नजीमुद्दीन अली खान
नजीमुद्दीन अली खान (ल॰ 1747 – 8 मई 1766) सन् 1765 से 1766 तक बिहार और बंगाल के नवाब थे। उन्हें नजमुद्दौला (अथवा नज़मुद्दौला) के नाम से भी जाना जाता है। वो मीर जाफ़र के दूसरे पुत्र थे। नजमुद्दौला के पिता मीर जाफ़र के निधन के बाद उन्हें नवाब नियुक्त किया गया। उनके राज्याभिषेक के समय उनकी आयु 15 वर्ष थी। वो 5 फ़रवरी 1765 को नवाब बने। सन् 1765 में बक्सर का युद्ध में ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी की विजय के पश्चात उन्होंने शाह आलम द्वितीय से बिहार और बंगाल की दीवानी औपचारिक रूप से प्राप्त कर ली थी। 30 सितम्बर 1765 को नवाब ने ब्रिटेन की दीवानी को औपचारिक रूप से पुष्ट कर दिया।[1] नजीमुद्दीन का 8 मई 1766 को निधन हो गया। उनका निधन रॉबर्ट क्लाइव के स्वागत में मुर्शिदाबाद किले में रखी गयी एक दावत के बाद हल्के बुखार से हुई। उन्हें जाफ़रगंज कब्रिस्थान में दफनाया गया और उनके बाद उनके भाई नजाबुत अली खान को नवाब नियुक्त किया गया।
सन्दर्भ
[संपादित करें]- ↑ इवेर्मी, रॉबर्ट (2020). Hooghly: The Global History of a River. लंदन: हर्स्ट एंड कंपनी, ऑक्सफॉर्ड यूनिवर्सिटी प्रेस. p. 86. ISBN 978-1-78738-325-8.
{{cite book}}: CS1 maint: date and year (link)
बाहरी कड़ियाँ
[संपादित करें]- "बंगाल के नवाब".
- "नजीमुद्दीन अली खान को समर्पित वेबसाइट". मूल से से 26 दिसंबर 2018 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 21 जून 2025.
नजीमुद्दीन अली खान जन्म: 1747 मृत्यु: 8 मई 1766 | ||
| पूर्वाधिकारी मीर जाफ़र |
बंगाल के नवाब 5 फ़रवरी 1765 – 8 मई 1766 |
उत्तराधिकारी नजाबुत अली खान |