एंड फ्लिक्स

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
एंड फ्लिक्स
देशभारत
प्रसारण क्षेत्रभारत
बांग्लादेश
श्रीलंका
नेपाल
प्रोग्रामिंग
भाषाएँअंग्रेजी
चित्र प्रारूप16:9 (576आई, एसडीटीवी)
16:9 (1080आई, एचडीटीवी)
स्वामित्व
स्वामित्वज़ी मनोरंजन उद्योग
इतिहास
आरंभ3 जून 2018
बदला गयाज़ी स्टूडियो
कड़ियाँ
वेबसाइटleapforth.in

एंड फ्लिक्स (अंग्रेज़ी: &flix) एक अंग्रेजी फिल्मों का चैनल है, जिसे ज़ी मनोरंजन उद्योग ने 3 जून 2018 को ज़ी स्टूडियो के स्थान पर शुरू किया था। इसमें हर रविवार नए फिल्मों को दिखाया जाता है, जिसमें अधिकतर फिल्में सोनी पिक्चर्स की होती हैं, और अन्य फिल्में पैरामाउंट, डिज़्नी और अन्य स्टुडियो के होते हैं। ये चैनल एसडी और एचडी दोनों में उपलब्ध है।

इतिहास[संपादित करें]

इस चैनल से पहले ज़ी का अंग्रेजी में ज़ी स्टुडियो ही मुख्य चैनल था, जिसे 2005 में शुरू किया गया था और 3 जून 2018 को बंद कर दिया गया। इसके स्थान पर एंड फ्लिक्स को शुरू किया गया, लेकिन इसके पहले फिल्म के प्रसारण तक इसमें परीक्षण किया जा रहा था। इसमें पहला फिल्म "स्पाइडरमैन: होमकमिंग" था, जिसका प्रसारण 3 जून 2018 को किया गया था, उसके बाद से चैनल में विज्ञापन भी शुरू कर दिया गया।

सन्दर्भ[संपादित करें]

बाहरी कड़ियाँ[संपादित करें]