गरिमा जैन

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
गरिमा जैन
जन्म 13 मार्च 1993 (1993-03-13) (आयु 31)
भारत इंदौर, मध्य प्रदेश, भारत
राष्ट्रीयता भारतीय
पेशा अभिनेत्री
धर्म हिन्दू धर्म

गरिमा जैन एक भारतीय अभिनेत्री हैं।[1][2] उन्होंने मर्दानी 2 (2019),[3] आफत-ए-इश्क (2021) और गंदी बात 4, XXX (वेब श्रृंखला) सीजन 2, तंत्र (टीवी श्रृंखला) और मस्तराम जैसी वेब सीरीज़ में काम किया है।[4][5]

प्रारंभिक जीवन और पृष्ठभूमि[संपादित करें]

गरिमा जैन का जन्म इंदौर, मध्य प्रदेश में शनिवार, 13 मार्च 1993 को हुआ था ।[6][7] उसकी राशि मीन है। उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा इंदौर के शिशुकुंज इंटरनेशनल स्कूल, एडवांस एकेडमी और विद्या सागर स्कूल से की और स्नातक की पढ़ाई करने के लिए प्रेस्टीज इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड रिसर्च (PIMR) गईं।

कैरियर[संपादित करें]

2015 में सीरियल ‘दोस्ती यारियां मनमर्जियां’ से उन्होंने टीवी दुनिया में डेब्यू किया। इसके अलावा गरिमा जैन मिसिस कौशिक की पाँच बहुएँ, ‘मैं ना भूलूंगी’, स्टार प्लस की महाभारत (२०१३ धारावाहिक), कवच (धारावाहिक), ‘आज की हाउसवाइफ सब जानती है’ में भी नजर आईं थीं।[8][9] 2013 में, गरिमा ने महाभारत (२०१३ धारावाहिक) में दुःशला की भूमिका निभाई। उन्होंने सीरियल ये है मोहब्बतें में भी काम किया। गरिमा ने 2016 में टीवी सीरियल शक्ति - अस्तित्व के एहसास की में काम किया है।[10][11][12] बाद में उन्होंने श्रीमद् भागवत महापुराण में काम किया। 2021 में, गरिमा की नई वेबसीरीज द प्रयाग राज (अध्ययन सुमन के विपरीत) रिलीज़ की जाएगी।

गरिमा जैन एक प्रशिक्षित गायिका और कथक नृत्यांगना भी हैं। उन्होंने 2009 में 9 मिनट 2 सेकंड में 1000 राउंड का प्रयास करके गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया था।[13]

व्यक्तिगत जीवन[संपादित करें]

गरिमा शुरुआत में 2018 में कुछ महीनों के लिए विवियन डीसेना के साथ संबंध में थी। 2019 में, वह एक हीरा व्यापारी, राहुल सराफ, से सगाई की थी,[14] लेकिन बाद में रिश्ता टूट गया था ।

फिल्मोग्राफी[संपादित करें]

  • मर्दानी २

टेलीविजन[संपादित करें]

वेब सीरीज़[संपादित करें]

  • गंदी बात
  • तंत्र (टीवी श्रृंखला)
  • XXX (वेब श्रृंखला) सीजन 2
  • ट्विस्टेड (वेब श्रृंखला)
  • मस्तराम
  • प्रयाग राज

इन्हें भी देखें[संपादित करें]

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. "'Transition from cute to babe was toughest!'".
  2. "Garima Jain opts for online riyaaz with singer Anup Jalota".
  3. "XXX 2: मर्दानी से मस्तराम तक में किया काम, गरिमा जैन यूं बनीं एकता कपूर की बोल्ड एक्ट्रेस".
  4. "अनाथ बच्चियों की भी जिम्मेदारी उठाती हैं 'गंदी बात 5' फेम एक्ट्रेस गरिमा जैन, ऐसी है जिंदगी".
  5. "Star Garima Jain 'I Refused Frontal And Side Nudity But Have Kissed In A Hot Scene'". मूल से 18 मार्च 2023 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2 फ़रवरी 2021.
  6. "XXX 2 Actress Garima Jain रहने वाली हैं Indore की, इस टीवी स्टार से था अफेयर".
  7. "'साउथ' में धूम मचा रही शहर की गरिमा".
  8. "Garima Jain joins Nigaar Khan in Main Naa Bhoolungi".
  9. "Happy to bag 'Kawach...', 'Shakti...': Garima Jain".
  10. "A day with Shakti actress Garima Jain".
  11. "When Shakti actresses Kamya Panjabi and Garima Jain got into a fight over Jennifer Winget's Bepannaah".
  12. "Telly actress Garima Jain sings for her fans".
  13. "महाभारत में भी काम कर चुकी हैं XXX 2 फेम एक्ट्रेस गरिमा जैन, गिनीज बुक में भी दर्ज करवा चुकी हैं नाम; जानिये…".
  14. "XXX 2 फेम एक्ट्रेस गरिमा जैन ने मशहूर हीरा कारोबारी से की थी सगाई, इंटिमेट सीन के चलते टूट गया था रिश्ता".

बाहरी कड़ियाँ[संपादित करें]