सफ़ेद तीतर
सफ़ेद तीतर Francolinus pondicerianus | |
---|---|
![]() | |
वैज्ञानिक वर्गीकरण | |
जगत: | जंतु |
संघ: | रज्जुकी |
वर्ग: | पक्षी |
गण: | गॉलिफ़ॉर्मिस |
कुल: | फ़ॅसिअनिडी |
उपकुल: | पर्डिसिनी |
वंश: | फ़्रैंकोलिनस |
जाति: | ऍफ़. पौंडिसरिएनस |
द्विपद नाम | |
फ़्रैंकोलिनस पौंडिसरिएनस (ग्मॅलिन, १७८९) | |
![]() | |
आवास का क्षेत्र | |
पर्यायवाची | |
ऑर्टिगॉर्निस पौंडिसरिएना |
सफ़ेद तीतर, गोरा तीतर या राम तीतर[2] (Grey Francolin) (Francolinus pondicerianus) फ़्रैंकोलिन जाति का एक सदस्य है जो कि दक्षिण एशिया के मैदानों और सूखे इलाकों में पाया जाता है। जिन देशों का यह मूल निवासी है और जहाँ इसको प्रचलित किया गया है वह इस प्रकार हैं:-
- मूल निवासी — ईरान, पाकिस्तान, भारत, नेपाल और श्रीलंका
- प्रचलित किया गया — बहरीन, मौरिशस, ओमान, क़तर, सेशेल्स, संयुक्त अरब अमीरात, संयुक्त राज्य अमेरिका (हवाई) और ब्रिटिश हिंद महासागर क्षेत्र[1]
विवरण[संपादित करें]
यह एक छोटे आकार का तीतरनुमा पक्षी है। नर मादा से थोड़ा बड़ा होता है और २९ से ३४ से. मी. लंबा होता है जबकि मादा २६ से ३० से. मी. लंबी होती है। नर और मादा का वज़न क्रमश: २६० से ३४० ग्राम और २०० से ३१० ग्राम होता है।[2]नर और मादा तकरीबन एक जैसे दिखते हैं लेकिन नर के टखने में एक उभार होता है और कभी-कभी दो उभार तक भी देखे गये हैं।[2] यह चटकीले रंगों वाला पक्षी है और पूरे शरीर एवं पूँछ तक में सफ़ेद, काली, गाढ़ी भूरी और हल्की भूरी धारियाँ होती हैं। अपने अन्य तीतर बिरादरों की तरह ख़तरा आने पर यह उड़ने से बेहतर भागना पसन्द करता है और काफ़ी तेज़ भाग लेता है।
सन्दर्भ[संपादित करें]
- ↑ अ आ BirdLife International (2012). "Francolinus pondicerianus". IUCN Red List of Threatened Species. Version 2012.2. International Union for Conservation of Nature. अभिगमन तिथि १० मई २०१३.
- ↑ अ आ इ Hume, A.O.; Marshall, C.H.T. (1880). Game Birds of India, Burmah and Ceylon. II. Calcutta: A.O. Hume and C.H.T. Marshall. पृ॰ ५१.
![]() |
सफ़ेद तीतर से संबंधित मीडिया विकिमीडिया कॉमंस पर उपलब्ध है। |