मास
(महीना से अनुप्रेषित)
मास या महीना, काल मापन की एक ईकाई है। भारतीय कालगणना में एक वर्ष में १२ मास होते हैं। इसी तरह ग्रेगरी कैलेण्डर में भी एक वर्ष में बारह मास होते हैं। विभिन्न संस्कृतियों में मासों के नाम अलग-अलग हैं।
हिन्दू पंचांग के अनुसार[संपादित करें]
एक वर्ष के बारह मासों के नाम ये हैं-
- चैत्र या चैत - नक्षत्र चित्रा में पूर्णिमा होने के कारण
- वैशाख या बैसाख विशाखा में होने के
- ज्येष्ठ या जेठ ज्येष्टठा में
- आषाढ या आसाढ़ पूर्वाषाढा में
- श्रावण या सावन श्रवण में
- भाद्रपद या भादों पूर्वा भाद्रपदा में
- आश्विन अश्विनी में
- कार्तिक या कातिक कृत्तिका में
- अग्रहायण या अगहन या मार्गशीर्ष मृगशिरा में
- पौष या पूस पुष्य में
- माघ मघा में
- फाल्गुन या फागुन उत्तराफाल्गुनी में
ग्रेगरी कालदर्शक के अनुसार[संपादित करें]
ग्रेगरी कालदर्शक के अनुसार अंग्रेजी भाषा में वर्ष के बारह महीनों के नाम ये हैं-
- जनवरी (जैन्युअरी)
- फ़रवरी (फ़ेब्रुअरी)
- मार्च
- अप्रैल (एप्रिल)
- मेइ
- जून
- जुलाइ
- अगस्त (औगस्ट)
- सितम्बर (सेप्टेंबर)
- अक्टूबर (ऑक्टोबर)
- नवम्बर (नोवेंबर)
- दिसम्बर (डिसेंबर)
![]() | यह लेख एक आधार है। जानकारी जोड़कर इसे बढ़ाने में विकिपीडिया की मदद करें। |