राज्यवर्धन सिंह राठौड़

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौर

पद बहाल
9 नवम्बर 2014 – 24 मई 2019
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी

पदस्थ
कार्यालय ग्रहण 
2014
चुनाव-क्षेत्र जयपुर ग्रामीण

जन्म 29 जनवरी 1970 (1970-01-29) (आयु 54)
जैसलमेर, राजस्थान
राजनीतिक दल भारतीय जनता पार्टी
व्यवसाय खिलाड़ी (निशानेबाज), राजनीतिज्ञ

कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ (जन्म 29 जनवरी 1970, जैसलमेर, राजस्थान) एक भारतीय निशानेबाज हैं जिन्होंने 2004 ग्रीष्मकालीन ओलम्पिक, एथेंस में डबल ट्रैप स्पर्धा में रजत पदक विजेता हैं।[1] वो प्रथम भारतीय (स्वतंत्रता के बाद) हैं जिन्होंने व्यक्तिगत रजत पदक जीता। उनसे पहले ब्रितानी मूल के भारत में जन्मे नॉर्मन प्रिचर्ड ने 1900 ग्रीष्मकालीन ओलम्पिक में दो रजत पदक जीते।[2]

राज्यवर्धन राठौड़ एक पूर्व सैन्य अधिकारी, खिलाड़ी, और भारतीय राजनीतिज्ञ हैं। राठौर ने अपनी खेलकूद करियर में भी विशेष उपलब्धियों को हासिल किया। उन्होंने शूटिंग में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारतीय ध्वज का सम्मान किया और ओलंपिक, एशियन गेम्स, और कामनवेल्थ गेम्स में भाग लिया। राज्यवर्धन का जन्म गारबदेसर/गरीबदेसर के कर्नल लक्ष्मण सिंह राठौर (सेवानिवृत्त) और उनकी पत्नी श्रीमती मंजू राघव, जो एक शिक्षिका थीं, के घर में हुआ।[3] उनके ननिहाल के गाँव भोंडसी के लोगों ने जब उन्हें ओलंपिक में भाग लेते हुए देखा, तो एक यज्ञ हवन का आयोजन किया था।[4][5] राज्यवर्धन राठौर की पत्नी का नाम गायत्री कपकोटी, अल्मोड़ा के कैप्टन डूंगर सिंह कपकोटी कि पुत्री ने एक फौजी डॉक्टर के तौर पर सेवा की है।[6]

राज्यवर्धन राठौड़ १६वीं लोकसभा में जयपुर ग्रामीण लोकसभा क्षेत्र से भाजपा के सांसद चुने गये।[7]

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. "Shooter Rathor strikes silver". मूल से 11 दिसंबर 2012 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 10 सितंबर 2013.
  2. "Olympic medals won by Norman Pritchard - Stats - 2008 Beijing Olympic Games - ABC (Australian Broadcasting Corporation)". मूल से 1 अक्तूबर 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 10 सितंबर 2013.
  3. ":: Garabdesar ::". मूल से 8 April 2024 को पुरालेखित.
  4. ":: भोंडसी: गुरु द्रोण की धरती पर यह गांव है वीर जवानों का ::".
  5. ":: अब राज्यवर्धन सिंह पर टिकी हैं निगाहें, भारत की ओर से शूटिंग का नेतृत्व कर रहे राज्यवर्धन राठौर की जीत के लिए उनके ननिहाल भोंडसी में यज्ञ हवन का आयोजन किया ::".
  6. "सुसराल में आवभगत से गदगद दिखे केंद्रीय मंत्री -". Jagran. 21 Jan 2016. अभिगमन तिथि 8 April 2024.
  7. भारत का राजपत्र: असाधारण. . भारत निर्वाचन आयोग. १८ मई २०१४. pp. १२. http://eci.nic.in/eci_main1/current/Printing%20Gazette%20of%20India%20for%20Press%2018.05.2014_2nd.pdf. अभिगमन तिथि: २७ मई २०१४.  रजिस्ट्री सं॰ डी॰ एल॰ – ३३००४/९९