डालमेशियन (कुत्ता)

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से

डालमेशियन
एक नर डालमेशियन कुत्ता
वैज्ञानिक वर्गीकरण

डालमेशियन कुत्ते की एक नस्ल है, ये आमतौर पर सफेद रंग के होते हैं और इन पर काले या भूरे रंग के धब्बें होते हैं। ये एक तरह के शिकारी कुत्ते हैं। इन्हें शुरुआती दिनों में सवारी के डिब्बे ढोने के लिए इस्तेमाल किया जाता था। इस नस्ल के कुत्तों का विकास आज के क्रोएशिया और उसके ऐतिहासिक क्षेत्र डाल्मेशिया में हुआ था। ऐसा माना जाता है कि इस नस्ल के कुत्तों के शुरुआती पूर्वज पेण्टिंग और ग्रेट डेन कुत्तों की नस्ल थीं। वर्तमान समय में ये एक लोकप्रिय पालतू जानवर के रूप में जाने जाते हैं। जानवरों के लिए आयोजित कई उत्साही प्रतियोगिताओं में डाल्मेशियन कुत्तों को देखा जाता है। इनकी विशेषता होती है कि ये अति धीरज, सहनशील और मांसल होते हैं। अमेरिकी केनेल क्लब के अनुसार पूरी तरह से विकसित होने के बाद डालमेशियन कुत्ते की लम्बाई 19 से 23 इंच अर्थात 48 से 58 से॰मी॰ हो जाती है।[1][2][3][4][5][6][7]

स्वास्थ्य[संपादित करें]

किसी भी अन्य नस्ल के कुत्तों की तरह डालमेशियन कुत्तों को भी कुछ स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ता हैं, इनमें बहरापन, एलर्जी और मूत्र पथरी शामिल हैं। इन्हें खरीदने से पूर्व ग्राहक प्रतिष्ठित प्रजनकों के पास डालमेशियन कुत्तों के बच्चों की स्वास्थ्य स्थिति सुनिश्चित करने के लिए मस्तिष्क तंत्र श्रवण विकसित प्रतिक्रिया परीक्षण कराते हैं। डालमेशियन क्लब ऑफ अमेरिका के अनुसार एक डालमेशियन कुत्ते की औसत उम्र 11 से 13 साल के बीच होती है, हालांकि इनमें से कुछ कुत्ते 15 से 16 साल तक भी जीवित रह सकते हैं। अपने किशोरावस्था के अंत में इस नस्ल के पुरुष और महिला दोनों ही कुत्तों की हड्डियों में खिंचाव और संधि शोथ की स्थिति दिखाई पड़ती है। इस नस्ल के कुत्तों के लिए हाशिमोटो नामक रोग भी एक सामान्य बिमारी है, जो इस नस्ल के 11.6% कुत्तों में देखी जाती ही है।[8][9][10][11]

इतिहास[संपादित करें]

डालमेशियन कुत्ते का पहला ज्ञात लिखित संदर्भ 1375 में पाया गया है, काकोवो के बिशप पीटर ने डाल्मेशिया में पाए जाने वाले एक शिकारी कुत्ते का उल्लेख किया था, जिसके शरीर के विभिन्न हिस्सों पर छोटे-छोटे सफेद बाल और काले-काले गोल धब्बे पाए जाते थें। उन्होंने इस नस्ल को कैनिस डालमैटिकस नाम दिया था। इस नस्ल के कुछ शुरुआती कुत्तों के रूप 1600 से लेकर 1630 के मध्य में क्रोएशिया में देखे गए। काकोवो-ओसिजेक रोमन कैथोलिक आर्चडीओसीज़ में भी इनका लिखित उल्लेख मिलता है। 1771 में थॉमस पेनांट और 1790 में थॉमस बेविक ने इस नस्ल की उत्पत्ति डाल्मेशिया से मानते हुए इसे डालमेशियन नाम से सम्बोधित किया और तब से यही नाम इन कुत्तों के लिए आधिकारिक रूप से तय कर दिया गया।[12][13]

इन्हें भी देखें[संपादित करें]

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. "डालमेशियन नस्ल के मानक". द कैनाल क्लब. मूल से 19 January 2015 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 19 जनवरी 2015.
  2. "डालमेशियन कुत्ता". thekennelclub.org.uk.
  3. Milivoje Urošević; (2018) Basic morphometric parameters of the Dalmatian dog (Canis dalmaticus) p. 187; {Međunarodne kinološke federacije (FCI, 2017.) koja ovu pasminu svrstava u šestu grupu, grupu goniča..International Kennel Federation (FCI, 2017) classifies this breed in the sixth group, the group of hunting dogs.} [1]
  4. पूर्वी यूरोप: लोगों, भूमि और संस्कृति का परिचय. Santa Barbara, Calif.: ABC-CLIO. 2005. पृ॰ 413. आई॰ऍस॰बी॰ऍन॰ 1576078000.
  5. "Fédération Cynologique Internationale Standard of Dalmatian, No. 153, dated 14 April 1999" (PDF). Fci.be. अभिगमन तिथि 2011-10-26.
  6. "डालमेशियन-मानक" (PDF). अभिगमन तिथि 2013-08-12.
  7. Dalmatian PetMD |access-date=2020-07-03
  8. "द रेड बुक: द डालमेशियन क्लब ऑफ अमेरिका का डालमेशियन के बारे में सूचनात्मक विवरणिका". डालमेशियन क्लब ऑफ अमेरिका. अभिगमन तिथि 20 April 2011.
  9. "The Dalmatian Club of America Health Survey Results: Health Related Conditions". The Dalmatian Club of America. अभिगमन तिथि 20 April 2011.
  10. डालमेशियन के लिए शुद्ध नस्ल के कुत्ते का स्वास्थ्य सर्वेक्षण का सारांश परिणाम (PDF), द कैनाल क्लब, मूल से 23 April 2015 को पुरालेखित (PDF), अभिगमन तिथि 19 September 2014
  11. "OFA: Thyroid Statistics". मूल से 30 May 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 27 July 2013.
  12. Roman Ozimec, Frane Strikić, Jasminka Karoglan Kontić; (2015) Tradicijske sorte i pasmine Dalmacije(Traditional varieties and breeds of Dalmatia) p 521; ISBN 978-953-7429-51-5 [2]
  13. "FCI-Standard N° 153 – DALMATIAN (Dalmatinski pas)" (PDF). Hks.hr. Croatian Kennel Club. 30 May 2011. अभिगमन तिथि 22 May 2012.