सामग्री पर जाएँ

सोवियत संघ के गणतंत्र

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से

सोवियत समाजवादी गणतंत्रों का संघ सोवियत संघ की वह १५ प्रशासनिक इकाईयाँ थीं जो सीधा सोवियत केन्द्रीय सरकार के अधीन आती थी। इन गणतंत्रों का गठन जातीय और भाषीय समुदायों के आधार पर किया गया था। सोवियत संघ एक बहुत ही केन्द्रित देश था और जब सोवियत साम्यवादी पार्टी के महासचिव मिखाइल गोर्बाचोफ ने १९८० के दशक के अंत में प्रशासनिक व्यवस्था सुधारने के लिए पेरेस्त्रोइका और ग्लास्नोस्त​ नामक कार्यक्रमों के अंतर्गत इन गणतंत्रों को थोड़ी ढील दी तो उन्होंने जल्दी ही अपनी स्वतंत्रता घोषित कर दी और सोवियत संघ टूटकर बिखर गया।[1]

गणतंत्रों की तालिका

[संपादित करें]
१९५६-१९९१ काल में सोवियत गणतंत्रों का नक़्शा

सोवियत
समाजवादी
गणतंत्र
सदस्यता
आरम्भ वर्ष
जनसंख्या
(1989)
कुल सोवियत
आबादी का
(%)
क्षेत्रफल
(किमी²)
(1991)
कुल सोवियत
क्षेत्रफल का
(%)
राजधानी

स्वतंत्र
राष्ट्र
संख्या

Flag of Russian SFSR रूसी सोवियत संघबद्ध समाजवादी गणतंत्र 1922 14,73,86,000 51.40 1,70,75,400 76.62 मोस्को  रूस 1
Flag of Ukrainian SSR यूक्रेनी सोवियत समाजवादी गणतंत्र 1922 5,17,06,746 18.03 6,03,700 2.71 कीव
(1934 से पहले ख़ारकोव)
 यूक्रेन 2
Flag of Uzbekistan SSR उज़बेक सोवियत समाजवादी गणतंत्र 1924 1,99,06,000 6.94 4,47,400 2.01 ताशकन्द
(1930 से पहले समरक़न्द)
 उज़्बेकिस्तान 4
Flag of Kazakhstan SSR कज़ाख़ सोवियत समाजवादी गणतंत्र 1936 1,67,11,900 5.83 27,27,300 12.24 अल्मा-अता  कज़ाख़िस्तान 5
Flag of Belarusian SSR बेलारूसी सोवियत समाजवादी गणतंत्र 1922 1,01,51,806 3.54 2,07,600 0.93 मिन्स्क  बेलारूस 3
Flag of Azerbaijan SSR अज़रबैजान सोवियत समाजवादी गणतंत्र 1936 70,37,900 2.45 86,600 0.39 बाकू  अज़रबैजान 7
Flag of Georgian SSR जॉर्जियाई सोवियत समाजवादी गणतंत्र 1936 54,00,841 1.88 69,700 0.31 थ्बिलिसि  जॉर्जिया (देश) 6
Flag of Tajikistan SSR ताजिक सोवियत समाजवादी गणतंत्र 1929 51,12,000 1.78 1,43,100 0.64 दुशान्बे  ताजिकिस्तान 12
Flag of Moldovan SSR मोल्दोवाई सोवियत समाजवादी गणतंत्र 1940 43,37,600 1.51 33,843 0.15 किशिनउ  मोल्डोवा 9
Flag of Kyrgyzstan SSR किर्गिज़ सोवियत समाजवादी गणतंत्र 1936 42,57,800 1.48 1,98,500 0.89 फ़्रूनज़े  किर्गिज़स्तान 11
Flag of Lithuanian SSR लिथुआनियाई सोवियत समाजवादी गणतंत्र 1940 36,89,779 1.29 65,200 0.29 विलन्युस  लिथुआनिया 8
Flag of Turkmenistan SSR तुर्कमेन सोवियत समाजवादी गणतंत्र 1924 35,22,700 1.23 4,88,100 2.19 अश्क़ाबाद  तुर्कमेनिस्तान 14
Flag of Armenian SSR आर्मेनियाई सोवियत समाजवादी गणतंत्र 1936 32,87,700 1.15 29,800 0.13 येरेवान  आर्मेनिया 13
Flag of Latvian SSR लातवियाई सोवियत समाजवादी गणतंत्र 1940 26,66,567 0.93 64,589 0.29 रीगा  लातविया 10
Flag of Estonian SSR एस्टोनियाई सोवियत समाजवादी गणतंत्र 1940 15,65,662 0.55 45,226 0.20 ताल्लिन  एस्टोनिया 15
  बाल्टिक देश (लिथुआनिया, लातविया व एस्टोनिया) यह मानते हैं कि उनका सोवियत संघ में विलय ग़ैर-क़ानूनी था और ज़बरदस्ती किया गया। अमेरिका और यूरोप के कई देश इस दृष्टीकोण से सहमत थे और उन्होंने कभी भी इन देशों को सोवियत संघ का न्यायपूर्ण अंग नहीं माना। सोवियत संघ इनके विलय को न्यायिक दृष्टि से सही ठहराता था लेकिन उसने ३ सितम्बर १९९१ को (यानि अपने पूरी तरह टूटने से पहले) उनकी स्वतंत्रता को सहमती दे दी।[2]

इन्हें भी देखें

[संपादित करें]

सन्दर्भ

[संपादित करें]
  1. ↑ A History of the Soviet Union from the Beginning to the End, Peter Kenez, pp. 273, Cambridge University Press, 2006, ISBN 978-0-521-86437-4, ... In these republics the nationalist sentiment became so strong that even the communist parties were not immune. When it became possible, they detached themselves from the Communist Party of the Soviet Union ...
  2. ↑ State Continuity and Nationality: The Baltic States and Russia, Ineta Ziemele, Martinus Nijhoff Publishers, 2005, ISBN 90-04-14295-9