जॉनी डेप
| जॉनी डेप | |
|---|---|
|
| |
| जन्म |
9 जून 1963[1][2][3][4][5][6][7][8][9][10] Owensboro[11][10] |
| आवास |
लॉस एंजेलिस |
| नागरिकता |
संयुक्त राज्य[12] |
| शिक्षा |
Miramar High School, Bournville School |
| पेशा |
फ़िल्म निर्देशक, फ़िल्म निर्माता, टेलीविज़न अभिनेता, फिल्म अभिनेता,[13] ध्वनि कलाकार, guitarist, अभिनयशिल्पी,[14][13] संगीतकार,[14][13] निदेशक, producer |
| ऊंचाई |
178 शतिमान[15] |
| भार |
178 शतिमान[15] |
| प्रसिद्धि का कारण |
Depp v. Heard |
| जीवनसाथी |
Lori Allison,[16] एम्बर लॉरा हर्ड[16][17] |
| बच्चे |
Lily-Rose Depp, Jack Depp |
| माता-पिता |
Betty Sue Wells[18] |
| पुरस्कार |
People's Choice Awards, गोल्डन ग्लोब पुरस्कार, MTV Movie Award for Best Villain, MTV Movie Award for Best Performance, MTV Movie Award for Best Male Performance, Disney Legends,[19] हॉलीवुड वॉक ऑफ फेम पर सितारा, Donostia Award, Medal of the City of Paris,[20][21] list of orders, decorations, and medals of Serbia, Honorary César, Actor Award for Outstanding Performance by a Male Actor in a Leading Role |
| हस्ताक्षर | |
जॉन क्रिस्टोफर "जॉनी" डेप II (अंग्रेज़ी: John Christopher "Johnney" Dep II; जन्म 9 जून 1963) एक अमेरिकी अभिनेता और संगीतकार हैं जिन्हें विभिन्न नाटकीय और काल्पनिक फिल्मों में लीक से हटकर सनकी किरदारों वाली भूमिकाएं निभाने के लिए जाना जाता है। हाल की फिल्मों में मुख्य भूमिका के लिए वे गोल्डन ग्लोब पुरस्कार और स्क्रीन एक्टर्स पुरस्कार भी जीत चुके हैं।
डेप 1980 के दशक में टेलीविजन शृंखला 21 जंप स्ट्रीट से लोकप्रिय हुए और जल्द ही किशोरों के आदर्श बन गए। फिल्मों की बात करें तो एडवर्ड सिजरहैंड्स (1990) में मुख्य किरदार में उनकी भूमिका काफी सराहनीय रही और बाद में स्लीपी हॉलो (1999),समुंदर के लुटेरे: द कर्स ऑफ़ द ब्लैक पर्ल (2003) और चार्ली एंड द चॉकलेट फैक्ट्री (2005) फिल्मों द्वारा उन्हें बॉक्स ऑफिस पर कामयाब भी प्राप्त हुई।
उन्होंने निर्देशक और नजदीकी दोस्त टिम बर्टन के साथ सात फिल्में की, जिनमें सबसे हालिया रही स्वीने टोड: द डेमन बार्बर ऑफ फ्लीट स्ट्रीट (2007) और ऐलिस इन वण्डरलैण्ड (२०१० फ़िल्म) (2010). डेप को एड वुड में एडवर्ड डी. वुड, जूनियर के तौर पर, डॉनी ब्रॉस्को में जोसेफ डी. पिस्टन, फीयर एंड लोथिंग इन लास वेगास में हंटर एस. थॉम्पसन और ब्लो में जॉर्ज जंग के किरदारों के लिए काफी लोकप्रियता मिली। अभी हाल ही में उन्होंने माइकेल मैन्स की 2009 की फिल्म पब्लिक एनेमीज में बैंक लुटेरे जॉन डिलिंजर का किरदार निभाया है।
डेप द्वारा अभिनीत फिल्मों ने अमेरिका के बॉक्स ऑफिस पर 2.6 अरब डॉलर से ज्यादा और दुनिया भर में 6 अरब डॉलर से ज्यादा की कमाई की है।[22] प्रमुख पुरस्कारों के लिए वो कई बार नामांकित हो चुके हैं; वह फिल्म स्वीनी टोड: द डेमन बार्बर ऑफ फ्लीट स्ट्रीट में भूमिका के लिए गोल्डन ग्लोब और फिल्म पाइरेट्स ऑफ दी कैरीबियन: द कर्स ऑफ द ब्लैक पर्ल के लिए स्क्रीन एक्टर्स गिल्ड में सर्वेश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार जीत चुके हैं।
शुरुआती जीवन
[संपादित करें]बचपन
[संपादित करें]डेप का जन्म केंटुकी के ओवेंसबोरो में हुआ था, वे वेटर के तौर पर काम करने वाली बेट्टी सू पामेर (पूर्व-नाम वेल्स) और सिविल इंजीनियर जॉन क्रिस्टोफर डेप सीनियर के बेटे हैं।[23] उनका एक भाई डैनियल है, जो उपन्यासकार है और दो बहनें, क्रिस्टी (जो अब पर्सनल मैनेजर हैं) और डेब्बी हैं। एक हालिया आत्मकथा के मुताबिक अमेरिका में डेप परिवार की शुरुआत फ्रांसीसी ह्यूगनॉट अप्रवासी पीयर डेपे या डिएपे से हुई जो 1700 के आसपास वर्जीनिया में बसे थे,[24] जो जेम्स नदी के पास स्थित शरणार्थी कॉलोनी का हिस्सा था।
डेप के बचपन में परिवार कई जगहों पर घूमता रहा, वे और उनके भाई-बहन बीस से ज्यादा जगहों पर रहे, आखिर में 1970 में फ्लोरिडा के मिरामार में बस गए। 1978 में डेप के माता-पिता का तलाक हो गया। बचपन में पारिवारिक समस्याओं से निपटने में होने वाले तनाव की वजह से वे खुद को नुकसान पहुंचाने लगे। उनके शरीर पर खुद के द्वारा नुकसान पहुंचाने के सात या आठ निशान हैं। 1993 में एक इंटरव्यू में उन्होंने इन खुद के द्वारा पहुंचाए गए चोटों का कुछ इस तरह वर्णन किया, "एक तरह से मेरा शरीर एक पत्रिका है। ये ठीक नाविकों जैसा है, जिनके प्रत्येक टैटू का कोई न कोई मतलब होता है, आपकी जिंदगी का एक निर्दिष्ट समय जब आप अपने शरीर पर कोई निशान बनाते हैं, चाहे इसे खुद चाकू से बनाएं या फिर किसी पेशेवर टैटू आर्टिस्ट से बनवाएं."[25]
1980 का दशक
[संपादित करें]बारह साल की उम्र में मां से तोहफे में मिले गिटार के साथ डेप ने कई गैरेज बैंडों में बजाना शुरू किया। उनका पहला बैंड उनकी प्रेमिका मेरेडिथ के सम्मान में था। उनके माता-पिता के तलाक के बाद रॉक संगीतकार बनने के लिए उन्होंने हाई स्कूल छोड़ दिया था। इनसाइड द एक्टर्स स्टूडियो में उन्होंने एक बार कहा था कि दो सप्ताह बाद उन्होंने वापस स्कूल में जाने की कोशिश की थी, लेकिन प्रिंसिपल ने उनसे संगीतकार बनने के अपने सपने को पूरा करने की सलाह दी। उन्होंने स्थानीय स्तर पर थोड़ी-बहुत कामयाबी हासिल करने वाले द किड्स बैंड के साथ गिटार बजाया। रिकॉर्ड के एक करार के लिए द किड्स बैंड लॉस एंजिल्स के लिए निकला, बैंड का नाम भी बदलकर सिक्स गन मेथड किया, लेकिन इससे पहले कि करार हो पाता बैंड के कलाकार अलग-अलग हो गए। बाद में डेप रॉक सिटी एंजेल्स[26] से जुड़ गए और उसके गाने "मैरी" को लिखा, यही गाना जेफेन रिकॉर्ड्स के लिए रॉक सिटी एंजेल्स के यंग मैन्स ब्लूज शीर्षक वाले प्रथम एल्बम में दिखाई दिया।
24 दिसम्बर 1983 को डेप ने मेकअप आर्टिस्ट और बैंड के बास प्लेयर और गायक की बहन लॉली एन एलिसन से शादी की। डेप की शादी के दौरान उनकी पत्नी एक मेकअप आर्टिस्ट के तौर पर काम करती थी जबकि डेप कलम के टेलीमार्केटर समेत कई तरह के काम करते थे। उनकी पत्नी ने उनकी मुलाकात अभिनेता निकोलस केज से करवाई जिन्होंने डेप को अभिनय में करियर बनाने की सलाह दी। 1985 में दोनों का तलाक हो गया। बाद में डेप ने शेरिलिन फेन्न से मेलजोल बढ़ाया और फिर उससे मंगनी भी की (दोनों की मुलाकात 1985 में शॉर्ट फिल्म डमीज के सेट पर हुई थी)।
करियर
[संपादित करें]
टेलीविज़न
[संपादित करें]1987 में फॉक्स टीवी टेलीविजन सीरिज 21 जंप स्ट्रीट में डेप ने मुख्य किरदार निभाया था। डेप ने इस किरदार को फ्रेडरिक फॉरेस्ट के साथ काम करने के लिए स्वीकार किया, उन्होंने ही डेप को प्रेरित किया था। डेप के पुराने दोस्त सैन जेनको ब्लोफिश नाम के किरदार के साथ इस सीरिज से जुड़ गए। इस सीरिज की कामयाबी ने 1980 दशक के आखिर में डेप को किशोरों का आदर्श बना दिया। वे सोचते थे कि उन्हें "किसी खास उत्पाद के रोल के लिए मजबूर किया जा रहा है".[27] डेप ने फैसला किया कि वे सिर्फ उन्हीं फिल्मों में काम करेंगे जो उन्हें लगेगा कि उनके लिए ठीक है।[27]
फिल्मी भूमिकाएं
[संपादित करें]प्रमुख भूमिका वाली डेप की पहली फिल्म का नाम 1984 में बनी हॉरर फिल्म ए नाइटमेयर ऑन एल्म स्ट्रीट था, जिसमें उन्होंने अभिनेत्री के प्रेमी और फ्रेडी क्रूएगेर के एक पीड़ित का किरदार निभाया था। 1986 में वे ओलिवर स्टोन की फिल्म प्लाटून में वियतनामी भाषी एक छोटी सी भूमिका की थी। 1990 में उन्होंने टिम बर्टन की फिल्म एडवर्ड सिजरहैंड्स में विचित्र चरित्र वाले प्रमुख किरदार को निभाया। इस फिल्म की कामयाबी के बाद बर्टन के साथ उनका लंबे समय तक के साथ की शुरुआत हुई।
लेखक हंटर एस थॉम्पसन के लंबे समय के दोस्त और प्रशंसक रहे डेप ने 1998 में थॉम्पसन के एक संस्करण (राऊल ड्यूक नाम से) फीयर एंड लोदिंग इन लास वेगास में काम किया, यह फिल्म इसी नाम से लेखक की आत्मकथा पर आधारित थी। डेप इस लेखक की आखिरी किताबों में से एक के दौरे पर रोड मैनेजर के तौर पर साथ रहे।[28] 2006 में डेप ने एम्मोबुक्स.कॉम (ammobooks.com) द्वारा प्रकाशित मरणोपरांत आत्मकथा के लिए प्रस्तावना लिखा था।Gonzo: Photographs by Hunter S. Thompson थॉम्पसन की याद में आयोजित ज्यादातर कार्यक्रमों, जहां आतीशबाजी और तोप से उनकी अस्थियों को उड़ाया जाता था, के लिए डेप ने भुगतान किए, इन कार्यक्रमों का आयोजन कोलोरैडो के एस्पेन में किया गया जहां थॉम्पसन रहते थे।[29]
डेप की भूमिकाओं को समीक्षकों ने आइकॉनिक लोनर्स के तौर पर वर्णन किया है।[30] डेप ने करियर की इस अवधि को "स्टूडियो डिफाइन्ड फेल्योर्स" और फिल्मों को "बॉक्स ऑफिस के जहर"[31] के तौर पर वर्णन किया, लेकिन उनका ये सोचना था कि स्टूडियो ने कभी इन फिल्मों को समझा नहीं और मार्केटिंग में अच्छा काम नहीं किया।[30] डेप ने ऐसे किरदार का चयन किया जो उन्हें रोचक लगा, न कि उन किरदारों का जिनके बॉक्स ऑफिस पर कामयाब होने की ज्यादा संभावना थी।[30]

2003 में वाल्ट डिजनी पिक्चर्स की फिल्म समुंदर के लुटेरे: द कर्स ऑफ़ द ब्लैक पर्ल एक बड़ी कामयाबी थी[30] जिसमें डेप द्वारा निभाए गए समुद्री लुटेरे कैप्टन जैक स्पैरो के किरदार की काफी सराहना की गई। पहले तो स्टूडियो के बॉस उभयभावी थे,[32] लेकिन यह किरदार दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय हो गया।[30] फैनडैंगो द्वारा कराए गए एक सर्वे के मुताबिक डेप दर्शकों को आकर्षित करने वाले एक प्रमुख कलाकार थे।[33] फिल्म के निर्देशक गोरे वर्बिंस्की ने कहा था कि डेप का ये चरित्र उनके निजी पर्सनलिटी को दर्शाता है, लेकिन डेप ने कहा था कि उन्होंने इस किरदार को रोलिंग स्टोन्स के गिटारिस्ट कीथ रिचर्ड्स के जैसे करने की कोशिश की थी।[34] इस किरदार के लिए डेप को एकेडेमी अवार्ड्स के सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के पुरस्कार के लिए नामांकित भी किया गया था।
फिल्म फाइंडिंग नेवरलैंड में स्कॉटिश लेखक जे. एम. बैरी का किरदार निभाने के लिए 2004 में उन्हें एकेडेमी अवार्ड के सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के पुरस्कार के लिए नामांकित किया गया था। डेप ने इसके बाद 2005 में फिल्म चार्ली एंड द चॉकलेट फैक्ट्री में विल्ली वोंका का किरदार निभाया, बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म काफी कामयाब रही थी और इस फिल्म ने डेप को गोल्डन ग्लोब पुरस्कार के म्यूजिकल या कॉमेडी के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता वर्ग में नामांकित किया।[34][35]
डेप ने जैक स्पैरो की भूमिका में फिल्म की अगली कड़ी में वापसी की, समुंदर के लुटेरे: मुर्दे का खज़ाना 7 जुलाई 2006 को प्रदर्शित हुई इस फिल्म ने अमेरिका में पहले तीन दिन में 13.55 करोड़ डॉलर की कमाई कर बॉक्स ऑफिस पर सप्ताहांत में अर्जित रकम के रिकॉर्ड को तोड़ दिया। [36] फिल्म की अगली कड़ी पाइरेट्स ऑफ द कैरीबियन, एट वर्ल्ड्स एंड 24 मई 2007 को प्रदर्शित हुई थी। डेप ने कहा था कि स्पैरो "निश्चित रूप से उनका एक बड़ा हिस्सा है" और वो इसकी अगली कड़ी में भी काम करना चाहते हैं।[37] डेप ने वीडियो गेम में भी स्पैरो के किरदार को अपनी आवाज दी है, Pirates of the Caribbean: The Legend of Jack Sparrow[38] इस वीडियो गेम को जैक स्पैरो की भूमिका में जॉनी डेप की तलवारबाजी की उत्कृष्ट क्षमता को दिखाने के लिए विकसित किया गया था, इस क्षमता का वृत्तचित्र फिल्म रीक्लेमिंग द ब्लेड में भी चित्रण किया गया था। इस फिल्म में तलवारबाजी के मास्टर बॉब एंडरसन फिल्म द कर्स ऑफ द ब्लैक पर्ल में जॉनी डेप के साथ किए गए काम के अनुभवों को बांटा है। हॉलीवुड के एक और समुद्री लुटेरे एरॉल फ्लिन को प्रशिक्षित करने वाले एंडरसन ने इस फिल्म में बताया है कि डेप में तलवार पकड़ने की जो काबिलियत है वो "इतनी अच्छी है जितनी कि आप कर सकते हैं।"[39]
डेप और गोर वैरबिंस्की रॉग्स गैलरी, पाइरेट बैलाड्स, सी सॉन्ग्स एंड चैंटीस के कार्यकारी निर्माता थे। डेप ने टिम बर्टन की फिल्म में स्वीनी टॉड का टाइटल रोल किया, यह एक म्यूजिकल पर आधारित फिल्म थी जिसके लिए डेप ने मोशन पिक्चर म्यूजिकल या कॉमेडी वर्ग में गोल्डन ग्लोब का सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार जीता था। डेप ने हॉलीवुड फॉरेन प्रेस एसोसिएशन का धन्यवाद किया और "दृढ़ निश्चयी भरोसे और समर्थन" के लिए टिम बर्टन की सराहना की। [40]
2007 में डेप ने वार्नर ब्रदर्स के गॉथिक सोप ऑपेरा डार्क शैडोज पर फिल्म बनाने के प्रस्ताव को स्वीकार किया, यह सीरिज एबीसी पर 1966 से 1971 के बीच प्रसारित हुई थी। बचपन से ही वे इसके प्रशंसक रहे हैं। डेप और ग्राहम किंग डैन क्यूर्टिस प्रोडक्शंस इंक चलाने वाले डेविड केनेडी के साथ 2006 में क्यूर्टिस के निधन तक फिल्में बनाते रहे। डेप लेखक हंटर एस थॉम्पसन की किताब द रम डायरी[28] पर बनने वाली फिल्म में मुख्य किरदार पॉल केंप की भूमिका करने वाले हैं। 2009 की फिल्म द इमैजिनेरियम ऑफ डॉक्टर पैरनासुस में डेप ने जूड लॉ और कॉलिन फैरेल के साथ पूर्व हीथ लेजर के किरदार को निभाया था। तीनों ही कलाकारों ने इस फिल्म से हुई अपनी कमाई को लेजर की बेटी मातिल्दा को दे दिया था।[41] डेप न बर्टन की फिल्म एलिस इन वंडरलैंड में मैड हैटर के किरदार को निभाया और भविष्य में बनने वाली लोन रेंजर की फिल्म में वे टोंटो की भूमिका में दिखेंगे।[42] डिज्नी स्टूडियोज ने पाइरेट श्रृंखला की चौथी कड़ी को बनाने का ऐलान कर दिया है।[42]
टिम बर्टन के साथ सहयोग
[संपादित करें]फिल्म एडवर्ड सिजरहैंड्स में विनोना राइडर और विंसेंट प्राइस के साथ शुरुआत करने के बाद डेप ने निर्देशक और करीबी दोस्त टिम बर्टन के साथ सात फिल्मों में काम किया। इसके बाद बर्टन के साथ उन्होंने जो अगली भूमिका निभाई वो थी 1994 की फिल्म एड वुड . बाद में डेप ने कहा था, "इस प्रोजेक्ट के बारे में सुनने के सिर्फ दस मिनट अंदर ही मैंने इसके लिए हामी भर दी थी।"[43] इस समय अभिनेता फिल्म और फिल्म बनाने को लेकर काफी तनाव में था। लैनडाउ के साथ काम करने के बारे में उन्होंने कहा कि इस वक्त ने उन्हें थोड़ा आराम और मस्ती करने का मौका दिया, साथ ही "अभिनय के लिए उनके प्यार को भी दोबारा से जिंदा कर दिया"।[43]
निर्माता स्कॉट रूडिन ने एक बार कहा था, '"आमतौर पर जॉनी डेप अपनी सभी फिल्मों में टिम बर्टन के ही किरदार को निभाता है"[44], जबकि निजी तौर पर बर्टन इस टिप्पणी पर असहमति ही जताते थे। हालांकि डेप रूडिन के इस बयान से सहमत रहे हैं। डेप के मुताबिक एडवर्ड सिजरहैंड्स एक किशोर के तौर पर बर्टन की कम्युनिकेट न कर पाने की क्षमता को दर्शाती है। एड वुड में बर्टन का विंसेंट प्राइस से रिश्ते को दिखाया गया है (यह एडवर्ड डी. वुड, जूनियर, बेला ल्यूगोसी से काफी मिलता है).

बर्टन के साथ डेप की अगली फिल्म स्लीपी हॉलो (1999) थी जिसमें उन्होंने क्रिस्टिना रिक्की के साथ इछाबॉड क्रेन का किरदार निभाया था। स्लीपी हॉलो हॉलीवुड स्टूडियो सिस्टम के साथ बर्टन की लड़ाई को दर्शाती है।[45] अपनी इस प्रदर्शन के लिए डेप ने एंजेला लैंसबरी, रॉडी मैकडॉवेल और बैसिल रैथबोनी से प्रेरणा ली थी।[44] डेप ने कहा था, "इछाबॉड के बारे में मैं हमेशा यही सोचता था कि वो काफी सुकुमार और कमजोर इंसान है जिसका एक डरी-सहमी हुई लड़की की तरह अपने महिला चरित्र के प्रति कुछ ज्यादा ही झुकाव था".[46]
डेप ने फिर से बर्टन के साथ 2005 में फिल्म चार्ली एंड तक चॉकलेट फैक्ट्री से पहले तक काम नहीं किया था, इस फिल्म में उन्होंने विल्ली वोंका का किरदार निभाया था। डेप ने इस किरदार का हेयर स्टाइल एन्ना विंटूर के जैसा किया था।[47] यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कामयाब रही थी और इसके लिए डेप को काफी सराहना भी मिली थी।[48][49] 1971 की फिल्म में विल्ली वोंका का किरदार निभाने वाले जेन वाइल्डर ने पहले तो इस वर्जन की आलोचना की। [50] चार्ली एंड द चॉकलेट फैक्ट्री जुलाई में प्रदर्शित हुई थी, जबकि सितंबर में कॉर्प्स ब्राइड प्रदर्शित हुई इसमें डेप ने विक्टर वैन डॉर्ट के किरदार को अपनी आवाज दी थी।
इसके बाद आई फिल्म स्वीनी टोड: द डेमन बार्बर ऑफ फ्लीट स्ट्रीट (2007), जिसके लिए डेप को उनका दूसरा प्रमुख पुरस्कार, मोशन पिक्चर म्यूजिकल या कॉमेडी वर्ग में गोल्डन ग्लोब का सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार मिला, इसके साथ ही उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेता वर्ग में तीसरी बार एकेडेमी अवार्ड के लिए नामांकन मिला। बर्टन ने 2000 में पहले तो उन्हें 1979 के स्टेज म्यूजिकल के ओरिजनल कास्ट रिकॉर्डिंग का मौका दिया था। हालांकि डेप संगीत शैली को ज्यादा पसंद नहीं करते थे, लेकिन वो इस कहानी को देखते हुए बड़े हुए थे। इस रोल के लिए वे फिल्म मैड लव (1935) में पीटर लॉरे को मुख्य प्रेरणा मानते हैं और उन्होंने उन गानों का अभ्यास किया जो उन्हें फिल्म की शूटिंग के दौरान परफॉर्म करना था।समुंदर के लुटेरे: अन्तिम घडी[51] हालांकि उन्होंने म्यूजिकल ग्रुप्स के साथ परफॉर्म किया था, बावजूद इसके डेप शुरुआत में इस बात पर निश्चित नहीं थे कि वो स्टीफेन सोंधीम के गितों को संभाल पाएंगे. डेप ने कई डेमो रिकॉर्ड किए और अपनी आवाज को ठीक करने के लिए बिना किसी प्रशिक्षित कोच के ब्रूस विटकिन के साथ काम किया। एंटरटेनमेंट वीकली के क्रिस नैशावैटी ने डीवीडी रिव्यू सेक्शन में फिल्म को ये कहते हुए नकारात्मक प्रतिक्रिया दी कि "डेप की ऊंची आवाज आपको हैरान कर देगी की कि वो और कौन सी चाल को छिपा रहा है ... डेप को नाई की तरह छूरा संभालते हुए देखना...18 साल पहले '''एडवर्ड सिजरहैंड्स द्वारा निभाए गए किरदार को याद दिलाता है ...और इन सबके बीच हम इस बात को मिस करते कि बर्टन और डेप कभी मिले नहीं होते"।[52]
निर्देशक के साथ साक्षात्कारों पर आधारित किताब बर्टन ऑन बर्टन में डेप ने बर्टन को एक भाई, एक दोस्त और एक बहादुर दिल वाला बताया है।[53] बर्टन-डेप के सहयोग में बनी अगली फिल्म का नाम एलिस इन वंडरलैंड (2010) थी। इस फिल्म में डेप ने हेलेना बौनहैम कार्टेर, ऐनी हैथवे और एलन रिकमैन के साथ मैड हैटर का किरदार निभाया है।
निजी जिंदगी
[संपादित करें]
1994 में डेप को न्यूयॉर्क सिटी के एक होटल को कथिर रूप से गंभीर नुकसान पहुंचाने के मामले में पुलिस ने गिरफ्तार किया था और उनसे इस बारे में पूछताछ की थी।[54] 1998 से ब्रिटिश सुपरमॉडल केट मॉस से रिश्ते के बाद डेप का फ्रांसीसी अदाकारा और गायिका वनेसा पैराडिस से भी रिश्ता रहा, इनसे डेप की मुलाकात फिल्म नाइंथ गेट की शूटिंग के दौरान हुई थी।[55] 1999 में उन्हें एक बार फिर उस वक्त गिरफ्तार किया गया जब लंदन में पैराडिस के साथ डाइनिंग के बाद होटल के बाहर उनकी पैपारैज्जी के साथ मारपीट हुई.[56]
इस जोड़े की दो संतान हैं। बेटी लिली-रोज मैलॉडी डेप का जन्म 27 मई 1999 को हुआ और बेटे जॉन जैक क्रिस्टोफर डेप तृतीय का जन्म 2 अप्रैल 2002 को हुआ।[57] 2007 में उनकी बेटी एक गंभीर बीमारी से बची थीं, उन्हें ई.कोली संक्रमण हो गया था जिससे उनकी किडनी बंद हो गई थी और इसी वजह से उन्हें काफी दिनों तक अस्पताल में रहना पड़ा था।[58] ग्रेट ऑरमैंड स्ट्रीट हॉस्पिटल का शुक्रिया करने के लिए वह 2007 में कैप्टन जैक स्पैरो के रूप में अस्पताल पहुंचे और वहां बच्चों के साथ चार घंटे बिताए और उन्हें कहानियां पढ़कर सुनाई. बाद में 2008 की शुरुआत में उन्होंने अस्पताल को करीब बीस लाख डॉलर का दान दिया था।[59]
हालांकि डेप ने दोबारा शादी नहीं की, लेकिन उन्होंने ये बात जरूर कही कि बच्चों ने उन्हें "जिंदगी में, काम में और हर क्षेत्र में एक मजबूत आधार प्रदान किया".[37] "आप उतने गहरे प्यार के बारे में कोई योजना नहीं बना सकते जो बच्चों के होने से होता है। पिता बनना एक सोचा-समझा फैसला नहीं था। ये उस सफर का एक हिस्सा था जिस पर मैं चल रहा था। ये भाग्य में था; किस्मत. सारे गणित आखिरकार काम आए." परिवार ने अपने वक्त को लॉस एंजिल्स में पैरिस के उपनगर स्थित म्यूडेन के अपने घर जो कि द बहामास में खरीदा गया एक द्वीप है और फ्रांस के दक्षिण में सेंट-ट्रोपेज से 20 किलोमीटर दूर एक छोटे से शहर ले प्लान-दे-ला-टूर में अपने विला के बीच बांट दिया।[60][61] डेप ने 2007 में प्लान-दे-ला-टूर इलाके में अंगूर के एक बाग को भी खरीदा।[62]
डेप के शरीर पर 13 टैटू हैं, उनमें से ज्यादातर उनकी जिंदगी के अहम लोग या घटनाओं को दर्शाते हैं। इनमें उनके दाहिने बांह पर एक नेटिव अमेरिकन प्रोफाइल और एक रिबन जिसमें "विनो फॉरएवर" लिखा था (असल में ये "विनोना फॉरएवर" था, जिसे विनोआ राइडर से अलगाव होने के बाद बदल दिया गया), हृदय के ऊपर "लिली रोज" (उनकी बेटी का नाम), बांए बांह पर "बेटी सुए" (उनकी मां का नाम) और दाहिने बांह के सामने जैक शब्द के साथ पानी के ऊपर उड़ते हुए एक स्पैरो का टैटू शामिल हैं (उनक बेटे का नाम है; स्पैरो उनकी तरफ रुख कर उड़ रहा है, फिल्म पाइरेट्स ऑफ द कैरीबियन की तरह उनसे दूर नहीं जा रहा है)।
2003 में अमेरिका को लेकर डेप की टिप्पणी जर्मनी की पत्रिका स्टर्न में प्रकाशित हुई: "अमेरिका गूंगा है, एक ऐसा गूंगा पिल्ला जिसके बड़े से दांत हैं- जो आपको काट सकता है, नुकसान पहुंचा सकता है, जो आक्रामक है".[63] हालांकि बाद में उन्होंने कहा था कि पत्रिका ने उनके बयान को गलत तरीके से पेश किया और उनके बयान को गलत परिप्रेक्ष्य में ले लिया गया, लेकिन स्टर्न अपनी बात पर अड़ी रही और इसके साथ ही इंटरव्यू का कवरेज करने वाली वेबसाइट सीएनएन.कॉम भी अपनी बात पर अड़ी रही. सीएनएन ने उनकी उस टिप्पणी को भी जोड़ा जिसमें वो चाहते थे कि उनके बच्चे "अमेरिका को एक खिलौने, टूटे हुए खिलौने की तरह देखें. थोड़ा सा इसकी जांच करें, चेक करें, इस अहसास को महसूस करें और फिर वहां से निकल आएं".[64] 17 जुलाई 2006 के न्यूजवीक के संस्करण में पत्रिका को मिली एक चिट्ठी के संदर्भ में "गूंगे पिल्ले" वाला बयान दोबारा से प्रकाशित हुआ। डेप ने उन मीडिया रिपोर्ट्स पर भी असहमति जताई जिसमें उन्हे ये कहते हुए दिखाया गया कि उन्हें एक "यूरोपीय" की तरह पेश किया जाए, इस पर डेप का कहना था कि उन्हें फ्रांस में गुमनाम की तरह जीना और वहां उनका सामान्य जीवन पसंद आता है।[63]
8 अक्टूबर 2008 को डेप पहले से घोषित कार्यक्रम के तहत लंदन के एक प्राइमरी स्कूल में पहुंचे, जिसके पास में ही वे पाइरेट्स ऑफ कैरीबियन श्रृंखला की चौथी फिल्म की शूटिंग कर रहे थे। स्कूल के एक छात्र ने क्लास में चल रहे विद्रोह को खत्म करने में मदद के लिए उन्हें एक चिट्ठी लिखी थी, जिसके बाद ही वे वहां अपने किरदार जैक स्पैरो के ड्रेस में पहुंचे।[65]
द टूरिस्ट की शूटिंग के दौरान डेप वेनिस शहर की खूबसूरती पर फिदा हो गए थे, उसी के बाद उन्होंने 85 लाख डॉलर कीमत के 17वीं शताब्दी के पैलाज्जो डोना सैंगियान्टोफेट्टी को खरीद लिया।[66]
अन्य रूचि
[संपादित करें]संगीत
[संपादित करें]गिटार प्लेयर डेप ने एक सोलो एलबम का रिकॉर्ड किया, उन्होंने ओएसिस गीत "फेड इन-आउट" (1997 के बी हीयर नाउ से), के साथ-सात ही फेड अवे (वारचाइल्ड वर्सन)" में भी स्लाइड गिटार बजाया था ("डॉन्ट गो अवे" सिंगल बी-साइड). उन्होंने फिल्म चोकोलाट और वन्स अपॉन ए टाइम इन मेक्सिको के एक साउंडट्रैक में भी एकाउस्टिक गिटार बजाया था। वे द पोग्स के शेन मैकगोवान के दोस्त हैं और उन्होंने मैकगोवान के पहले सोलो एल्बम में प्रदर्शन किया था। वे पी ग्रुप के सदस्य भी थे, इस ग्रुप में बटहोल सर्फर्स के गायक गिब्बी हायनेसैंड रेड हॉट चिली पेपर्स के बैसिस्ट फ्ली भी हुआ करते थे। वे टॉम पेट्टी और द हर्टब्रेकर्स के म्यूजिक वी़डियो इंटू द ग्रेट वाइड ओपेन में दिखाई दिए थे।
शराब बनाने वाले और होटल मालिक
[संपादित करें]डेप और पैराडिस अंगूर उत्पादन करते थे और सेंट ट्रोपेज के उत्तर में स्थित प्लेन-दे-ला-टूर में उनके अंगूर के बाग में शराब बनाने की भी सुविधा थी।[62][67][68] वे फ्रांसीसी शराब के चाहनेवालों के रूप में जाने जाते हैं: इनमें डेप के सबसे पसंदीदा शराबों में बोर्दो शराब शैट्यू कैलोन-सेग्यूर, शैट्यू शेवाल ब्लैंक और शैट्यू पेत्रूस, तथा बरगंडी शराब डॉमेन दे ला रोमाने-कॉन्टी शामिल हैं। मदाम फिगारो में एक साक्षात्कार में उन्होंने कहा था कि "इन शराबों के साथ आप निर्वाण तक पहुंच सकते हैं".[69] सिएन पेन्न, जॉन माल्कोविच और मिक हकनैल के साथ डेप पैरिस के चैंप्स-एलिजेस के पास स्थित एक रेस्टोरेंट-बार मैन रे के संयुक्त मालिक हैं।[70]
पुरस्कार और नामांकन
[संपादित करें]डेप द्वारा जीते गए पुरस्कारों में शामिल हैं, लंदन फिल्म क्रिटिक्स सर्कल (1996), रशियन गिल्ड ऑफ फिल्म क्रिटिक्स (1998), स्क्रीन एक्टर्स गिल्ड अवार्ड्स (2004) और सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का गोल्डन ग्लोब का सम्मान. 2008 में एमटीवी मूवी अवार्ड्स में उन्हें स्वीनी टोड के किरदार के लिए "सर्वश्रेष्ठ खलनायक" और जैक स्पैरो के लिए सर्वश्रेष्ट हास्य प्रदर्शन का पुरस्कार मिला. डेप एकेडेमी अवार्ड्स के लिए तीन बार नामांकित हो चुके हैं, 2004 हैपिली एवर आफ्टर समुंदर के लुटेरे: द कर्स ऑफ़ द ब्लैक पर्ल, 2005 में फाइंडिंग नेवरलैंड और 2008 में स्वीनी टोड: द डेमन बार्बर ऑफ फ्लीट स्ट्रीट के लिए नामांकन मिला. डेप को पहला गोल्डन ग्लोब अवार्ड 2008 में स्वीनी टोड के किरदार के लिए मिला।
फिल्मों की सूची
[संपादित करें]| वर्ष | शीर्षक | भूमिका | टिप्पणियां |
|---|---|---|---|
| 1984 | A Nightmare on Elm Street | ग्लेन लैंट्ज़ | |
| 1985 | प्राइवेट रिज़ॉर्ट | जैक मार्शल | |
| 1986 | प्लाटून | स्पेश्लिस्ट गेटोर लर्नर | |
| 1990 | क्राई-बेबी | वेड "क्राई-बेबी" वॉल्कर | |
| 1990 | एडवर्ड सिजरहैंड्स | एडवर्ड सिजरहैंड्स | नामांकित — सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के लिए गोल्डन ग्लोब पुरस्कार - मोशन पिक्चर म्यूज़िकल और कॉमेडी |
| 1991 | Freddy's Dead: The Final Nightmare | टीन ऑन टीवी | कैमियो (ओप्रा नूडलमंत्रा की भूमिका में) |
| 1993 | व्हाट्स ईटिंग गिल्बर्ट ग्रेप | गिल्बर्ट ग्रेप | |
| 1993 | बेनी एंड जून | सैम | नामांकित — सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के लिए गोल्डन ग्लोब पुरस्कार - मोशन पिक्चर म्यूज़िकल और कॉमेडी |
| 1993 | एरिजोना ड्रीम | एक्सल ब्लैक्मर | |
| 1994 | एड वुड | एडवर्ड डी. वुड, जूनियर | सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के लिए लंदन फिल्म क्रिटिक्स सर्किल एवार्ड; डॉन जुऑन डिमार्को के लिए भी दिया गया नामांकित — सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के लिए गोल्डन ग्लोब पुरस्कार - मोशन पिक्चर म्यूज़िकल और कॉमेडी |
| 1995 | निक ऑफ टाइम | जीन वॉटसन | |
| 1995 | डेड मैन | विलियम ब्लेक | |
| 1995 | डॉन जुऑन डिमार्को | डॉन जुऑन/जॉन आर. डिमार्को | सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (एड वुड के लिए भी) के लिए लंदन फिल्म क्रिटिक्स सर्किल एवार्ड |
| 1996 | कान मैन | स्वयं | |
| 1997 | डॉनी ब्रॉस्को | डॉनी ब्रॉस्को/जोसेफ़ डी.पिस्टन | नामांकित - सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के लिए क्लोट्रूडिस एवार्ड |
| 1997 | The Brave | राफेल | नामांकित-बेस्ट एक्टर एवार्ड (कान फिल्म समारोह) |
| 1998 | फियर एंड लोथिंग इन लास वेगास | राऊल ड्यूक | हंटर एस. थॉम्पसन की भूमिका निभाई है |
| 1998 | एल.ए. विदाउट ए मैप | स्वयं/विलियम ब्लेक | कैमियो |
| 1999 | स्लीपी हॉलो | इचाबोड क्रेन | नामांकित - सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के लिए सैटेलाइट अवार्ड - मोशन पिक्चर म्यूज़िकल और कॉमेडी नामांकित - सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के लिए सैटर्न अवॉर्ड |
| 1999 | The Astronaut's Wife | स्पेन्सर आर्माकॉस्ट | |
| 1999 | The Ninth Gate | डीन कोर्सो | |
| 2000 | चॉकलेट | रॉक्स | नामांकित — मोशन पिक्चर में एक कलाकार द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए स्क्रीन एक्टर्स गिल्ड एवार्ड |
| 2000 | बिफोर नाइट फॉल्स | लेफ्टिनेंट विक्टर, बॉन बॉन | |
| 2001 | फ्रॉम हेल | फ्रेडरिक अब्बेर्लिन | नामांकित - सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के लिए सैटर्न अवॉर्ड |
| 2001 | The Man Who Cried | कैसर | (लिमिटेड रिलीज) |
| 2001 | ब्लॉ | जॉर्ज जंग | |
| 2003 | वंस अपॉन ए टाइम इन मेक्सिको | शेल्डन सेंड्स | नामांकित - सर्वश्रेष्ठ सह-अभिनेता के लिए सैटेलाइट अवार्ड - मोशन पिक्चर |
| 2003 | समुंदर के लुटेरे: द कर्स ऑफ़ द ब्लैक पर्ल | कैप्टन जैक स्पैरो | सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के लिए एम्पायर एवार्ड सर्वश्रेष्ठ अंतर्राष्ट्रीय अभिनेता के लिए आयरिश फिल्म एवार्ड मुख्य भूमिका में पुरुष अभिनेता द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए स्क्रीन एक्टर्स गिल्ड एवार्ड नामांकित — सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के लिए एकेडमी एवार्ड नामांकित — मुख्य भूमिका में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के लिए बाफ्टा (BAFTA) एवार्ड नामांकित – सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के लिए ब्रॉडकास्ट फिल्म क्रिटिक्स एसोसिएशन एवार्ड नामांकित - सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के लिए शिकागो फ़िल्म क्रिटिक्स एसोसिएशन एवार्ड नामांकित — सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के लिए गोल्डन ग्लोब पुरस्कार- मोशन पिक्चर म्यूज़िकल और कॉमेडी नामांकित - सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के लिए ऑनलाइन फिल्म क्रिटिक्स सोसायटी एवार्ड नामांकित — सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के लिए फीनिक्स फिल्म क्रिटिक्स सोसाइटी एवार्ड नामांकित - सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के लिए सैटेलाइट एवार्ड - मोशन पिक्चर म्यूज़िकल और कॉमेडी नामांकित - सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के लिए सैटर्न अवॉर्ड नामांकित — सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के लिए वॉशिंगटन डी.सी. एरिया फिल्म क्रिटिक्स एसोसिएशन एवार्ड |
| 2004 | हैपिली एवर आफ्टर | ला'इन्कॉनू | कैमियो |
| 2004 | फाइंडिंग नेवरलैंड | जे.एम. बार्री | नामांकित — सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के लिए एकेडमी एवार्ड नामांकित — मुख्य भूमिका में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के लिए बाफ्टा (BAFTA) एवार्ड नामांकित – सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के लिए ब्रॉडकास्ट फिल्म क्रिटिक्स एसोसिएशन एवार्ड नामांकित - सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के लिए एम्पायर एवार्ड नामांकित — सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के लिए गोल्डन ग्लोब एवार्ड - मोशन पिक्चर ड्रामा नामांकित - सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के लिए लंदन फिल्म क्रिटिक्स सर्कल एवार्ड नामांकित - सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के लिए सैटेलाइट अवार्ड - मोशन पिक्चर ड्रामा नामांकित-सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के लिए सैटर्न एवार्ड नामांकित - मुख्य भूमिका में पुरुष अभिनेता द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए स्क्रीन एक्टर्स गिल्ड एवार्ड नामांकित — मोशन पिक्चर में एक कलाकार द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए स्क्रीन एक्टर्स गिल्ड एवार्ड |
| 2004 | सीक्रेट विंडो | मोर्ट रेनेय | |
| 2005 | The Libertine | जॉन विल्मोट, रोचेस्टर का द्वितीय अर्ल | नामांकित सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के लिए ब्रिटिश इन्डिपेन्डन्ट फिल्म एवार्ड |
| 2005 | चार्ली एंड दी चॉकलेट फैक्ट्री | विली वोंका | सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के लिए एम्पायर एवार्ड नामांकित — सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के लिए गोल्डन ग्लोब पुरस्कार- मोशन पिक्चर म्यूज़िकल और कॉमेडी नामांकित - सर्वश्रेष्ठ अंतर्राष्ट्रीय अभिनेता के लिए आयरिश फिल्म एवार्ड नामांकित - सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के लिए लंदन फिल्म क्रिटिक्स सर्कल एवार्ड |
| 2005 | कॉर्पस ब्राइड | विक्टर वान डोर्ट | स्वर भूमिका |
| 2006 | समुंदर के लुटेरे: मुर्दे का खज़ाना | कैप्टन जैक स्पैरो | सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के लिए एम्पायर अवार्ड नामांकित — सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के लिए गोल्डन ग्लोब पुरस्कार- मोशन पिक्चर म्यूज़िकल और कॉमेडी नामांकित — पुरुष-प्रदर्शन के लिए नेशनल मूवी एवार्ड |
| 2007 | समुंदर के लुटेरे: अन्तिम घडी | कैप्टन जैक स्पैरो | |
| 2007 | स्वीने टोड: द डेमन बार्बर ऑफ फ्लीट स्ट्रीट | स्वीनी टोड/बेंजामिन बार्कर | सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के लिए गोल्डन ग्लोब एवार्ड - मोशन पिक्चर म्यूज़िकल और कॉमेडी पुरुष-प्रदर्शन के लिए नेशनल मूवी एवार्ड नामांकित — सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के लिए एकेडमी एवार्ड नामांकित – सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के लिए ब्रॉडकास्ट फिल्म क्रिटिक्स एसोसिएशन एवार्ड नामांकित-सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के लिए सैटर्न एवार्ड |
| 2009 | पब्लिक एनिमीज़ | जॉन डिलिंजर | नामांकित - सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के लिए सैटेलाइट एवार्ड - मोशन पिक्चर ड्रामा |
| 2009 | The Imaginarium of Doctor Parnassus | टोनी (फस्ट ट्रांसफोर्मेशन) | |
| 2010 | ऐलिस इन वण्डरलैण्ड (२०१० फ़िल्म) | मैड हैटर | नामांकित — सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के लिए गोल्डन ग्लोब पुरस्कार- मोशन पिक्चर म्यूज़िकल और कॉमेडी नामांकन लिया गया - ग्लोबल सुपर स्टार के लिए एमटीवी मूवी एवार्ड नामांकित - सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए नेशनल मूवी एवार्ड नामांकित - सर्वश्रेष्ठ फैन्टासी (काल्पनिक) अभिनेता के लिए टीन च्वाइस एवार्ड |
| 2010 | The Tourist | फ्रैंक टूपेलो/अलेक्जेंडर पियर्स | नामांकित — सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के लिए गोल्डन ग्लोब पुरस्कार- मोशन पिक्चर म्यूज़िकल और कॉमेडी |
| 2011 | रैंगो | रैंगो | स्वर भूमिका निर्माण पश्चात |
| 2011 | The Rum Diary | पॉल केम्प | निर्माण पश्चात |
| 2011 | समुंदर के लुटेरे: एक अंजान सफर | कैप्टन जैक स्पैरो | निर्माण पश्चात[71] |
| 2012 | डार्क शेडोज़ | बरनबास कॉलिंस | निर्माण पूर्व |
| 2012 | दी लोन रेंजर | टोंटो | निर्माण पूर्व |
| वर्ष | शीर्षक | टिप्पणियां |
|---|---|---|
| 1992 | स्टूफ | लघु फिल्म |
| 1997 | दी ब्रेव | |
| 2011 | कीथ रिचर्ड्स डॉक्यूमेंट्री |
| वर्ष | शीर्षक | भूमिका | टिप्पणियां |
|---|---|---|---|
| 1999 | दी सोर्स | जैक केरॉक | |
| 2002 | लॉस्ट इन ला मांचा | स्वयं | अश्रेयित भूमिका |
| 2007 | रनिंग डाउन ए ड्रीम | स्वयं | |
| 2008 | Gonzo: The Life and Work of Dr. Hunter S. Thompson | नेरेटर | |
| 2010 | व्हेन यू'आर स्ट्रेंज | नेरेटर |
| वर्ष | शीर्षक | गीत |
|---|---|---|
| 2000 | चॉकलेट | "माइनर स्विंग", "दे आर रेड हॉट", "कैरवैन" |
| 2003 | वंस अपॉन ए टाइम इन मेक्सिको | "सेंड्स थीम" |
| 2007 | स्वीनी टॉड: दी डेमन बार्बर ऑफ फ्लीट स्ट्रीट | "नो प्लेस लाइक लंदन", "माई फ्रेंड्स", "पिरेलीज़ मिरेकल एलिक्जिर", "प्रिटी वुमन". "एपिफैनी", "ए लिटिल प्रीस्ट", "जोहान्न (एक्ट II)", "बाय दी सी", "दी जजेज़ रिटर्न", "फाइनल सीन (भाग 1)", "फाइनल सीन (भाग 2)" |
| वर्ष | शीर्षक | टिप्पणियां |
|---|---|---|
| 2010 | दी रम डायरी | निर्माण पश्चात |
| 2011 | ह्यूगो कैब्रेट | फिल्मिंग[72] |
| वर्ष | निर्माण | भूमिका | टिप्पणियां |
|---|---|---|---|
| 1985 | लेडी ब्लू | लायनेल विलैंड | कड़ी: "बीस्ट्स ऑफ प्रे" |
| 1986 | स्लो बर्न | डॉनी फ्लैशर | टीवी फिल्म |
| 1987-1991 | 21 जम्प स्ट्रीट | ऑफिसर थॉमस "टॉम" हैन्सन, जूनियर | टीवी धारावाहिक (57 एपिसोड) |
| 1987 | होटल | रोब कैमरून | कड़ी: "अनफिनिश्ड बिजनेस" |
| 1999 | दी विकार ऑफ डिब्ले | स्वयं | कड़ी: "सेलिब्रिटी पार्टी"[73] |
| 2000 | दी फास्ट शो | स्वयं | कड़ी: "दी लास्ट एवर फास्ट शो"[74] |
| 2004 | किंग ऑफ दी हिल | योगी विक्टर (आवाज) | कड़ी: "हैंक्स बैक" |
| 2009 | स्पॉन्जबॉब स्क्वायरपैंट्स | जैक कहूना लैग्युना (आवाज) | कड़ी: "स्पॉन्जबॉब वर्सेज दी बिग वन"[75] |
| वर्ष | शीर्षक |
|---|---|
| 1997 | दी ब्रेव |
सन्दर्भ
[संपादित करें]- ↑ Deutsche Nationalbibliothek; Staatsbibliothek zu Berlin; Bayerische Staatsbibliothek; Österreichische Nationalbibliothek, Gemeinsame Normdatei, अभिगमन तिथि: 9 अप्रैल 2014, Wikidata Q36578
- ↑ "Johnny Depp". SNAC. अभिगमन तिथि: 9 अक्टूबर 2017.
- ↑ "Johnny Depp". filmportal.de. अभिगमन तिथि: 9 अक्टूबर 2017.
- ↑ "Johnny Depp". Brockhaus Enzyklopädie. अभिगमन तिथि: 9 अक्टूबर 2017.
- ↑ "Johnny Depp". GeneaStar.
- ↑ "Johnny ( John Christopher Depp, dit ) DEPP". Le Delarge.
- ↑ "Johnny Depp". Roglo.
- ↑ "Johnny Depp". Proleksis Encyclopedia.
- ↑ "Johnny Depp". Munzinger Personen. अभिगमन तिथि: 9 अक्टूबर 2017.
- 1 2 Great Norwegian Encyclopedia https://wikidata-externalid-url.toolforge.org/?p=4342&url_prefix=https://snl.no/&id=Johnny_Depp. अभिगमन तिथि: 17 अक्टूबर 2026.
{{cite web}}: Missing or empty|title=(help) - ↑ सिस्टम में ID "Q36578" परिभाषित नहीं है। कृपया किसी मान्य सत्ता ID का इस्तेमाल करें।, Wikidata [[:d:Q36578|Q36578]]
- ↑ स्वीडन राष्ट्रीय पुस्तकालय. 19 अप्रैल 2012 https://libris.kb.se/fcrv206z18s5pwb. अभिगमन तिथि: 24 अगस्त 2018.
{{cite web}}: Missing or empty|title=(help) - 1 2 3 सिस्टम में ID "Q36578" परिभाषित नहीं है। कृपया किसी मान्य सत्ता ID का इस्तेमाल करें।, Wikidata [[:d:Q36578|Q36578]]
- 1 2 Národní autority České republiky https://aleph.nkp.cz/F/?func=find-c&local_base=aut&ccl_term=ica=xx0012079. अभिगमन तिथि: 15 दिसम्बर 2022.
{{cite web}}: Missing or empty|title=(help) - 1 2 https://www.20minutos.es/noticia/135981/0/altura/estrellas/hollywood/.
{{cite web}}: Missing or empty|title=(help) - 1 2 http://www.imdb.com/name/nm0000136/bio#spouses.
{{cite web}}: Missing or empty|title=(help) - ↑ (इतालवी भाषा में) https://web.archive.org/web/20160821024142/http://www.ansa.it/sito/notizie/cultura/cinema/2016/08/19/amber-heard-donera-i-7-mln-divorzio-depp_94d1512a-7189-4cba-bdfc-e74456c00385.html. अभिगमन तिथि: 21 अगस्त 2016.
{{cite web}}:|archive-url=requires|archive-date=(help); Missing or empty|title=(help)CS1 maint: unrecognized language (link) - 1 2 सिस्टम में ID "Q19847326" परिभाषित नहीं है। कृपया किसी मान्य सत्ता ID का इस्तेमाल करें।, Wikidata [[:d:Q19847326|Q19847326]]
- ↑ https://d23.com/walt-disney-legend/johnny-depp/.
{{cite web}}: Missing or empty|title=(help) - ↑ https://www.leparisien.fr/culture-loisirs/johnny-depp-un-pirate-a-paris-07-07-2006-2007143252.php. अभिगमन तिथि: 4 जून 2022.
{{cite web}}: Missing or empty|title=(help) - ↑ सिस्टम में ID "Q866" परिभाषित नहीं है। कृपया किसी मान्य सत्ता ID का इस्तेमाल करें।, Wikidata [[:d:Q866|Q866]]
- ↑ "Johnny Depp — Box Office Data Movie Star". The-numbers.com. 8 जनवरी 2011 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: सितंबर 16, 2010.
- ↑ "Ancestry.com". Johnny Depp family tree. 7 जुलाई 2011 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: अगस्त 24, 2008.
- ↑ Meilke, Denis (2004). Johnny Depp: A Kind of Illusion (Second ed.). Richmond: Reynolds & Hearn. ISBN 9781905287048. अभिगमन तिथि: जुलाई 27, 2010.
- ↑ "Self Injury: A Struggle". Famous Self-Injurers. मूल से से 25 अप्रैल 2009 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: जुलाई 3, 2006.
- ↑ "Sleaze Roxx". ROCK CITY ANGELS. 8 मई 2006 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: जुलाई 3, 2006.
- 1 2 "Reuters". FEATURE-It's a pirates life for actor Johnny Depp. मूल से से 17 दिसंबर 2007 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: जुलाई 3, 2006.
- 1 2 "Depp was ray for thompson book tour". ContactMusic. 15 मार्च 2009 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: जुलाई 3, 2006.
- ↑ "Thompson's ashes fired into sky". बीबीसी न्यूज़ Entertainment. अगस्त 21, 2005. 10 अक्तूबर 2010 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: जून 22, 2007.
- 1 2 3 4 5 "Interview: Johnny Depp". MoviesOnline. मूल से से 5 जुलाई 2006 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: जुलाई 3, 2006.
- ↑ "Johnny Depp Moving Away From Pirate Role". MetroMatrix.com. मूल से से 7 जनवरी 2008 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: जुलाई 3, 2006.
- ↑ "जॉनी डेप: डिज्नी हेटेड माई जैक स्पैरो". मूल से से 3 नवंबर 2012 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 29 जुलाई 2012.
- ↑ Breznican, Anthony (जुलाई 10, 2006). "Crazy for Johnny, or Captain Jack?". USA Today. 21 अक्तूबर 2010 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 7 मार्च 2011.
- 1 2 "Depp thoughts". The Toronto Star. 27 फ़रवरी 2009 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: जून 23, 2006.
- ↑ "Charlie and the Chocolate Factory". Hollywood Foreign Press Association. मूल से से 15 दिसंबर 2009 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 2009-07-25.
- ↑ "Depp's Pirates Plunders Record $132M". ABC News. मूल से से 9 फ़रवरी 2008 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: जुलाई 12, 2006.
- 1 2 "Johnny Depp Finds Himself, And Success, As Captain Jack Sparrow". ABC. मूल से से 24 फ़रवरी 2009 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: जून 29, 2006.
- ↑ "Round Up: PAX, Depp In Pirates Game, Kuma\War". Gamasutra. 19 सितंबर 2011 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: जून 23, 2006.
- ↑ Gibron, Bill. "Reclaiming the Blade". Filmcritic. मूल से से 5 मई 2012 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 7 मार्च 2011.
- ↑ Harrington, Maureen; Rodriguez, Brenda (जनवरी 14, 2008). 20171663,00.html "Johnny Depp 'Overjoyed' by Golden Globes Win". People. 7 अप्रैल 2019 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: जुलाई 28, 2010.
{{cite journal}}: Check|url=value (help) - ↑ Salter, Jessica (अगस्त 18, 2008). "Heath Ledger's daughter given wages of stars in Terry Giliam's Dr Parnassus". Telegraph. London. 13 मई 2010 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 7 मार्च 2011.
- 1 2 "Depp to play Tonto, Mad Hatter in upcoming films". Reuters. सितंबर 25, 2008. 29 अगस्त 2009 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: सितंबर 25, 2008.
- 1 2 Arnold, Gary (अक्टूबर 2, 1994). "Depp sees promise in cult filmmaker Ed Wood's story". Washington Times.
- 1 2 Burton & Salisbury 2006, pp. 177–178.
- ↑ Burton & Salisbury 2006, p. 179.
- ↑ "Johnny Depp on playing Ichabod Crane in Sleepy Hollow". Entertainment Weekly. मई 2007. मूल से से 22 जुलाई 2018 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: दिसम्बर 25, 2007.
- ↑ "Tim Burton has Depp perception: Johnny's not vain, he sez". New York Daily News. नवम्बर 20, 2007. 22 दिसंबर 2007 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: दिसम्बर 10, 2007.
- ↑ "Charlie and the Chocolate Factory". रॉटेन टमेटोज़. 8 मई 2008 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: मई 17, 2008.
- ↑ "Charlie and the Chocolate Factory". Metacritic. 3 जून 2010 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: मई 17, 2008.
- ↑ "Charlie's Chocolate Wars: Sweet tooth for cash?". Entertainment Weekly. 18 जून 2009 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: मई 17, 2008.
- ↑ Daly, Steve (अक्टूबर 31, 2007). 20155516_20155530_20156283,00.html "Johnny Depp: Cutting Loose in Sweeney Todd". Entertainment Weekly. अभिगमन तिथि: नवम्बर 6, 2007.
{{cite news}}: Check|url=value (help)[मृत कड़ियाँ] - ↑ Nashawaty, Chris (अप्रैल 4, 2008). "Johnny Depp and Tim Burton: A DVD Report Card". Entertainment Weekly. मूल से से 22 जुलाई 2018 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: जुलाई 8, 2008.
- ↑ Burton & Salisbury 2006.
- ↑ Moser, Margaret (अक्टूबर 29, 1999). Movie Stars Do the Dumbest Things (1st ed.). Renaissance Books. ISBN 158063107X. 13 दिसंबर 2009 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 7 मार्च 2011.
- ↑ "SoFeminine.co.uk". Johnny Depp Not the Marrying Kind. मूल से से 16 जुलाई 2011 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: जुलाई 6, 2006.
- ↑ "Depp arrested after scuffle". बीबीसी न्यूज़. जनवरी 31, 1999. 17 मई 2011 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: जुलाई 28, 2010.
- ↑ "Baby boy for Depp and Paradis". बीबीसी न्यूज़. सितंबर 18, 2002. 27 जुलाई 2010 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: नवम्बर 21, 2008.
- ↑ "Depp speaks about daughter's illness". Sfgate.com. जून 21, 2010. मूल से से 30 मई 2012 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: जुलाई 28, 2010.
- ↑ "Depp shows hospital gratitude with £1M". Windsor Star. जनवरी 16, 2008. 13 अक्तूबर 2010 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: सितंबर 10, 2009.
- ↑ "Johnny Depp et Vanessa Paradis font tourner les têtes à Meudon" (फ़्रांसीसी भाषा में). Actustar.com. मूल से से 8 जून 2008 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: जुलाई 28, 2010.
- ↑ "Johnny Depp et Vanessa Paradis: prochain mariage?" (फ़्रांसीसी भाषा में). Showbizz.net. मई 10, 2007. मूल से से 22 अगस्त 2009 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: जुलाई 28, 2010.
- 1 2 Shaw, Lucy; Styles, Oliver (नवम्बर 27, 2007). "Johnny Depp buys girlfriend vineyard estate in France". Decanter.com. मूल से से 25 अगस्त 2010 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 7 मार्च 2011.
- 1 2 "द हिन्दू". Media perception is exaggerated: Johnny Depp. Chennai, भारत. 9 नवंबर 2006 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: जून 22, 2006.
- ↑ Silverman, Stephen M. (सितंबर 3, 2003). 626682,00.html "Johnny Depp Calls U.S. a 'Dumb Puppy'". People. 7 अप्रैल 2019 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: जुलाई 28, 2010.
{{cite journal}}: Check|url=value (help) - ↑ "Pirate Johnny Depp makes surprise school visit". बीबीसी न्यूज़. अक्टूबर 8, 2010. 12 मार्च 2011 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 7 मार्च 2011.
- ↑ "संग्रहीत प्रति". मूल से से 31 जनवरी 2011 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 7 मार्च 2011.
- ↑ "Johnny Depp ships in home-grown wine to latest film set". The Mirror. जून 23, 2008. 27 मई 2011 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: फ़रवरी 26, 2010.
- ↑ Reardanz, Karen (नवम्बर 26, 2007). "Depp Gifts Paradis with Vineyard". San Francisco Examiner. अभिगमन तिथि: जुलाई 28, 2010.[मृत कड़ियाँ]
- ↑ Styles, Oliver, Decanter.com (जनवरी 17, 2006). "Johnny Depp reveals favourite wine". मूल से से 26 अगस्त 2010 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 7 मार्च 2011.
{{cite web}}: CS1 maint: multiple names: authors list (link) - ↑ "Man Ray/Bar-Club Review/Paris/Frommers.com". 16 दिसंबर 2007 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 7 मार्च 2011. 20 दिसम्बर 2007 को प्राप्त किया गया।
- ↑ "संग्रहीत प्रति". 25 अक्तूबर 2013 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 7 मार्च 2011.
- ↑ "HUGO CABRET Filming Commences Full Cast Announced Jude Law, Ray Winstone, Christopher Lee". जून 29, 2010. 13 दिसंबर 2010 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: जून 30, 2010.
- ↑ "Vicar of Dibley". bbc.co.uk. BBC. 6 अक्तूबर 2010 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: जुलाई 28, 2010.
- ↑ "दी लास्ट एवर फस्ट शो.आईएमडीबी". 3 मई 2011 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 7 मार्च 2011.
- ↑ Freeman, Hadley (मार्च 19, 2009). "The celebrity cult of SpongeBob". Guardian Unlimited. London: Guardian News and Media. 15 फ़रवरी 2011 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: मार्च 20, 2009.
संदर्भग्रन्थ
[संपादित करें]- Burton, Tim; Salisbury, Mark (2006). Burton on Burton (Second Revised ed.). Faber. ISBN 0571229263. अभिगमन तिथि: जुलाई 27, 2010.
{{cite book}}: Invalid|ref=harv(help)
बाहरी कड़ियाँ
[संपादित करें]| Johnny Depp से संबंधित मीडिया विकिमीडिया कॉमंस पर उपलब्ध है। |
| विकिसूक्ति पर जॉनी डेप से सम्बन्धित उद्धरण हैं। |
- CS1 errors: missing title
- CS1 errors: bare URL
- CS1 errors: archive-url
- CS1 maint: unrecognized language
- CS1 errors: URL
- CS1 फ़्रांसीसी-language sources (fr)
- CS1 maint: multiple names: authors list
- CS1 errors: invalid parameter value
- 1963 में जन्मे लोग
- जीवित लोग
- 20वीं सदी के कलाकार
- 21वीं सदी के कलाकार
- अमेरिकी फ़िल्म अभिनेता
- फ़्लोरिडा के अभिनेता
- केंटुकी के अभिनेता
- फ्रांस में अमेरिकी निवासी
- अमेरिकी फिल्म निर्देशक
- अमेरिकी फिल्म निर्माता
- अमेरिकी टेलिविज़न अभिनेता
- सर्वश्रेष्ठ संगीत या हास्य अभिनेता गोल्डन ग्लोब (फिल्म) के विजेता
- ओवेंसबोरो, केंटुकी के लोग
- ह्यूगनॉट वंश के लोग