जगन्नाथ मंदिर, त्यागराजनगर, दिल्ली

मुक्त ज्ञानकोष विकिपीडिया से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
जगन्नाथ मंदिर, त्यागराजनगर, दिल्ली

नाम: जगन्नाथ मंदिर, त्यागराज नगर
निर्माता: उड़िया जगन्नाथ मंदिर समाज
निर्माण काल : २००० ई०
देवता: जगन्नाथ/ बलभद्र/ सुभद्रा व अन्य भगवान
वास्तुकला: उड़िया
स्थान: त्यागराजनगर, नई दिल्ली, भारत

नई दिल्ली में त्यागराज नगर में स्थित है भगवान जगन्नाथ जी का एक भव्य मंदिर।

अनुक्रम

स्थिति [संपादित करें]

यह मंदिर त्यागराज नगर में स्थित है। इसके निकटवर्ती क्षेत्रों में आते हैं:

वास्तु कला [संपादित करें]

इस मंदिर का वास्तु एकदम उड़िया मंदिर शैली का है। उसपर चमकता हुआ उजला श्वेत वर्ण इसकी आभा को चार चांद लगाता है। इस मंदिर की दीवारों पर अनेकों देवी देवताओं की मूर्तियां बनीं हुईं हैं। यह मंदिर मूल जगन्नाथ पुरी के मंदिर की एक छोटी प्रति लगता है।

मूर्तियां [संपादित करें]

मुख्य मंदिर

मुख्य मंदिर में भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा की मूर्तियां स्थापित हैं। ये मूर्तियां गर्भगृह में स्थितहैं। गर्भ गृह के ऊपर तोरण पर नवग्रहओं की मूर्तियां स्थित हैं।

मुख्य मंदिर में गर्भ गृह के बाहर ही भगवान गणेश जी बांई ओर, एवं देवी सरस्वती जी की मूर्तियां स्थित हैं।

गरुड़ स्तंभ

मुख्य मंदिर के ठीक सामने ही गरुड़ स्तंभ स्थितहै ,जिस कॆ ऊपर विष्णु वाहन गरुड़ आसीन हैं।

हनुमान मंदिर

मुख्य मंदिर के सामने बांईं ओर हनुमान जी का मंदिर है।

देवी कमला और विमला

मुख्य मंदिर के पीछे की ओर बांई ओर देवी विमला का मंदिरहै । उसके दांई ओर देवी कमला, या लक्ष्मी का मंदिर सथितहै ।

सूर्य मंदिर

मुख्य मंदिर की परिक्रमा के दांई ओर सूर्य मंदिर स्थित है ।

शिवालय

मुख्य मंदिर कॆ आगे ही दांई ओर शिवालय बना है।

विकिमैपिया पर

विकिमैपिया पर इस मंदिर की स्थिति देखने हेतु यहां क्लिक करें।

चित्र दीर्घा [संपादित करें]

इन्हें भी देखें [संपादित करें]