2022 मुहम्मद तथ्य विवाद

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
पश्चिम बंगाल के कोलकाता में मुस्लिम समुदाय ने टिप्पणी हेतु विरोध प्रदर्शन किया।

2022 मुहम्मद तथ्य विवाद 27 मई 2022 को शुरू हुआ, जब भारत की सत्तारूढ़ पार्टी, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की प्रवक्ता नूपुर शर्मा ने ज्ञानवापी मस्जिद विवाद पर टाइम्स नाउ की वाद-विवाद में इस्लामीय पैगम्बर मुहम्मद के बारे में विवादास्पद टिप्पणी की। प्रतिपक्ष ने विवादित शिवलिंग को फाउण्टेन बताया. [1] टिप्पणियाँ मुहम्मद और उसकी तृतीय पत्नी आइशा की निकाह के समय और संसिद्धि के समय की आयु के सन्दर्भ में थीं। [2] यद्यपि, वह केवल हदीस का उद्धरण दे रही थी। [3] [4] विवाद 1 जून को तब बढ़ गया, जब दिल्ली भाजपा के माध्यम प्रमुख नवीन जिन्दल ने ट्विटर पर इसी प्रकार की टिप्पणी की। 4 जून तक, टिप्पणियों को सामाजिक माध्यम पर व्यापक रूप से साझा किया गया था, और खाड़ी सहयोग परिषद और तुर्की के सभी देशों में शीर्ष 10 हैशटैग में आवृत्त था।

इस टिप्पणी की मुस्लिम देशों ने कठोर निन्दा की थी। [1] भारत के भीतर, शर्मा और जिन्दल के विरुद्ध द्वादशों पुलिस मामले दर्ज किए गए थे। [5] देश के कुछ भागों में विरोध प्रदर्शन हिंसक हो गए, जिससे कई लोगों की मृत्यु हो गई और कई आघात हो गए। उत्तर प्रदेश में हिंसा के कारण कुछ आरोपी दंगाइयों के घरों को दण्डात्मक रूप से ध्वस्त कर दिया गया। [6]

भारत के सहयोगियों और सहभागियों सहित कई खाड़ी देशों ने कठोर निन्दा की और भारतीय वस्त्वों के बहिष्कार की धमकियाँ दी गईं।

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. Saaliq, Sheikh (2022-06-06). "Muslim nations slam India over insulting remarks about Islam". Washington Post (अंग्रेज़ी में). आइ॰एस॰एस॰एन॰ 0190-8286. मूल से 2022-06-08 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2022-06-06.
  2. Jamil, Nabeela. "Why the debate around the age of Aisha, the Prophet's wife, is irrelevant". Scroll.in (अंग्रेज़ी में). अभिगमन तिथि 2022-06-24.
  3. "'This is 100% true': Saudi Islamic scholar confirms Nupur Sharma's remarks about Muhammad". NewsBharati. 2022-06-20. अभिगमन तिथि 2023-04-24.
  4. "Nupur Sharma Only Stated What is Written in Hadith; Why Are Muslims So Upset? - Arshad Alam, New Age Islam - Islamic News and Views - Moderate Muslims & Islam". New Age Islam. 2023-04-24. अभिगमन तिथि 2023-04-24.
  5. "Nupur Sharma Statement: Remarks against Prophet; BJP acts against 2 office-bearers Nupur Sharma and Naveen Zindal; Latest developments". The Times of India (अंग्रेज़ी में). Jun 6, 2022. अभिगमन तिथि 2022-06-06.
  6. "Indian state razes Muslim homes after riots over prophet remarks". Reuters. 12 June 2022.