ग्लेशियर नेशनल पार्क अमेरिकी राष्ट्रीय उद्यान है, जो कि कनाडा-संयुक्त राज्य अमेरिका की सीमा पर स्थित है। उद्यान संयुक्त राज्य के उत्तर-पश्चिमी मोंटाना राज्य में स्थित है और कनाडा की ओर अल्बर्टा और ब्रिटिश कोलम्बिया प्रांतों से सटा हुआ है। उद्यान दस लाख एकड़ (4,000 किमी2) से अधिक क्षेत्र में फैला हुआ है और इसमें दो पर्वत श्रृंखला (रॉकी पर्वत की उप-श्रेणियाँ), 130 से अधिक नामित झीलें, 1,000 से अधिक विभिन्न पौधों की प्रजातियां और सैकड़ों वन्यजीवों की प्रजातियां शामिल हैं। इस विशाल प्राचीन पारिस्थितिकी तंत्र को जो कि 16,000 वर्ग मील (41,000 किमी2) में शामिल संरक्षित भूमि का भाग है, "क्राउन ऑफ़ द कॉन्टिनेंट इकोसिस्टम" के रूप में संदर्भित किया गया है। विस्तार में...
आक्टोपसमोलस्का संघ का एक समुद्री प्राणी है। आक्टोपस का कोमल, गोलाकार या अंडाकार शरीर दस सेंटीमीटर से लेकर करीब बीस-पचीस फुट तक लंबा हो सकता है। इसमें कवच नहीं पाया जाता है या अविकसित होता है। इसकी आठ लचीली भुजाएँ होती है जिनके ऊपर भीतर की ओर अवृंत चूषक की दो पंक्तियाँ होती हैं। इसके सिर पर दो स्पष्ट नेत्र होते है और सिर के पश्च-अधरतल पर साइफन होता है। चीन और इटली में इसका भोज्य पदार्थ के रूप में प्रयोग होता है। सभी आक्टोपस जहरीले होते हैं परन्तु सिर्फ नीले छ्ल्ले वाले अक्टोपस का विष ही मनुष्य के लिए घातक होता है। विस्तार से पढ़ें
विकिपीडिया एक मुक्त ज्ञानकोश हैं जो दुनिया भर के उन लाखों योगदानकर्ताओं द्वारा लिखा जाता है जो ज्ञान को बाँटने एवं उसका प्रसार करने में विश्वास रखते हैं। विकिपीडिया के हर लेख एवं सामग्री के पीछे लाखों लोगों का कठिन प्रयास एवं ज्ञान निहित है। इस समय अंग्रेज़ी विकिपीडिया सबसे बड़ा एवं विशाल ज्ञानकोश है जिसमें ५० लाख से भी अधिक लेख है। हिन्दी विकिपीडिया पर लेखों की संख्या १ लाख से ज्यादा है। विकिपीडिया परियोजनाएं २० भारतीय भाषाओं सहित विश्व की २७९ से भी अधिक भाषाओं में उपलब्ध हैं। विकिपीडिया में हर लेख स्वयंसेवकों के एक बड़ी संख्या में किए गए सहयोगी सम्पादनों का परिणाम है।