धर्मेंद्र कोली

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
धर्मेन्द्र सिंह कोली

सीमापुरी से
दिल्ली विधानसभा सभा के सदस्य
पदस्थ
कार्यालय ग्रहण 
8 दिसम्बर 2013
पूर्वा धिकारी वीर सिंह धिंगन

राजनीतिक दल आम आदमी पार्टी
संबंध संतोष कोली
निवास सुन्दर नगर, दिल्ली
व्यवसाय राजनीतिज्ञ

धर्मेन्द्र सिंह कोली दिल्ली से भारतीय राजनीतिज्ञ हैं। वो आम आदमी पार्टी के सदस्य हैं और दिसम्बर २०१३ में दिल्ली विधानसभा के लिए सीमापुरी निर्वाचन क्षेत्र से निर्वाचित हुये।

पूर्व जीवन एवं शिक्षा[संपादित करें]

कोली ने दसवीं कक्षा अखिल भारतीय माध्यमिक विद्यालय परीक्षा से २००५ में की।[1]

राजनीतिक जीवन[संपादित करें]

वर्ष २००५ से २०१३ तक कोली, अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया द्वारा स्थापित परिवर्तन नामक संस्था में सामाजिक कार्यकर्ता व अपनी बहन संतोष कोली के सहायक रहे।[2] संतोष कोली आम आदमी पार्टी (आप) की सदस्या थी। वो दिल्ली से सूचना का अधिकार अधिनियम एवं सामाजिक कार्यकर्ता थी। दिसम्बर २०१३ के दिल्ली विधान सभा चुनाओं के लिए वो आप की सीमापुरी विधानसभा सीट से दावेदार थी।[3] उन्हें चुनावों से पूर्व जून २०१३ में दिल्ली से सटे कौशांबी में एक तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी थी।[4] संतोष कोली के निधन के बाद अगस्त २०१३ में धर्मेन्द्र को सीमापुरी से आप उम्मीदवार नियुक्त किया गया।[5][6] उन्होंने इस सीट पर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (कांग्रेस) के वीर सिंह धींगन को हराया। यह अनुसुचित जाति और जनजाति के लिए आरक्षित सीट है जहाँ २०१३ तक हमेशा कांग्रेस उम्मीदवार विजेता रहा है।[5][7][8]

व्यक्तिगत जीवन[संपादित करें]

कोली अविवाहित हैं और सुन्दर नगरी, दिल्ली के पुनर्वास कॉलोनी में अपने परिवार के साथ रहते हैं[1][5] यह कॉलोनी सीमापुरी निर्वाचन क्षेत्र के अन्तर्गत आता है।[9] उनके एक बड़ी बहन है जिनका नाम उषा है।[10]

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. "Candidate – Dharmender Singh Koli" (अंग्रेज़ी में). माय नेता डॉट इन्फ़ो. मूल से 28 मार्च 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि ७ अप्रैल २०१४.
  2. "Santosh Koli's Brother Gets AAP Ticket". हिन्दुस्तान टाईम्स (अंग्रेज़ी में). नई दिल्ली: हाईबीम रिसर्च द्वारा. २९ अगस्त २०१३. मूल से 10 जून 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि ७ अप्रैल २०१४.(सब्सक्रिप्शन आवश्यक)
  3. "AAP के उम्‍मीदवार संतोष कोली की मौत, केजरीवाल ने लगाया था जानलेवा हमले का आरोप". आजतक समाचार. ७ अगस्त २०१३. मूल से 10 अगस्त 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि ७ अप्रैल २०१४.
  4. "बच नहीं सकीं केजरीवाल की करीबी संतोष कोली". आयबीएन खबर. ७ अगस्त २०१३. मूल से 10 अगस्त 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि ७ अप्रैल २०१४.
  5. लालचन्दानी, नेहा (१६ नवम्बर २०१३). "Shazia Ilmi is richest AAP candidate" [शाज़िया इलमी आप की सबसे धनी उम्मीदवार]. द टाइम्स ऑफ़ इण्डिया (अंग्रेज़ी में). नई दिल्ली. मूल से 30 नवंबर 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि ७ अप्रैल २०१४.
  6. "Aam Aadmi Party candidate Santosh Koli dies, Arvind Kejriwal says 'sacrifice won't go in vain'". इण्डिया टुडे (अंग्रेज़ी में). ७ अगस्त २०१३. मूल से 29 जनवरी 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि ७ अप्रैल २०१४.
  7. अक्रम, मारिया (३ दिसम्बर २०१३). "Seemapuri raises a stink of neglect". द टाइम्स ऑफ़ इण्डिया (अंग्रेज़ी में). नई दिल्ली. अभिगमन तिथि ७ अप्रैल २०१४.
  8. रहमान, नाज़िया अलवी; अक्रम, मारिया (९ दिसम्बर २०१३). "Assembly polls 2013: Muslims favour Congress in Delhi due to Modi factor" [विधानसभा चुनाव २०१३: मुस्लिमों ने दिल्ली में मोदी गुणक के कारण कांग्रेस का पक्ष लिया]. द इकोनॉमिक टाइम्स (अंग्रेज़ी में). नई दिल्ली. मूल से 24 दिसंबर 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि ७ अप्रैल २०१४.
  9. सिंह, डी॰के॰ (४ दिसम्बर २०१३). "Arvind Kejriwal's Aam Aadmi Party: The spoiler among the masses" (अंग्रेज़ी में). इण्डियन एक्सप्रेस. मूल से 8 जनवरी 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि ७ अप्रैल २०१४.
  10. "Where it all began votes for a sister long gone, a room full of memories". द इण्डियन एक्सप्रेस. नई दिल्ली. ९ दिसम्बर २०१३. अभिगमन तिथि ७ अप्रैल २०१४. नामालूम प्राचल |langauge= की उपेक्षा की गयी (|language= सुझावित है) (मदद)