 |
7 | "भूल तो माँ से" | उदित नारायण | 02:17 |
8 | "खुशियों का दिन आया" | अनुराधा पौडवाल | 05:57 |
परिणाम
बौक्स ऑफिस
फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही और उस वर्ष सर्वाधिक कमाई करने वाली फिल्म बनी।
समीक्षाएँ
नामांकन और पुरस्कार
बेटा फिल्म के लिए माधुरी दीक्षित को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का फिल्म फेयर पुरस्कार प्रदान किया गया।
- जीते
- 1993 - फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ अभिनेता पुरस्कार - अनिल कपूर
- 1993 - फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री पुरस्कार - माधुरी दीक्षित
- 1993 - फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री पुरस्कार - अरुणा ईरानी
- 1993 - फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ पार्श्व गायिका पुरस्कार - अनुराधा पौडवाल - "धक धक करने लगा"
साथ ही सरोज खान को "धक धक करने लगा" में नृत्यरचना के लिये फिल्मफेयर पुरस्कार प्राप्त हुआ था।