डाबरमैन

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से

डाबरमैन
एक महिला डाबरमैन
वैज्ञानिक वर्गीकरण

डाबरमैन कुत्ते की एक नस्ल हैं। ये एक घरेलू/पालतू जानवर हैं। इन्हें 1890 में जर्मनी के एक टैक्स कलेक्टर कार्ल फ्रेडरिक लुई डाबरमैन के द्वारा विभिन्न कुत्तों के बीच प्रजनन करवाकर विकसित किया गया था। 1894 में कार्ल फ्रेडरिक लुई डाबरमैन की मृत्यु के बाद, जर्मनी के निवासियों ने उनके सम्मान में इस नस्ल का नाम डाबरमैन-पिंस्चर रख दिया हालांकि आधी शताब्दी के बाद अंग्रेजों ने इन कुत्तों के नाम के पीछे से पिंस्चर शब्द को हटा दिया पर अमेरिका और कनाडा में आज भी इन्हें डाबरमैन-पिंस्चर ही कहा जाता है। डाबरमैन की पहचान यह होती है कि इनके पास एक लंबा थूथन होता हैं। इनका वजन आमतौर पर ज्यादा नहीं होता है। इनकी चाल इन्हें दूसरे कुत्तों से अलग व विशेष बनाती हैं। पहले इनके कानों को अधिक नीचे झुकाने और इनके पूँछ को अधिक गोल मोड़ने के लिए जन्म के बाद इन्हें एक विशेष प्रक्रिया से गुजारा जाता था, जिसे अब वर्तमान समय में कुछ देशों द्वारा क्रूर और अनावश्यक मनाते हुए अवैध घोषित कर दिया गया है। डाबरमैन की छाती, पंजे/पैर, थूथन और आँखों के ऊपर और पूँछ के नीचे कुछ निशान पाए जाते हैं। डाबरमैन को बुद्धिमान, सतर्क, और दृढ़ इच्छा शक्ति वाला कुत्ता माना जाता है। इनकी वफादारी को देखते हुए, लोगों के द्वारा इनको रक्षक कुत्तों के रूप में भी प्रयोग में लाया जाता है।[1][2][3][4]

इतिहास[संपादित करें]

डाबरमैन को 1880 के दशक में जर्मनी के अपोल्डा शहर में रहने वाले एक टैक्स कलेक्टर कार्ल फ्रेडरिक लुई डाबरमैन ने अनुवांशिक प्रक्रिया द्वारा विकसित किया था। वे अपोल्डा डॉग पाउंड नामक संस्था चलाते थें। कई नस्ल के कुत्तों की जानकारी रखने वाले कार्ल फ्रेडरिक लुई डाबरमैन ने सुरक्षा के उद्देश्य से इस नस्ल को विकसित किया था, जिस कारण उन्होंने इसे एक सहनशील, शक्तिशाली और बुद्धिमान नस्ल बनाया। उनकी मृत्यु के पांच साल बाद, ओटो गोएलर नामक प्रजनक ने राष्ट्र डोबर्मन पिंस्चर क्लब की स्थापना की और इस नस्ल को और अधिक विकसित करने में अपनी भूमिका निभाई।[5][6]

ऐसा माना जाता है कि इस नस्ल के कुत्तों के विकास के लिए कई अलग-अलग नस्लों का सहारा लिया गया था, जिनमें ब्यूसरन, जर्मन पिंसर, रोटवीलर और वीमरनर शामिल हैं। वहीं अमेरिकी केनेल क्लब ने इस सूची में शॉर्टहेयर शेफर्ड और ब्लैक एंड टैन टेरियर नस्ल को भी शामिल किया है।[7]

द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान अमेरिका ने इसे अपने आधिकारिक सैन्य कुत्ते के रूप में अपनाया था। 2012 और 2013 में अमेरिकी केनेल क्लब ने इसे 12वें सबसे लोकप्रिय कुत्ते के रूप में सूचीबद्ध किया था।[8]

इन्हें भी देखें[संपादित करें]

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. "डाबरमैन नस्ल के लिए मानक" (PDF). FCI. मूल से 4 सितम्बर 2014 को पुरालेखित (PDF). अभिगमन तिथि 21 जनवरी 2015.
  2. "Get to Know the Doberman Pinscher" Archived 9 फ़रवरी 2015 at the वेबैक मशीन, 'The American Kennel Club', retrieved 6 May 2014
  3. "Dobermans Suffer From a Bad Press". The New York Times. 15 February 1993. मूल से 20 August 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 20 August 2018.
  4. Janice Biniok. The Doberman Pinscher. Ed. TFH Publications Inc, 2009. ISBN 9780793842537. P. 7
  5. Donnelly, Kerry (1988). डाबरमैन-पिंस्चर. US: T.F.H. Publications. पपृ॰ 8–11. आई॰ऍस॰बी॰ऍन॰ 9780866228060.
  6. डाबरमैन-पिंस्चर के लिए कुछ सामान्य जानकारी. US: Dace Publishing. 1997. पपृ॰ 9–11. आई॰ऍस॰बी॰ऍन॰ 9780932045102.
  7. "नस्ल का इतिहास". डाबरमैन-पिंस्चर क्लब ऑफ अमेरिका. मूल से 18 February 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 24 August 2016.
  8. "अमेरिकी केनेल क्लब द्वारा प्रस्तुत कुत्तों की पंजीकरण सांख्यिकी". AKC.org. American Kennel Club. मूल से 16 July 2007 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 6 May 2014.