अंतराग्नि

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
अंतराग्नि
शैली गैर लाभ, छात्रों द्वारा चलाये जाने वाला संगठन
स्थान कानपुर, भारत
उद्घाटन 1965; 59 वर्ष पूर्व (1965)
अगला 8–10 अप्रैल 2022
संरक्षक भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान कानपुर
जालस्थल www.antaragni.in

अन्तराग्नि (अन्तः + अग्नि ; अर्थ : अन्दर की आग) प्रत्येक वर्ष अक्टूबर महीने में आईआईटी कानपुर द्वारा आयोजित होने वाला वार्षिक सांस्कृतिक त्यौहार है।[1]यह एशिया का सबसे बड़ा महाविद्यालयी सांस्कृतिक उत्सव है। यह चार दिवसीय लंबा त्यौहार है, जो भारत के 200 से अधिक कॉलेजों की भागीदारी को आकर्षित करता है। आईआईटी कानपुर के छात्रों के इस वार्षिक महोत्सव में फिल्म इंडस्ट्री से कलाकारों और टीवी कलाकारों की भागीदारी होती है, जिसमें फिल्म निर्देशन की बारीकियों के बारे में छात्रों के समक्ष वे अपने विचार रखते हैं। इस दौरान इसमें सिनेमा का दर्शकों पर पड़ने वाले प्रभाव पर विचार विमर्श के लिये एक परिचर्चा का भी आयोजन होता है। इस अवसर पर फैशन शो, कवि सम्मेलन, शास्त्रीय संगीत और हिन्दी साहित्यिक प्रतियोगिताएं आयोजित होती हैं। इसमें ई डिजाइनिंग आन लाइन प्रतियोगिता, नृत्य नाटक, फाइन आर्ट, फिल्म मेकिंग, क्विज मेकिंग समेत आठ प्रतियोगिताओं में छात्र छात्रायें भाग लेती हैं।[2][3][4]

इतिहास[संपादित करें]

अंतराग्नि 2006 में शामिलविश्व मोहन भट्ट

अंतराग्नि की शुरुआत 1965 में एक अंतर-कॉलेजियेट सांस्कृतिक कार्यक्रम के रूप में शुरू हुआ। इस वार्षिक सांस्कृतिक महोत्सव का नाम 1993 में 'कल्फेस्ट' से 'अंतराग्नि' में बदल दिया गया था। वर्ष 2006 के संस्करण में विश्व मोहन भट्ट और उस्ताद डेबो द्वारा सांगीतिक प्रदर्शन किया गया।[5]वर्ष 2016 के संस्करण में माइक कैंडीज़, सार्टेक और अदनान सामी के प्रदर्शन शामिल थे।[6]वर्ष 2017 के संस्करण में डीजे केएसएचएमआर और विशाल-शेखर की संगीत जोड़ी शामिल थी।

उल्लेखनीय प्रतियोगिताएं[संपादित करें]

आई.आई.टी.-कानपुर के इस वार्षिक सांस्कृतिक महोत्सव में संगीत के सितारों की शानदार सांगीतिक प्रस्तुति से कार्यक्रम का आगाज होता है। देश-विदेश के विभिन्न क्षेत्रों के नामचीन शख्सियतों के साथ ही विशिष्ट कॉलेजों, विश्वविद्यालयों के प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं के द्वारा रोचक प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया जाता है। इस महोत्सव के ‘हिंदी लिटररी इवेंट्स’ के अंतर्गत 6 प्रतियोगितायें आयोजित होती हैं, जैसे काव्यांजलि, किरदार, आमने-सामने, दृष्टिकोण, इशारों-इशारों में, शब्दरंग आदि। इन प्रतियोगिताओं में चयनित प्रतियोगियों को प्रशस्ति-पत्र प्रदान किया जाता है। तीसरे दिन कवि-सम्मेलन का आयोजन होता है। लिटरेरी इवेंट्स में विषय की पकड़ रखने वाले विशेषज्ञों को निर्णायक मण्डल में शामिल किया जाता है ताकि प्रतियोगिता में सही छात्रों का चयन किया जा सके। अबतक इस आयोजन में विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों के रूप में अबतक एक्ट्रेस और मॉडल लेखा प्रजापति, शाहबाज खान, मिस टीन यूनिवर्स इंडिया 2018 श्रिया टोर्ने, टीवी एक्ट्रेस प्रीतिका रॉव, फैशन ब्लॉगर शालिनी चोपड़ा, एक्टर नंदिश संधू, वर्ल्ड टॉप मॉडल 2017 जेलिना टाटर, कैनेडियन मॉडल त्रिशा डिजाइनर निधि भारद्वाज, बीबी मॉडल्स के निदेशक नितिन सारना, प्रोफेशनल फोटोग्राफर विपिन गौर और हेमंत सूद बतौर निर्णायक शामिल हो चुके हैं। प्रमुख साहित्यकारों में राहत इन्दौरी, लीलाधर जगूड़ी, गिरिराज किशोर, नासिरा शर्मा, रवीन्द्र प्रभात, पंकज चतुर्वेदी, माया मृग, रामजी तिवारी, मृदुला शुक्ला आदि तथा संगीत प्रतियोगिता के निर्णायकों में यश वडाली, परोमादास गुप्ता, अनुपमा राज और हरजोत कौर आदि शामिल हो चुके हैं।[7][8][9]

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. आरएनएम टीम (23 अक्टूबर 2007). "Big FM ties up with IIT Kanpur`s annual festival- Antaragni 07" [बिग एफएम समर्थित आईआईटी कानपुर का वार्षिक त्योहार- अंतराग्नि 07] (अंग्रेज़ी में). Radioandmusic.com. अभिगमन तिथि 29 अक्टूबर 2018.
  2. राव जसवंत सिंह (27 अक्टूबर 2007). "Antaragni spreads at IIT, Kanpur" [आईटीआई, कानपुर में अंतराग्नि का फैलाव] (अंग्रेज़ी में). Expressindia.com. मूल से 25 अक्टूबर 2008 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 29 अक्टूबर 2018.
  3. "आईआईटी छात्रों का वार्षिक महोत्सव अंतराग्नि 2010 कल से". 20 अक्टूबर 2010. अभिगमन तिथि 29 अक्टूबर 2018.
  4. "धमाकेदार आगाज हुआ अंतराग्नि 17, कैम्पस का कुछ ऐसा था नजारा". 27 अक्टूबर 2017. अभिगमन तिथि 29 अक्टूबर 2018.
  5. हिंदुस्तान टाइम्स संवाददाता (27 अक्टूबर 2006). "Antaragni-06 from Nov 2" [2 नवंबर से अंतराग्नि-06] (अंग्रेज़ी में). Hindustantimes.com. मूल से 25 January 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 29 अक्टूबर 2018. Archived 2013-01-25 at archive.today
  6. "Antaragni to begin at IIT-K from October 20 - Times of India" [20 अक्टूबर से आईआईटी-के में शुरू अंतराग्नी - टाइम्स ऑफ इंडिया]. टाइम्स ऑफ इंडिया (अंग्रेज़ी में). अभिगमन तिथि 2018-10-29.
  7. “अंतराग्नि-2015” में “शब्दनगरी” की हुई विशेष सराहना.....
  8. आईआईटी अंतराग्नि में अपनी आवाज से झुमाएंगे बॉलीवुड सिंगर-कंपोजर अमित त्रिवेदी
  9. हिन्दी साहित्यिक प्रतियोगिताएं, अंतराग्नि आई आई टी कानपुर

बाहरी कड़ियाँ[संपादित करें]