कलियुग

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से

कलियुग हिन्दू काल गणना में चार युगों की अवधारणा में चौथा और अंतिम युग है। मान्यता अनुसार महाभारत युद्ध ३१३७ ई.पू. में हुआ और कलियुग का आरम्भ इस युद्ध के ३५ वर्ष पश्चात अर्थात भगवान श्रीकृष्ण के अपने धाम जाने के बाद हुआ। पुराणों के अनुसार कलियुग में भगवान विष्णु के अंतिम अवतार भगवान कल्कि का अवतरण होगा और कलियुग समाप्त हो जाएगा।

राजा परीक्षित के शासन काल से पहली बार कलयुग का प्रारंभ माना जाता है