सामग्री पर जाएँ

स्लीपी हॉलो

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
स्लीपी हॉलो
निर्देशक टिम बर्टन
पटकथा एंड्रू केविन वॉकर
कहानी केविन यैघर
एंड्रू केविन वॉकर
निर्माता स्कॉट रुडिन
एडम श्रोएडर
लैरी फ़्रैंको
अभिनेता जॉनी डेप
क्रिस्टीना रिची
मिरैंडा रिचर्डसन
माइकल गैम्बन
कैस्पर वैन डीन
जेफ़्री जोन्स
छायाकार एमैन्युएल लुबेस्की
संपादक ख्रिस लेबेंसन
संगीतकार डैनी एल्फ़मन
निर्माण
कंपनियां
Mandalay Pictures
Scott Rudin Productions
American Zoetrope
Tim Burton Productions
वितरक पैरामाउंट पिक्चर्स (अमेरिका और भारत)
प्रदर्शन तिथियाँ
17 नवंबर 1999 (लॉस एंजेलेस, कैलिफ़ोर्निया)
19 नवंबर 1999 (अमेरिका)
14 जुलाई 2000 (भारत)
लम्बाई
105 मिनट
देश अमेरिका
भाषा अंग्रेज़ी
लागत $70 मिलियन
कुल कारोबार $207 मिलियन

स्लीपी हॉलो (अंग्रेज़ी: Sleepy Hollow) 1999 की अमेरिकी गॉथिक अलौकिक डरावनी फिल्म है, जिसका निर्दशन टिम बर्टन ने किया है। यह वाशिंगटन इरविंग की 1820 की प्रसिद्ध लघु कथा द लीजेंड ऑफ स्लीपी हॉलो पर आधारित एक फिल्म रूपांतरण है। फिल्म में मुख्य भूमिकाओं में जॉनी डेप और क्रिस्टीना रिक्की हैं, जबकि सहायक भूमिकाओं में मिरांडा रिचर्डसन, माइकल गैंबोन, कैस्पर वैन डायन, क्रिस्टोफर ली और जेफरी जोन्स दिखाई देते हैं।

कहानी न्यूयॉर्क शहर के एक पुलिस कांस्टेबल, इचबॉड क्रेन के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसे स्लीपी हॉलो गाँव में होने वाली रहस्यमय हत्याओं की जाँच के लिए भेजा जाता है। इन हत्याओं के पीछे एक पौराणिक सिरविहीन अश्वारोही (हेडलेस हॉर्समैन) का हाथ होने की चर्चा है।

फिल्म का विकास 1993 में पैरामाउंट पिक्चर्स शुरू हुआ। प्रारंभिक रूप से केविन याघेर को एंड्रयू केविन वॉकर की पटकथा पर आधारित एक कम बजट की स्लेशर फिल्म के निर्देशन के लिए चुना गया। हालाँकि, पैरामाउंट के साथ रचनात्मक मतभेदों के कारण याघेर को परियोजना से हटाकर केवल प्रोस्थेटिक मेकअप डिज़ाइनर के रूप में पदावनत किया गया। इसके बाद जून 1998 में टिम बर्टन को निर्देशन के लिए नियुक्त किया गया। फिल्म की शूटिंग नवंबर 1998 से मई 1999 तक चली।

फिल्म का विश्व प्रीमियर 17 नवंबर 1999 को हॉलीवुड के मैन के चीनी थिएटर में हुआ, और इसे पैरामाउंट पिक्चर्स द्वारा 19 नवंबर 1999 को संयुक्त राज्य अमेरिका में रिलीज़ किया गया। फिल्म के समीक्षकों से सामान्यत: सकारात्मक प्रतिक्रियाएँ मिलीं। समीक्षकों ने इसके प्रदर्शन, निर्देशन, पटकथा, संगीत स्कोर, गहरे हास्य, दृश्य प्रभावों और वातावरण की विशेष रूप से प्रशंसा की। स्लीपी हॉलो ने विश्व स्तर पर लगभग 207 मिलियन अमेरिकी डॉलर की कमाई की और इसे सर्वश्रेष्ठ कला निर्देशन (Best Art Direction) के लिए अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

१७९९ में, न्यूयॉर्क शहर के एक पुलिस कांस्टेबल, इचबॉड क्रेन, जो वैज्ञानिक तरीकों में विश्वास रखने के लिए आलोचना का सामना कर रहा होता है, को न्यूयॉर्क राज्य के एक छोटे से गाँव, स्लीपी हॉलो, भेजा जाता है। यह गाँव रहस्यमय और क्रूर हत्याओं की एक श्रृंखला से आतंकित है — जिनके शिकार एक धनी पिता-पुत्र, पीटर और डिर्क वैन गैरेट, तथा एक विधवा, एमिली विनशिप होती हैं।

स्लीपी हॉलो पहुँचने पर इचबॉड का स्वागत गाँव के प्रमुख बुजुर्गों द्वारा किया जाता है, जिनमें धनी व्यवसायी बाल्टस वान टैसेल, डॉक्टर थॉमस लैंकेस्टर, रेवरेन्ड स्टीनविक, नोटरी जेम्स हार्डनब्रुक और मजिस्ट्रेट सैमुअल फिलिप शामिल हैं। उनसे उसे पता चलता है कि ग्रामीणों का विश्वास है कि इन हत्याओं के पीछे एक “सिरविहीन अश्वारोही” (हेडलेस हॉर्समैन) का हाथ है — जो अमेरिकी स्वतंत्रता संग्राम के दौरान मारा गया एक हेसियन भाड़े का सैनिक था, और अब अपने कटे हुए सिर की तलाश में एक काले घोड़े पर सवार होकर गाँव में आतंक फैलाता है।

अलौकिक घटनाओं पर संदेह करते हुए, इचबॉड क्रेन अपनी जाँच शुरू करता है। वह बाल्टस वैन टैसेल और उनकी दूसरी पत्नी लेडी वैन टैसेल, के घर पर ठहरता है, जहाँ उसकी मुलाकात बाल्टस की दत्तक पुत्री कैटरीना वान टैसेल से होती है।

जल्द ही चौथी हत्या होती है- वान गैरेट परिवार में एक नौकर जोनाथन मास्बाथ की। इचबॉड,उसके पुत्र यंग मास्बाथ को अपने संरक्षण में ले लेता है और इचबोड और उसकी सहायता से हत्याओं की तहकीकात जारी रखता है। मजिस्ट्रेट फिलिप्स से मिली एक सूचना के आधार पर इचबॉड को पता चलता है कि विधवा गर्भवती थी। फिलिप्स द्वारा इचबोड को यह जानकारी देने के तुरंत बाद ही सिरविहीन घुड़सवार प्रकट होता है और उसका सिर काट कर गायब हो जाता है।

इचबॉड, यंग मास्बाथ और कैटरीना सुरागों का पीछा करते हुए वेस्टर्न वुड्स पहुँचते हैं, जहाँ उन्हें एक गुफा में रहने वाली एक चुड़ैल मिलती है। वह "ट्री ऑफ द डेड" नामक वृक्ष के नीचे स्थित अश्वारोही की कब्र का स्थान बताती है। इचबॉड कब्र खोदता है और पाता है कि वहाँ से घुड़सवार की खोपड़ी गायब है। यह निष्कर्ष निकालता है कि इसे किसी ऐसे व्यक्ति ने चुरा लिया है जो अब उसे नियंत्रित करता है और पेड़ जीवित दुनिया में उसका पोर्टल है।

उस रात सिरविहीन घुड़सवार गाँव की दाई, बेथ किलियन और उसके परिवार की हत्या कर देता है। जब कैटरीना का प्रेमी ब्रोम वैन ब्रंट हस्तक्षेप करने की कोशिश करता है, तो घुड़सवार उसकी भी हत्या कर देता है। इन घटनाओं के बाद इचबॉड यह निष्कर्ष निकालता है कि अश्वारोही अनियोजित रूप से नहीं, बल्कि किसी साजिश से जुड़े चुनिंदा लोगों को निशाना बना रहा है।

इचबॉड और यंग मास्बाथ आगे की जानकारी के लिए नोटरी जेम्स हार्डनब्रुक से मिलते हैं। जो बताता है कि पहला शिकार, पीटर वान गैरेट, ने गुप्त रूप से विधवा से विवाह किया था और एक नई वसीयत तैयार की थी, जिसमें उसने अपनी संपत्ति और उत्तराधिकार अपने अजन्मे बच्चे के नाम कर दिए थे। इस खुलासे से इचबॉड निष्कर्ष निकालता है कि हत्याओं के पीछे कोई व्यक्ति है जिसने घुड़सवार की खोपड़ी चुरा ली है और अब वह उसी व्यक्ति के नियंत्रण में काम कर रहा है- जबकि “ट्री ऑफ द डेड” जीवित संसार में उसका प्रवेशद्वार (पोर्टल) है।

जब इचबॉड पर आरोप लगने लगते हैं, तो कैटरीना उसके द्वारा जुटाए गए सबूतों को जला देती है। इस बीच, हार्डनब्रुक आत्महत्या कर लेता है। रेनरेन्ड स्टीनविक इचबॉड को बदनाम करने के उद्देश्य से गाँव की एक आम सभा बुलाता है, लेकिन सभा के दौरान बाल्टस वान टैसेल चर्च में घुस जाता है और घोषणा करता है कि सिरविहीन घुड़सवार ने उसकी पत्नी की हत्या कर दी है।

कुछ ही देर बाद, घुड़सवार चर्च पर हमला करता है, पवित्र स्थान की सीमाओं के कारण अंदर प्रवेश नहीं कर पाता है। हंगामे में गाँव के बुजुर्ग एक-दूसरे से भिड़ जाते हैं। स्टीनविक, डॉक्टर लैंकेस्टर की हत्या कर देता है, और बदले में बाल्टस उसे मार देता है। उसी क्षण, बाल्टस को भी अचानक एक भाले (हार्पून) से भेद दिया जाता है और एक खिड़की के आर-पार घसीटकर बाहर ले जाया जाता है, जहाँ सिरविहीन घुड़सवार उसका सिर काट कर अपने साथ ले जाता है।

शुरूआत में इचबॉड यह निष्कर्ष निकालता है कि कैटरीना ही सिरविहीन घुड़सवार को नियंत्रित कर रही है। हालाँकि, बाद में उसे पता चलता है कि जिस प्रतीक को उसने कैटरीना द्वारा बनाए गए “आह्वान चिन्ह” (summoning symbol) के रूप में समझा था - जो उसके बिस्तर के नीचे और चर्च में बना हुआ था - वह वास्तव में सुरक्षा का प्रतीक (protective charm) है। इसी बीच, इचबॉड को यह भी पता चलता है कि लेडी वान टैसल के तथाकथित "घाव" वास्तव में एक क्षत-विक्षत शव पर किए गए छल का हिस्सा थे।

जल्द ही सच्चाई सामने आती है- लेडी वैन टैसल जीवित होती हैं और छाया से निकल कर स्वयं को घुड़सवार की वास्तविक स्वामिनी के रूप में प्रकट करती है। उसने अपनी मृत्यु का नाटक किया था और इसके लिए अपनी ही नौकरानी सारा, की हत्या कर दी थी, ताकि उसके सिरविहीन शरीर को अपने शव के रूप में प्रस्तुत किया जा सके।

लेडी वान टैसेल कैटरीना का अपहरण कर उसे पास की एक पवनचक्की में ले जाती है, जहाँ वह अपना असली अतीत उजागर करती है। वह बताती है कि बचपन में उसका परिवार पीटर वान गैरेट द्वारा बेदखल कर दिया गया था, जिसने उनकी ज़मीन बाल्टस वान टैसल के परीवार को दे दी थी। उसी अन्याय का बदला लेने के लिए उसने शैतान के साथ एक संधि की और बदले में सिरविहीन घुड़सवार को अपने नियंत्रण में ले लिया, ताकि वह वान गैरेट और वान टैसेल परिवार के सभी उत्तराधिकारियों और सहयोगियों का सफाया कर सके।

वैन टैसेल के घर में रहते हुए, लेडी वान टैसेल ने भय, ब्लैकमेल और वासना का उपयोग कर गाँव के अन्य प्रभावशाली लोगों को अपने षडयंत्र में शाविल किया। उसने सभी उत्तराधिकारियों, गवाहों और यहाँ तक कि अपनी ही बहन- जो "क्रोन डायन" (वेस्टर्न वुड्स की चुड़ैल) थी- को भी मार डाला क्योंकि उसने इचबॉड की मदद की थी। अंतत:, लेडी वान टैसेल कैटरीना को भी मारने के लिए सिरवीहीन घुड़सवार को बुलाती है।

जब सिरविहीन घुड़सवार प्रकट होता है, तो इचबॉड और यंग मास्बाथ कैटरीना को बचाने के लिए पवनचक्की की ओर दौड़ पड़ते हैं। वहाँ एक तीव्र संघर्ष होता है, जिसके दौरान पवनचक्की नष्ट हो जाती है। इसके बाद में घुड़सवार उनका पीछा करते हुए "ट्री ऑफ द डेड" तक पहुँचता है। इसी दौरान इचबॉड, लेडी वान टैसल से घुड़सवार की खोपड़ी को वापस ले लेता है और उसे उसके शरीर से जोड़ देता है और लेडी वान टैसल के नियंत्रण से मुक्त हो जाता है।

अपने सिर की पुन:प्राप्ति के साथ, सिरविहीन घुड़सवार अपना असली रूप धारण करता है, लेडी वान टैसल का अपहरण कर उसे एक भयानक, रक्तरंजित चुंबन देता है और उसे अपने साथ "ट्री ऑफ द डेड" के माध्यम से नर्क की ओर ले जाता है- इस प्रकार वह उनके बीच हुए "सौदे" का अंत करता है।

घटनाओं के शांत होने के बाद, इचबॉड कैटरीना और यंग मास्बाथ के साथ न्यूयॉर्क लौट जाता है- ठीक नई सदी (1800) की शुरूआत से पहले।

अभिनेता और पात्र

[संपादित करें]
स्लीपी हॉलो के प्रमुख अभिनेता और उनके पात्र
अभिनेता पात्र चारित्रिक विवरण
जॉनी डेप इचबॉड क्रेन वह एक विचित्र, किंतु सहानुभूतिपूर्ण अन्वेषक है जो आधुनिक विज्ञान को पुलिस प्रक्रियाओं (प्रारंभिक फोरेंसिक विज्ञान) में शामिल करने के लिए उत्साहित है, लेकिन खून और कीटों की दृष्टि से अत्यधिक संवेदनशील है।
क्रिस्टीना रिची कैटरीना वैन टैसल इचबॉड की प्रेमिका और शहर के सबसे धनी किसान बाल्टस वैन टैसल की एकमात्र उत्तराधिकारी।
मिरैंडा रिचर्डसन लेडी मैरी वैन टैसल (नी आर्चर; जो स्वयं को “प्रेस्टन” के रूप में प्रस्तुत करती है) बाल्टस की पत्नी और कैटरीना की सौतेली माँ, जो एक तामसिक (काली) डायन होने का खुलासा करती है। रिचर्डसन ने लेडी वैन टैसल की बहन “क्रोन विच” की भूमिका भी निभाई है।
माइकल गैम्बोन बाल्टस वैन टैसल कैटरीना के पिता और स्लीपी हॉलो के धनी नेता, जिन्हें पीटर वैन गैरेट की हत्या के बाद नगर प्रमुख के रूप में मान्यता दी गई।
कैस्पर वैन डीन ब्रॉम वैन ब्रंट एक बलशाली और अभिमानी कुलीन व्यक्ति जो कैटरीना के साथ रोमांटिक रूप से जुड़ा हुआ है।
जेफ़्री जोन्स रेवरेन्ड स्टीनविक एक तपस्वी किंतु भ्रष्ट नगर पादरी।
क्रिस्टोफर ली बरगोमास्टर न्यूयॉर्क का वरिष्ठ अधिकारी जो इचबॉड को स्लीपी हॉलो भेजता है।
रिचर्ड ग्रिफ़िथ्स मजिस्ट्रेट सैम्युअल फिलिप्से एक नशेड़ी नगर मजिस्ट्रेट।
ईयन मॅकडर्मिड डॉ. थॉमस लैंकेस्टर शहर के चिकित्सक और सर्जन।
माइकल गोघ नोटरी जेम्स हार्डनब्रुक बुद्धिमान लेकिन भयभीत नगर बैंकर।
मार्क पिकरिंग यंग मासबाथ एक अनाथ लड़का जो अपने पिता की घुड़सवार द्वारा हत्या के बाद इचबॉड को पिता-तुल्य मानता है।
क्रिस्टोफर वॉकन / रे पार्क हेडलेस हॉर्समैन अमेरिकी क्रांतिकारी युद्ध के दौरान अमेरिका भेजा गया एक क्रूर और दुखद हेसियन भाड़े का सैनिक, जो युद्ध में अपना सिर खो देता है। वॉकन ने हेसियन का चित्रण किया है, जबकि रे पार्क ने सिरविहीन घुड़सवार की भूमिका निभाई है।
क्लेयर स्किनर बेथ किलन नगर की दाई।
स्टीव वैडिंगटन श्री किलन बेथ किलन का पति।
शॉन स्टीफेंस थॉमस किलन किलन दंपति का पुत्र।
अलुन आर्मस्ट्रॉन्ग हाई कॉन्स्टेबल न्यूयॉर्क पुलिस का वरिष्ठ अधिकारी।
मार्क स्पॉल्डिंग जोनाथन मासबाथ यंग मासबाथ का पिता, जिसे घुड़सवार मार देता है।
लिसा मरी लेडी क्रेन (स्मृति दृश्यों में) इचबॉड की माँ, जो सौम्य जादू-टोना करती थी और जिसे उसके धर्मनिष्ठ पति ने मार डाला।
पीटर गिनिस लॉर्ड क्रेन (स्मृति दृश्यों में) इचबॉड के धर्मनिष्ठ पिता जिन्होंने अपनी पत्नी को जादू-टोना के आरोप में प्रताड़ित कर मार डाला।
मार्टिन लैंडौ पीटर वैन गैरेट स्लीपी हॉलो का प्रमुख नागरिक, जिसकी हत्या सिरविहीन घुड़सवार द्वारा की जाती है। यह भूमिका बिना श्रेय (uncredited) के थी।

उत्पादन

[संपादित करें]

फिल्माने

[संपादित करें]

डिज़ाइन

[संपादित करें]

छायांकन

[संपादित करें]

दृश्यात्मक प्रभाव

[संपादित करें]

फिल्म का संगीत डैनी एल्फमैन ने लिखा और निर्मित किया है।

Untitled

सार्वजनिक रिलीज

[संपादित करें]

आलोचनात्मक स्वीकार्यता

[संपादित करें]

पुरस्कार

[संपादित करें]

यह सभी देखें

[संपादित करें]
  1. स्लीपी हॉलो (Sleepy Hollow) (व/A) (cut). Central Board of Film Certification Archived 2019-01-17 at the वेबैक मशीन.

बाहरी कड़ियाँ

[संपादित करें]