अजीवात् जीवोत्पत्ति

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
अमरीका के ग्लेशियर नेशनल पार्क की सियह फार्मेशन (अंग्रेज़ी: Siyeh Formation) में कैंब्रियनपूर्वी स्ट्रॉमैटोलाइट (अंग्रेज़ी: Precambrian stromatolites)। वर्ष २००२ में वैज्ञानिक पत्रिका नेचर में प्रकाशित एक शोधपत्र ने सुझाव दिया कि ३.५ अरब वर्ष पुराने इस भूविज्ञानी फार्मेशन में सूक्ष्मजीव साइनोबैक्टीरिया (अंग्रेज़ी: Cyanobacteria) के जीवाश्म हैं। इसके अनुसार ये पृथ्वी पर जीवन के सबसे प्राचीन सुराग हैं।

पृथ्वी जीवन की उत्पत्ति कैसे हुई, यह एक वैज्ञानिक समस्या है जिसके लिए अभी तक सर्वमान्य सिद्धान्त नहीं मिले हैं। वैसे तो इसके बारे में बहुत से सिद्धान्त दिए गए हैं, किन्तु स्पष्ट तथ्यों से मण्डित सिद्धान्त बहुत कम हैं।[1]

हाँ, अधिकांश विशेषज्ञ इस बात पर सहमत हैं कि वर्तमान में धरती पर जितना भी जीवन है, वह सब किसी एक आदि जीव से उत्पन्न हुआ है।[2] किन्तु यह पता नहीं है कि यह आदि जीव-रूप कैसे बना या उत्पन्न हुआ। लेकिन वैज्ञानिकों का मानना है कि यह किसी प्राकृतिक प्रक्रिया के द्वारा हुआ (अप्राकृतिक या दैवी प्रक्रिया से नहीं) जो आज से लगभग ३९० करोड़ वर्ष पहले घटित हुई।

अजीवात् जीवोत्पत्ति (=निर्जीव से जीवन की उत्पत्ति ; अंग्रेज़ी: Abiogenesis) सरल कार्बनिक यौगिक जैसे निर्जीव पदार्थों से जीवन की उत्पत्ति की प्राकृतिक प्रक्रिया को कहते हैं।[3][4][5][6] जीवोत्पत्ति पृथ्वी पर अनुमानित ३.८ से ४ अरब वर्ष पूर्व हुई थी।[7] इसका अध्ययन प्रयोगशाला में किए गए कुछ प्रयोगों के द्वारा, और आज के जीवों के जेनेटिक पदार्थों से जीवन पूर्व पृथ्वी पर हुए उन रासायनिक अभिक्रियाओं का अनुमान लगा कर किया गया है जिनसे संभवतः जीवन की उत्पत्ति हुई है।[8]

जीवोत्पत्ति के अध्ययन के लिए मुख्यतः तीन तरह की परिस्थितियों का ध्यान रखना पड़ता है: भूभौतिकी, रासायनिक और जीवविज्ञानी[9] बहुत अध्ययन यह अनुसंधान करते हैं कि अपनी प्रतिलिपि बनाने वाले अणु कैसे उत्पन्न हुए। यह स्वीकृत है कि आज के सभी जीव आर एन ए अणुओं के वंशज हैं[10] (हालांकि यह जरुरी नहीं है कि आर एन ए आधारित जीवन अस्तित्व में आने वाला पहला जीवन था)।[11][12] मिलर-उरे प्रयोग (अंग्रेज़ी: Miller–Urey experiment) और अन्य ऐसे प्रयोगों ने साबित किया है कि अधिकांश अमीनो अम्लों (जो कि जीवन के बुनियादी रसायन हैं) का संश्लेषण प्राचीन पृथ्वी जैसी परिस्थितियों में अजैविक यौगिकों से हो सकता है। कार्बनिक यौगिक के संश्लेषण की कई क्रियाविधियों का अध्ययन किया गया है, इनमें तड़ित और विकिरण शामिल हैं। अन्य अध्ययन, जैसे कि "मेटाबोलिज्म फर्स्ट हाइपोथिसिस", यह समझने की कोशिश कर रहे हैं कि प्रतिलिपि बनाने वाले अणुओं की उत्पत्ति के लिए जरुरी रसायनों को बनाने के लिए क्या प्राचीन पृथ्वी पर उत्प्रेरक पदार्थों ने कोई भूमिका निभाई होगी।[13] जटिल कार्बनिक यौगिक सौर मण्डल और तारों के बीच के अंतरिक्ष में भी मिलें हैं। यह संभव है कि इन कार्बनिक यौगिकों ने पृथ्वी पर जीवन की शुरुआत के लिए सामग्री प्रदान की हो।[14][15][16][17]

पैनस्पेर्मिया हाइपोथिसिस (अंग्रेज़ी: Panspermia Hypothesisis) यह सुझाव देती है कि सूक्ष्मजीवी जीवन उल्काओं, क्षुद्रग्रहों और सौर मण्डल की अन्य छोटी वस्तुऔं द्वारा वितरित किया गया था, और जीवन ब्रह्माण्ड में हर जगह मौजूद हो सकता है।[18] यह सुझाया गया है कि जीवन बिग बैंग के कुछ समय बाद (जब ब्रह्माण्ड १ से १.७ करोड़ वर्ष पुराना था) उत्पन्न हुआ हो सकता है।[19][20] पैनस्पेर्मिया हाइपोथिसिस केवल यह बताती है कि जीवन कहाँ से आया, यह नहीं बताती की जीवन की उत्पत्ति कैसे हुई।

पृथ्वी की उम्र लगभग ४.५४ अरब वर्ष है।[21][22][23] जीवन का सबसे पुराना निर्विवादित सबूत ३.५ अरब वर्ष पुराना है।[24][25][26] वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया में ३.४८ अरब वर्ष पुराने बलुआ पत्थर में माइक्रोबियल चटाई के जीवाश्म मिलें हैं।[27][28][29] जीवन के इस से पुराने सबूत यह हैं १) ग्रीनलैंड में मिला ग्रेफाइट, जो की एक बायोजेनिक पदार्थ है[30] और २) २०१५ में पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया में ४.१ अरब वर्ष पुराने पत्थरों में मिले "बायोटिक जीवन के अवशेष"।[31][32] एक शोधकर्ता के अनुसार "अगर जीवन पृथ्वी पर बहुत जल्दी उत्पन्न हो गया था, तो यह ब्रह्माण्ड में सामान्य हो सकता है"।[33]

इन्हें भी देखें[संपादित करें]

बाहरी कड़ियाँ[संपादित करें]

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. Schopf, J. William (ed) 2002. Life's origin: the beginnings of biological evolution. University of California Press. ISBN 0-520-23391-3. A recent survey of the field.
  2. Steel, Mike & Penny, David 2010. "Origins of life: common ancestry put to the test". Nature. 465 (7295): 168–9. doi:10.1038/465168a. PMID 20463725.
  3. Oparin 1953, पृष्ठ vi
  4. Warmflash, David; Warmflash, Benjamin (November 2005). "Did Life Come from Another World?". Scientific American. Stuttgart: Georg von Holtzbrinck Publishing Group. 293 (5): 64–71. आइ॰एस॰एस॰एन॰ 0036-8733. डीओआइ:10.1038/scientificamerican1105-64.
  5. Yarus 2010, पृष्ठ 47
  6. Peretó, Juli (2005). "Controversies on the origin of life" (PDF). International Microbiology. Barcelona: Spanish Society for Microbiology. 8 (1): 23–31. PMID 15906258. आइ॰एस॰एस॰एन॰ 1139-6709. मूल से 24 अगस्त 2015 को पुरालेखित (PDF). अभिगमन तिथि 2015-06-01.
  7. "Potentially biogenic carbon preserved in a 4.1 billion-year-old zircon". मूल से 6 नवंबर 2015 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 3 दिसंबर 2015.
  8. Voet & Voet 2004, पृष्ठ 29
  9. Dyson 1999
  10. *Copley, Shelley D.; Smith, Eric; Morowitz, Harold J. (December 2007). "The origin of the RNA world: Co-evolution of genes and metabolism" (PDF). Bioorganic Chemistry. Amsterdam, the Netherlands: Elsevier. 35 (6): 430–443. PMID 17897696. आइ॰एस॰एस॰एन॰ 0045-2068. डीओआइ:10.1016/j.bioorg.2007.08.001. मूल से 5 सितंबर 2013 को पुरालेखित (PDF). अभिगमन तिथि 2015-06-08. The proposal that life on Earth arose from an RNA world is widely accepted.
  11. Robertson, Michael P.; Joyce, Gerald F. (May 2012). "The origins of the RNA world". Cold Spring Harbor Perspectives in Biology. Cold Spring Harbor, NY: Cold Spring Harbor Laboratory Press. 4 (5): a003608. PMID 20739415. आइ॰एस॰एस॰एन॰ 1943-0264. डीओआइ:10.1101/cshperspect.a003608. पी॰एम॰सी॰ 3331698.
  12. Cech, Thomas R. (July 2012). "The RNA Worlds in Context". Cold Spring Harbor Perspectives in Biology. Cold Spring Harbor, NY: Cold Spring Harbor Laboratory Press. 4 (7): a006742. PMID 21441585. आइ॰एस॰एस॰एन॰ 1943-0264. डीओआइ:10.1101/cshperspect.a006742. पी॰एम॰सी॰ 3385955.
  13. Keller, Markus A.; Turchyn, Alexandra V.; Ralser, Markus (25 March 2014). "Non‐enzymatic glycolysis and pentose phosphate pathway‐like reactions in a plausible Archean ocean". Molecular Systems Biology. Heidelberg, Germany: EMBO Press on behalf of the European Molecular Biology Organization. 10 (725). PMID 24771084. आइ॰एस॰एस॰एन॰ 1744-4292. डीओआइ:10.1002/msb.20145228. पी॰एम॰सी॰ 4023395.
  14. Ehrenfreund, Pascale; Cami, Jan (December 2010). "Cosmic carbon chemistry: from the interstellar medium to the early Earth". Cold Spring Harbor Perspectives in Biology. Cold Spring Harbor, NY: Cold Spring Harbor Laboratory Press. 2 (12): a002097. PMID 20554702. आइ॰एस॰एस॰एन॰ 1943-0264. डीओआइ:10.1101/cshperspect.a002097. पी॰एम॰सी॰ 2982172.
  15. Perkins, Sid (8 April 2015). "Organic molecules found circling nearby star". Science (News). Washington, D.C.: American Association for the Advancement of Science. आइ॰एस॰एस॰एन॰ 1095-9203. मूल से 13 जनवरी 2022 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2015-06-02.
  16. King, Anthony (14 April 2015). "Chemicals formed on meteorites may have started life on Earth". Chemistry World (News). London: Royal Society of Chemistry. आइ॰एस॰एस॰एन॰ 1473-7604. मूल से 17 अप्रैल 2015 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2015-04-17.
  17. Saladino, Raffaele; Carota, Eleonora; Botta, Giorgia; एवं अन्य (13 April 2015). "Meteorite-catalyzed syntheses of nucleosides and of other prebiotic compounds from formamide under proton irradiation". Proc. Natl. Acad. Sci. U.S.A. Washington, D.C.: National Academy of Sciences. 112 (21): E2746–E2755. PMID 25870268. आइ॰एस॰एस॰एन॰ 1091-6490. डीओआइ:10.1073/pnas.1422225112.
  18. Rampelotto, Pabulo Henrique (26 April 2010). "Panspermia: A Promising Field Of Research" (PDF). Astrobiology Science Conference 2010. Houston, TX: Lunar and Planetary Institute. p. 5224. Archived from the original on 27 मार्च 2016. https://web.archive.org/web/20160327005016/http://www.lpi.usra.edu//meetings/abscicon2010/pdf/5224.pdf. अभिगमन तिथि: 2014-12-03.  Conference held at League City, TX
  19. Loeb, Abraham (October 2014). "The habitable epoch of the early Universe". International Journal of Astrobiology. Cambridge, UK: Cambridge University Press. 13 (4): 337–339. arXiv:1312.0613. आइ॰एस॰एस॰एन॰ 1473-5504. डीओआइ:10.1017/S1473550414000196. बिबकोड:2014IJAsB..13..337L.
  20. Dreifus, Claudia (2 December 2014). "Much-Discussed Views That Go Way Back". दि न्यू यॉर्क टाइम्स. New York: दि न्यू यॉर्क टाइम्स Company. पृ॰ D2. आइ॰एस॰एस॰एन॰ 0362-4331. मूल से 16 दिसंबर 2015 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2014-12-03.
  21. "Age of the Earth". United States Geological Survey. 9 July 2007. मूल से 23 दिसंबर 2005 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2006-01-10.
  22. Dalrymple 2001, पृष्ठ 205–221
  23. Manhesa, Gérard; Allègre, Claude J.; Dupréa, Bernard; Hamelin, Bruno (May 1980). "Lead isotope study of basic-ultrabasic layered complexes: Speculations about the age of the earth and primitive mantle characteristics". Earth and Planetary Science Letters. Amsterdam, the Netherlands: Elsevier. 47 (3): 370–382. आइ॰एस॰एस॰एन॰ 0012-821X. डीओआइ:10.1016/0012-821X(80)90024-2. बिबकोड:1980E&PSL..47..370M.
  24. Schopf, J. William; Kudryavtsev, Anatoliy B.; Czaja, Andrew D.; Tripathi, Abhishek B. (5 October 2007). "Evidence of Archean life: Stromatolites and microfossils". Precambrian Research. Amsterdam, the Netherlands: Elsevier. 158 (3–4): 141–155. आइ॰एस॰एस॰एन॰ 0301-9268. डीओआइ:10.1016/j.precamres.2007.04.009.
  25. Schopf, J. William (29 June 2006). "Fossil evidence of Archaean life". Philosophical Transactions of the Royal Society B. London: Royal Society. 361 (1470): 869–885. PMID 16754604. आइ॰एस॰एस॰एन॰ 0962-8436. डीओआइ:10.1098/rstb.2006.1834. पी॰एम॰सी॰ 1578735.
  26. Raven & Johnson 2002, पृष्ठ 68
  27. Borenstein, Seth (13 November 2013). "Oldest fossil found: Meet your microbial mom". Excite. Yonkers, NY: Mindspark Interactive Network. Associated Press. मूल से 29 जून 2015 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2015-06-02.
  28. Pearlman, Jonathan (13 November 2013). "'Oldest signs of life on Earth found'". The Daily Telegraph. London: Telegraph Media Group. मूल से 16 दिसंबर 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2014-12-15.
  29. Noffke, Nora; Christian, Daniel; Wacey, David; Hazen, Robert M. (16 November 2013). "Microbially Induced Sedimentary Structures Recording an Ancient Ecosystem in the ca. 3.48 Billion-Year-Old Dresser Formation, Pilbara, Western Australia". Astrobiology. New Rochelle, NY: Mary Ann Liebert, Inc. 13 (12): 1103–1124. PMID 24205812. आइ॰एस॰एस॰एन॰ 1531-1074. डीओआइ:10.1089/ast.2013.1030. पी॰एम॰सी॰ 3870916. बिबकोड:2013AsBio..13.1103N.
  30. Ohtomo, Yoko; Kakegawa, Takeshi; Ishida, Akizumi; एवं अन्य (January 2014). "Evidence for biogenic graphite in early Archaean Isua metasedimentary rocks". Nature Geoscience. London: Nature Publishing Group. 7 (1): 25–28. आइ॰एस॰एस॰एन॰ 1752-0894. डीओआइ:10.1038/ngeo2025. बिबकोड:2014NatGe...7...25O.
  31. Borenstein, Seth (19 October 2015). "Hints of life on what was thought to be desolate early Earth". Excite. Yonkers, NY: Mindspark Interactive Network. Associated Press. मूल से 23 अक्तूबर 2015 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2015-10-20.
  32. Bell, Elizabeth A.; Boehnike, Patrick; Harrison, T. Mark; एवं अन्य (19 October 2015). "Potentially biogenic carbon preserved in a 4.1 billion-year-old zircon" (PDF). Proc. Natl. Acad. Sci. U.S.A. Washington, D.C.: National Academy of Sciences. आइ॰एस॰एस॰एन॰ 1091-6490. डीओआइ:10.1073/pnas.1517557112. मूल से 6 नवंबर 2015 को पुरालेखित (PDF). अभिगमन तिथि 2015-10-20. Early edition, published online before print.
  33. सन्दर्भ त्रुटि: <ref> का गलत प्रयोग; AP-20151952051 नाम के संदर्भ में जानकारी नहीं है।

ग्रंथ सूची[संपादित करें]