श्रीचन्द कृपलानी

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से

श्रीचन्द कृपलानी (जन्म १८ जुलाई १९५८, निम्बाहेड़ा, राजस्थान, भारत) चित्तौड़गढ़ लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र से १३ वीं लोक सभा एवं १४ वीं लोक सभा और निम्बाहेड़ा विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र से राजस्थान विधान सभा के सदस्य थे और भारतीय जनता पार्टी के राजनीतिज्ञ हैं।[1] उन्होंने वसुन्धरा राजे सिंधिया मंत्रिमंडल में आवास और शहरी विकास मंत्री के रूप में कार्य किया।[1]

पूर्व जीवन एवं शिक्षा[संपादित करें]

श्रीचंद कृपलानी का जन्म १८ जुलाई १९५८ को राजस्थान राज्य, भारत के चित्तौड़गढ़ जिला जिले के निम्बाहेड़ा में चेतूमल कृपलानी और पार्वती देवी कृपलानी के यहाँ हुआ था।[1] कृपलानी की शादी ०४ मई १९८४ कमल कृपलानी से हुई थी और उनके २ बच्चे विनीत कृपलानी और विनीता कृपलानी हैं।[1] उन्होंने १९७८ में महाराणा प्रताप राजकीय महाविद्यालय, चित्तौड़गढ़ से कला स्नातक उत्तीर्ण किया।[1]

राजनैतिक जीवन[संपादित करें]

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. Shrichand, Kriplani. "Biography of 14th Lok Sabha MP, Shrichand Kriplani". loksabha.nic.in.