प्रत्युषा बनर्जी

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
प्रत्युषा बनर्जी
जन्म 10 अगस्त 1991
जमशेदपुर, झारखंड[1]
मौत 1 अप्रैल 2016 (24 वर्ष)[1]
अंधेरी, मुम्बई
आवास मुम्बई, महाराष्ट्र , भारत
राष्ट्रीयता भारतीय
पेशा अभिनेत्री
कार्यकाल 2010–2016

प्रत्युषा बनर्जी एक भारतीय अभिनेत्री थीं जो कलर्स पर प्रसारित होने वाले धारावाहिक बालिका वधु में आनंदी के किरदार के लिए जानी गई। वो रियलिटी शो झलक दिखला जा सीजन 5 व बिग बॉस सीजन 7 की प्रतिभागी भी रही थीं। इनके अलावा उन्होंने ससुराल सिमर का, हम हैं ना, कॉमेडी क्लासेज, आहट, व सावधान इंडिया आदि कार्यक्रमों में भी योगदान दिया। [2][3][4]

प्रारंभिक जीवन[संपादित करें]

इनका जन्म 10 अगस्त 1991 में जमशेदपुर, झारखंड में हुआ था।बाद में टीवी और फिल्मों में काम करने के लिए ये मुंबई आ गयीं।[1] इनके पिता का नाम शंकर और माँ का नाम सोम्या बनर्जी है।[5]

व्यक्तिगत जीवन[संपादित करें]

प्रत्युषा की अप्रैल 2015 में निर्माता विकास गुप्ता के साथ डेटिंग करने की अफवाह आई थी। हालांकि, अगस्त 2015 में यह बताया गया है कि बनर्जी ने व्यापारी मकरंद मल्होत्रा के साथ उसके संबंध टूटने के बाद अभिनेता और निर्माता राहुल राज सिंह से डेटिंग करना शुरू कर दिया है[6]

मृत्यु[संपादित करें]

1 अप्रैल 2016 को इन्होंने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली।[7] इन्हें अत्यंत गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया। कोकिलाबेन अस्पताल में इनकी मौत की पुष्टि कर दी गयी। प्रत्यूषा ने अपने कमरे में ही रस्सी से खुद को लटका लिया। प्रत्यूषा मात्र 24 साल की थीं। राहुल राज सिंह से प्रत्यूषा की शादी होने वाली थी। इन दोनों ने ही एक रियालिटी शो पावर कपल में भी हिस्सा लिया था।[1][8]

करीब 12 घंटे बाद उनके ब्वॉयफ्रेंड राहुल राज ने मुंबई पुलिस के पास बयान दर्ज़ कराया। राहुल ने कहा, मैं डर गया था। इसलिए पुलिस को इन्फॉर्म नहीं किया।"[9] प्रत्यूषा एक महीने से तनाव में थीं। विक्रम भट्ट ने उन्हें फिल्म ऑफर की थी पर वह फिल्म बन नहीं सकी। जनवरी 2016 में प्रत्यूषा का पुलिस से झगड़ा हुआ था। प्रत्यूषा ने पुलिस और बैंक वालों पर मारपीट व छेड़छाड़ का आरोप लगाया था। केस भी दर्ज कराया था। इसके बाद वे कांदिवली फ्लैट छोड़कर गोरेगांव लिंक रोड की हार्मोनी बिल्डिंग में शिफ्ट हो गई थीं।[9] पोस्टमॉर्टम में इनके गर्भाशय में सफेद रंग का गाढ़ा तरल पाया गया, जो गर्भकाल के शुरुआती समय की तरफ इशारा करता है। सर्जन डॉ एसएम पाटिल ने इसकी पुष्टि की। तरल को स्टोर कर के, हिस्टोपैथोलॉजी टेस्ट के लिए भेजा गया। इनका अंतिम संस्कार 2 अप्रैल को मुंबई में कर दिया गया।[10]

टेलीविज़न[संपादित करें]

साल शीर्षक किरदार चैनल
2010-13 बालिका वधु आनंदी कलर्स
2011 किचन चैंपियन 4 प्रतिभागी कलर्स
2012 झलक दिखला जा 5 प्रतिभागी कलर्स
2013 बिग बॉस 7 प्रतिभागी (दिन 63 में बेदखल) कलर्स
2014-2015 हम हैं ना सागरिका मिश्रा सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविज़न
2015 इतना करो ना मुझे प्यार स्वयं सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविज़न
2015 गुलमोहर ग्रैंड परिंदा पाठक स्टार प्लस
2015 कॉमेडी क्लासेज़ बालिका सिधु(कॉमिक रोल) लाइफ ओके
2015 ससुराल सिमर का मोहिनी कलर्स
2015 कुमकुम भाग्य स्वयं ज़ी टीवी
2015 आहट स्वयं सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविज़न
2015 पावर कपल स्वयं सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविज़न
2016 मन में है विश्वास 2 सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविज़न

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. "टीवी की बालिका वधु प्रत्यूषा बनर्जी ने आत्महत्या की". अभिगमन तिथि 1 अप्रैल 2016.[मृत कड़ियाँ]
  2. "एंडी ने प्रत्युषा को थाली का बैंगन कहा". Sep 15, 2013. मूल से 6 अक्तूबर 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 15 सितंबर 2013.
  3. "प्रत्युषा "सावधान इंडिया" का एक खास सेगमेंट होस्ट करने वाली हैं". TellyTRP.in. Feb 26, 2014. मूल से 6 अक्तूबर 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 20 जुलाई 2014.
  4. "एक्सक्लूसिव: बालिका वधु की आनंदी विक्रम भट्ट के लिए टीवी छोड़ सकती हैं?". 13 सितंबर 2012. मूल से 6 अक्तूबर 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 6 नवंबर 2012.
  5. ""Jamshedpur girl is India's most popular bride"" [जमशेदपुर की लड़की भारत की सबसे पसंदीदा दुल्हन है]. टेलीग्राफ इंडिया (अंग्रेज़ी में). मूल से 14 अप्रैल 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 5-04-2106. |accessdate= में तिथि प्राचल का मान जाँचें (मदद)
  6. ""'Balika Vadhu' Fame Pratyusha Banerjee Dating Producer Vikas Gupta?"" ['बालिका वधु' फेम प्रत्युषा बनर्जी विकास गुप्ता को डेट कर रही हैं?] (अंग्रेज़ी में). मूल से 6 अप्रैल 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 5-04-2016. |accessdate= में तिथि प्राचल का मान जाँचें (मदद)
  7. "बालिका वधू सीरियल से फैमस प्रत्युषा बनर्जी ने की आत्महत्या". मूल से 4 अप्रैल 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 1 अप्रैल 2016.
  8. "टीवी धारावाहिक 'बालिका बधू' की प्रत्युषा बनर्जी ने की आत्महत्या". मूल से 1 अप्रैल 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 1-04-2016. |accessdate= में तिथि प्राचल का मान जाँचें (मदद)
  9. "प्रत्यूषा सुसाइड: ब्वॉयफ्रेंड हॉस्पिटल में, राहुल की फैमिली ने क्या लगाए आरोप?". मूल से 19 अप्रैल 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 1-04-2016. |accessdate= में तिथि प्राचल का मान जाँचें (मदद)
  10. "पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलासा, प्रत्यूषा ने खुदकुशी ही की: सूत्र". मूल से 7 अप्रैल 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 3-04-2016. |accessdate= में तिथि प्राचल का मान जाँचें (मदद)