अंसार अहमद

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
अंसार अहमद

कार्यकाल
2002 से 2007 और 2012 से 2017

राष्ट्रीयता भारतीय

अंसार अहमद,भारत के उत्तर प्रदेश की सोलहवीं विधानसभा सभा में विधायक रहे। अंसार अहमद समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता हैं। 2012 उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव में इन्होंने उत्तर प्रदेश की फाफामऊ विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र (निर्वाचन संख्या-254)से चुनाव जीता। इसके पहले अंसार अहमद नवाबगंज विधानसभा सीट से 2002 में विधानसभा सदस्य चुने गए थे और मुलायम सिंह यादव के नेतृत्व वाली उत्तर प्रदेश सरकार में पशुपालन मंत्री भी रह चुके हैं। परिसीमन आयोग ने नवाबगंज विधानसभा सीट 2008 में खत्म कर दी और फाफामऊ नया विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र बना फिर वह उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2012 में फाफामऊ विधानसभा सीट से निर्वाचित हुए। [1]

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. "उत्तर प्रदेश विधान सभा". मूल से 11 अगस्त 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 20 जुलाई 2016.