कॉकेशियन शेफर्ड (कुत्ता)

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से

कॉकेशियन शेफर्ड
कॉकेशियन शेफर्ड कुत्ता
वैज्ञानिक वर्गीकरण

कॉकेशियन शेफर्ड कुत्ते की एक नस्ल हैं। ये कॉकस क्षेत्र के देशों में विकसित किए गए थें। ये विशेष रूप से जॉर्जिया, आर्मीनिया, अज़रबाइजान, यारोस्लाव्ल ओब्लास्ट, रोस्तोव ओब्लास्ट, प्रिमोर्स्की, क्रास्नोदार क्राय, स्ताव्रोपोल क्राय, आदिगेया, कालमिकिया, काराचाए-चरकस्सिया, काबारदीनो-बल्कारिया, उत्तर ओसेतिया-आलानिया, इन्गुशेतिया, चेचन्या, दाग़िस्तान में पाए जाते हैं। ये कुत्ते सुरक्षा की दृष्टि से अत्यंत ही उपयोगी माने जाते हैं, यही कारण है कि पूंजीपतियों और उद्योगपतियों के द्वारा इन्हें अधिकाधिक पाला जाता हैं। इन्हें सोवियत संघ में 1920-21 के दौरान काकेशस पर्वत शृंखला और दक्षिणी रूस के स्टेपी क्षेत्र के कुत्तों के मिलन से विकसित किया गया था। जॉर्जिया का काकेशस पर्वत शृंखला कॉकेशियन शेफर्ड कुत्तों की संख्या और गुणवत्ता दोनों ही दृष्टियों से इनके वितरण का प्रमुख क्षेत्र रहा है।[1]

इतिहास[संपादित करें]

कॉकेशियन शेफर्ड कुत्तों को काकेशस पर्वत शृंखला के चरवाहों के द्वारा अपने भेड़ो और दूसरे पालतू जानवरों को, भेड़ियों आदि जंगली जानवरों से बचाने के लिए विकसित किया गया था। स्वभाव से साहसी और निडर होने के कारण बहुत कम समय में ये उस क्षेत्र के चरवाहों के बीच लोकप्रिय हो गए। अलग-अलग क्षेत्रों में इन कुत्तों के रूप में कुछ अन्तर देखें गए हैं, जैसे अज़रबैजान में इन कुत्तों की लम्बाई काफी ज्यादा और वजन कम होता है तो वहीं दागेस्तान में ये छोटे और रूपरेखा में लगभग चौकोर होते हैं। इन्गुशेतिया और चेचन्या में इनका वज़न ज्यादा और आकार बड़ा देखा गया है। ऐसा सम्भवतः जलवायु परिवर्तन और इनके विकास में आए विविधता के कारण है। इनका सर्वप्रथम ज़िक्र रूसी सिनोलॉजिस्ट अलेक्सांद्र माज़ोवर में देखने को मिलता है। 1984 में सोवियत संघ के संरक्षण में अंतर्राष्ट्रीय सिनोलॉजिकल फेडरेशन के द्वारा इन्हें एक विशेष कुत्ते के रूप में मान्यता दी गई थी।[2][3][4][5]

विशेषताएँ[संपादित करें]

कॉकेशियन शेफर्ड बौद्धिक रूप से विकसित और स्वतंत्र प्रवृत्ति के कुत्तें हैं। इनकी मुख्य विशेषता यह है कि ये स्थिति का विश्लेषण करने और अपने परिवार के सदस्यों पर आए खतरे को भांपने में सक्षम हैं। अपने क्षेत्र की सुरक्षा इन कुत्तों की विशिष्टता है। एक नर कॉकेशियन शेफर्ड कुत्ते का वजन 50 किलोग्राम और ऊँचाई 68 सेंटीमीटर होता है और एक मादा कॉकेशियन शेफर्ड कुत्ते का वजन 40 किलोग्राम और ऊँचाई 64 सेंटीमीटर तक होता है।[6][7]

अपने आक्रामक स्वभाव के कारण कॉकेशियन शेफर्ड कुत्ते डेनमार्क में प्रतिबंधित हैं और रूस में भी कुछ प्रतिबंधों के अधीन हैं।[8][9]

इन्हें भी देखें[संपादित करें]

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. Племенное дело в служебном собаководстве (Александр Павлович Мазовер) Страница 2 - ЛитВек - Читать онлайн полностью (रूसी में). अभिगमन तिथि 24 जून 2023.
  2. Wilcox, Bonnie; Walkowicz, Chris (1993). Atlas of dog breeds of the world. Neptune City, NJ : TFH Publications ; Lanham, MD : Distributed in the U.S. to the Bookstore and library trade by National Book Network. आई॰ऍस॰बी॰ऍन॰ 978-0-86622-551-9. अभिगमन तिथि 24 जून 2023.
  3. Morris, Desmond (2002). Dogs : the ultimate dictionary of over 1,000 dog breeds. North Pomfret, Vt. : Trafalgar Square Pub. आई॰ऍस॰बी॰ऍन॰ 978-1-57076-219-2. अभिगमन तिथि 24 जून 2023.
  4. Hancock, David (2014). Dogs of the shepherds : a review of the pastoral breeds. Ramsbury, Marlborough, Wiltshire : The Crowood Press Ltd. आई॰ऍस॰बी॰ऍन॰ 978-1-84797-809-7. अभिगमन तिथि 24 जून 2023.
  5. "KAVKAZSKAÏA OVTCHARKA". www.fci.be. अभिगमन तिथि 24 जून 2023.
  6. Kim Dennis-Bryan (2020 [2012])). The Complete Dog Breed Book, second edition. London: Dorling Kindersley. ISBN 9780241412732
  7. "Caucasian shepherd dogs bred for hunting Russian bears go on sale in Northern Ireland for first time". BelfastTelegraph.co.uk. 30 जुलाई 2014. अभिगमन तिथि 24 जून 2023.
  8. "Danish Legislation on Dogs". Danish Ministry of Food, Agriculture and Fisheries. मूल से 5 जुलाई 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 29 December 2022.
  9. "Russia's Interior Ministry compiles list of potentially dangerous dog breeds". TASS. अभिगमन तिथि 29 December 2022.