जैन लाल मंदिर, दिल्ली

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
श्री दिगम्बर जैन लाल मंदिर
चाँदनी चौक, दिल्लीनक्शा
धर्म संबंधी जानकारी
त्यौहारमहावीर जयंती
अवस्थिति जानकारी
राज्यदिल्ली
देशभारत
जैन लाल मंदिर, दिल्ली is located in नई दिल्ली
जैन लाल मंदिर, दिल्ली
नई दिल्ली के मानचित्र पर अवस्थिति
भौगोलिक निर्देशांक28°39′20.8″N 77°14′10.6″E / 28.655778°N 77.236278°E / 28.655778; 77.236278निर्देशांक: 28°39′20.8″N 77°14′10.6″E / 28.655778°N 77.236278°E / 28.655778; 77.236278
वास्तु विवरण
निर्माण पूर्ण१५२६

दिल्ली का सबसे पुराना जैन मंदिर लाल किला और चांदनी चौक के सामने स्थित है। इसका निर्माण 1526 में हुआ था[1]। वर्तमान में इसकी इमारत लाल पत्थरों की बनी है। इसलिए यह लाल मंदिर के नाम से भी जाना जाता है। यहां कई मंदिर हैं लेकिन सबसे प्रमुख मंदिर भगवान महावीर का है जो जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर थे। यहां जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर भगवान आदिनाथ की प्रतिमा भी स्थापित है। जैन धर्म के अनुयायियों के बीच यह स्थान बहुत लोकप्रिय है। यहां का शांत वातावरण लोगों का अपनी ओर खींचता है।

मुगल साम्राज्य में मंदिरों के शिखर बनाने की अनुमति नहीं थी। इसलिए इस मंदिर का कोई औपचारिक शिखर नहीं था।[2] बाद में स्वतंत्रता प्राप्ति उपरांत इस मंदिर का पुनरोद्धार हुआ।

बाहरी कड़ियाँ[संपादित करें]

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. Bharat ke Digambar Jain Tirth, Volume 1, Balbhadra Jain, 1974
  2. Beyond Turk and Hindu: Rethinking Religious Identities in Islamicate South Asia By David Gilmartin, Bruce B. Lawrence, University Press of Florida, 2000